Category Archives: भागलपुर

ढोलबज्जा के लोगों ने वोट बहिष्कार को लेकर मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्य निर्वाचन व डीएम को भेजा ईमेल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, ढोलबज्जा प्रखंड संघर्ष समितियों के सदस्यों ने गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व भागलपुर जिलाधिकारी को ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज कर वोट बहिष्कार करने की मांग की है. समिति के कार्यकारिणी सदस्य कुमार रामानंद सागर, विनीत आनंद, प्रशांत कुमार कन्हैया, सुभाष साह, पृथ्वीराज यादव, शशि पोद्दार, शुभाशीष कुमार व प्रिंस कुमार ने बताया कि- भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने की मांग सरकार से 30 वर्षों से की जा रही है. जिसे सरकार के द्वारा अनसुनी कर दी जाती है. कई बार संबंधित विभाग को भी लिखित आवेदन देकर कहा […]

ढोलबज्जा: बारिश में ध्वस्त हुई सड़कों को मुखिया ने कराई मरम्मती GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा : गुरुवार को खैरपुर कदवा पंचायत के बिन्दटोली में, कोसी बांध के समीप बारिश की पानी से ध्वस्त हुई ईंट सोलिंग सड़क की मुखिया अजय कुमार ने मरम्मती कार्य कराई. ज्ञात हो कि यह सड़क बारिश में ध्वस्त हो जाने के बाद करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित थी. जहां दूध, गैस व पेयजल की गाड़ी नहीं पहुंच पा रही थी तो, वहीं लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के काम करने में काफी परेशानी हो रही थी. जिससे वहां के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह इकट्ठा होकर हंगामे करने पर उतारू हो गए थे. उक्त बातों की जानकारी मिलते हीं मुखिया अजय कुमार ने मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर तुरंत तीन घंटे के अंदर सड़क की […]

नवगछिया: बूथ अध्यक्ष के निवास स्थान पर पार्टी का नेम प्लेट एवं पार्टी का झंडा लगाया गया GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में तेतरी शक्ति केंद्र में बूथ अध्यक्ष के निवास स्थान पर पार्टी का नेम प्लेट एवं पार्टी का झंडा लगाया गया. आत्म निर्भर बिहार रथ के प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अति पिछड़ा मोर्चा मुक्तिनाथ सिंह के द्वारा प्रदेश से भेजी गई आत्म निर्भर बिहार रथ को पार्टी के झंडा दिखाकर रवाना किया गया इसमें उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, नितेंद्र सिंह, नवगछिया मंडल महामंत्री धीरज कुमार सिंह, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, गोपालपुर विधानसभा संयोजक मुकेश राणा, जमुनिया शक्ति केंद्र प्रमुख मितेश रंजन, बूथ प्रमुख राजीव कुमार सिंह, अभिषेक भारती एवं अन्य कार्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. Barun Kumar Babul

ढोलबज्जा: जबरदस्ती पेड़ काटने का आरोप GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा : बीते सोमवार को ढोलबज्जा निवासी फूचो राम के पुत्र अरविंद राम उर्फ विपिन ने अपनी जमीन पर लगे सेमल का पेड़ जबरदस्ती काटे जाने का आरोप लगाते हुए नवगछिया एसपी को लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग किया है. आवेदन में कहा है कि- पछियारी बासा मरकोश निवासी अंबिका यादव व उनके पुत्र लव यादव दोनों बाप बेटे ने शाम पांच बजे हथियार से लैस होकर मेरे जमीन पर लगे 6 फीट मोटा सेमल का एक पेड़ जबरदस्ती काट ली है. मना करने पर हुए जातिसूचक के साथ-साथ भद्दी भद्दी गाली-गलौज देते हुए मुझे मारने दौड़ गए. जहां से भागकर ढोलबज्जा थाना पहुंच शिकायत की तो दरोगा ने मुझे डांट फटकार कर भगा दिया. Barun Kumar Babul

नवगछिया: जुलूस निकाल कर करेंगे किसान विरोधी कानून का विरोध GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारी एवं किसान संघर्ष स्मनय समिति के द्वारा किसान विरोधी कानून के खिलाफ आहूत देश व्यापी विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गोपालपुर विधान सभा के नवगछिया प्रखंड के खैरपुर, कडवा दियरा , ढोल ब्जजा पंचायत के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय बैठक गंगानगर में भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल एवं आरवाईए के राज्य सह सचिव गौरीशंकर सह जिला कमेटी सदस्य भाकपा माले के मौजूदगी आयोजित किया गया. जिसमें निर्णय लिया गया कि नवगछिया के जीरो माइल चौक से कल विशाल जुलूस निकाला जाएगा जो नवगछिया के मुख्य बाजार तक पहुंचकर किसान विरोधी कानून का विरोध किया जाएगा एवं बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ताओं को घर […]

खारीक: छात्रा से छेड़खानी का आरोप मामले में आरोपित शिक्षक को पुलिस ने भेजा जेल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक थाना क्षेत्र के अठ गामा हाई स्कूल में छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में आरोपित गिरफ्तार शिक्षक महेश कुमार को खरीक पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस उपद्रव में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.इस संदर्भ में खरीद थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उपद्रव और पथराव मामले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे. बंद रहा स्कूल शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय में अटेंडेंस बनाया बुधवार की घटना से दहशत में आए शिक्षक गुरुवार को विद्यालय नहीं आए. विद्यालय में ताला लटका रहा. शिक्षकों का विद्यालय नहीं आने से छात्र छात्राओं का नौवीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन का कार्य बाधित […]