Category Archives: भागलपुर

Noimg

नवगछिया: एसपी के निर्देश पर जगह जगह चलाया गया चेकिंग अभियान GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस जिले में पुलिस प्रशासन स्तर से गतिविधि तेज कर दी गई है. चुनाव के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में जगह जगह पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा चैक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच की गई. नवगछिया टॉउन थाना में क्षेत्र में एनएच 31 पर थानाध्यक्ष अमर विश्वास के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गई. परबत्ता पुलिस के द्वारा तेतरी जहान्वी चौक इसके अलावा खरीक एवं बिहपुर पुलिस द्वारा बिहपुर नवगछिया 14 नवर सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूल किया गया. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षा जांच भी की गई. […]

Noimg

गोपालपुर: पौधा संरक्षण विभाग के सहायक निदेशक ने लिया फार्म हाउस का जायजा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – पौधा संरक्षण विभाग भागलपुर के सहायक उप निदेशक अरविन्द कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि फार्म का निरीक्षण किया. कृषि फार्म में लगे अरहर की फसल में हुए बीमारी की जाँच करने के बाद किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि अरहर की फसल में जल जमाव होने के कारण फसल को नुकसान पहुँच रहा है. उन्होंने केला व मकई की फसल की बोआई के समय किये जाने वाले उपचार की जानकारी किसानों को दी. मौके पर बीएओ रतन कुमार चटर्जी ,कृषि कॉडिनेटर रंजीत कुमार मंडल व शंभूनाथ कुँवर आदि की मौजूदगी देखी गई. Barun Kumar Babul

Noimg

नवगछिया: राजेंद्र कॉलोनी के निचले इलाकों में फैला बारिश का पानी, लोग परेशान GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी में निचले इलाकों में बारिश का पानी पूरी तरह फैल गया है. पिछले दिनों हुए मूसलाधार वर्षा के कारण राजेन्द्र कॉलोनी में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है. बारिश का पानी राजेंद्र कॉलोनी के निचले क्षेत्र के अलावा कॉलोनी को सड़कों पर भी जामा हो गया है. निचले इलाकों में रास्ते पर ढाई फीट पानी है जबकि कुछ सड़को पर भी एक फीट पानी हो गया है. लोगों के घर से निकलने वाले रास्तों पर जलजमाव हो जाने के कारण कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले एक सप्ताह से कॉलोनी के लोग जलजमाव के बीच आवागमन कर रहे हैं. निचले इलाके में जिन लोगों के घर है उन […]

Noimg

नारायणपुर में 13 लोगों पर सीसीए  कार्रवाई की अनुशंसा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को  भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने थाना क्षेत्र से बारह लोगों के खिलाफ सीसीए कार्रवाई की अनुशंसा के लिए  जिलाधिकारी भागलपुर को सुची भेजा गया है.आश्य् की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि वीरबन्ना गॉव से गिरीश यादव, मृत्युंजय यादव, बुलबुल यादव,बलहा से शुभम यादव, मधुरापुर से कुंदन यादव, राजकुमार यादव, पियूष शर्मा, अमरेश शर्मा व  नगड़पारा से किशोर सिंह उर्फ विक्कल सिंह, नवटोलिया से सूरज चौधरी पहाड़पुर से रंजय ठाकुर एवं पप्पू शर्मा सहित तेरह लोग शामिल है. Barun Kumar Babul

Noimg

नारायणपुर: देर रात घर में घुसे युवक को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने की धुलाई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा पंडित टोला में सोमवार की देर रात्रि लगभग एक बजे दो चार घरों में घुसकर चोरी के आरोप में मधुरापुर निवासी शंभू यादव के पुत्र रंजन यादव को ग्रामीणों ने चोरी करते घर में  रंगे हाथों पकड़े जाने पर  जमकर धुलाई की.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपित युवक को पकड़ने के बाद हाथ पैड़ बॉधकर ग्रामीणों ने धुलाई की नाम पता व घर पुछने पर बार बार नाम बदलने से ग्रामीणों में आक्रोश बढता गया और पीटता गया. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने देर रात आरोपित चोर को हिरासत में ले जाकर पीएचसी नारायणपुर में इलाज करवाया. ग्रामीणों द्वारा मामले में किसी भी प्रकार का थाना में आवेदन नहीं देने पर […]

नवगछिया: 20 लीटर देसी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : परबत्ता पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 लीटर देसी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए युवक में रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा ज्ञानीदास टोला निवासी रूपेश मंडल एवं बरहरा कोठी भागलपुर निवासी पांचू मंडल शामिल है. पुलिस ने इस दौरान  मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि दो युवक मोटरसाइकिल से शराब लेकर आ रहे थे. पुलिस को देखने के बाद दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया. उसके पास से गेलन में 20 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. शराब बरामदगी के बाद दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया एवं मोटरसाइकिल को जप्त कर […]