


नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा पंडित टोला में सोमवार की देर रात्रि लगभग एक बजे दो चार घरों में घुसकर चोरी के आरोप में मधुरापुर निवासी शंभू यादव के पुत्र रंजन यादव को ग्रामीणों ने चोरी करते घर में रंगे हाथों पकड़े जाने पर जमकर धुलाई की.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपित युवक को पकड़ने के बाद हाथ पैड़ बॉधकर ग्रामीणों ने धुलाई की नाम पता व घर पुछने पर बार बार नाम बदलने से ग्रामीणों में आक्रोश बढता गया और पीटता गया.

ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने देर रात आरोपित चोर को हिरासत में ले जाकर पीएचसी नारायणपुर में इलाज करवाया. ग्रामीणों द्वारा मामले में किसी भी प्रकार का थाना में आवेदन नहीं देने पर मंगलवार की संध्या आरोपित परिजनों को पुलिस ने सुपुर्द किया गया.परिजनों ने बताया कि गिरफ्तार विक्षिप्त चोर का इलाज रॉची से चल रहा है.युवक मानसिक रूप से आपना संतुलन खो चुका है.जो इधर उधर भटकते रहता है.















