Category Archives: भागलपुर

भागलपुर: शहरवासियों को दशहरे का तोहफा, नए प्रवेश गेट से इंट्री अक्टूबर से GS NEWS

Barun Kumar Babul0

 भागलपुर जंक्शन के दक्षिण तरफ नए प्रवेश द्वार और टिकट काउंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अक्टूबर में नया प्रवेश द्वार शहरवासियों को तोहफा के रूप में मिलेगा। प्रवेश गेट खुलने से दक्षिण क्षेत्र के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए उल्टा पुल के रास्ते होकर जंक्शन नहीं आना होगा। इससे शहर के तीन लाख आबादी को सहूलियत होगी। मालदा मंडल के डीआरएम यतेंद्र कुमार सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय और चालू वर्ष में मंडल के कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। डीआरएम ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष काफी उपलब्धि भरा रहा। साहिबगंज भागलपुर के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा हुआ। बांका रेल सेक्शन छोड़कर मंडल का हर रेलखंड विद्युतीकरण हो गया […]

भागलपुर: चुनाव आयोग को बुजुर्ग मतदाताओं पर आया रहम, अब घर बैठे करेंगे मतदान, जानिए GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: वैश्विक महामारी कोराना काल में इस बार हो रहे विधानसभा चुनाव में आयोग को 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं पर रहम आया है। ऐसे मतदाता जो वोट देने के लिए बूथ पर आना नहीं चाहेंगे। वे घर बैठे पोस्ट बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने ऐसे मतदाताओं की सुविधा के लिए पहली बार यह व्यवस्था की है। अब तक यह सुविधा देश के सरहद की रक्षा करने वाले सैन्य कर्मियों को मिलती आ रही है। कोरोना के इस जंग के बीच सुचारू रूप से चुनाव का संचालन के लिए आयोग कई नई रणनीतियां बनाने में लगी है। यूं कहे कि कोरोना के इस संकट काल में आसन्न विधानसभा […]

भागलपुर: अतिथि शिक्षकों को सत्यापन के बाद अप्रैल और मई का मिलेगा वेतन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: टीएमबीयू में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को अप्रैल और मई के बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मानदेय भुगतान के पूर्व उनके ई-कंटेट के सत्यापन का निर्देश यूडीसीए प्रभारी को दिया है। इस बात का टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताया है। अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद का कहना है कि अंगीभूत कॉलेजों में तैनात ज्यादातर अतिथि शिक्षकों ने कॉलेजों की वेबसाइट पर ई-कंटेट उपलब्ध कराया है। इसके अलावा कइयों ने वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कक्षाएं ली है। इसी आधार पर प्राचार्य और विभागाध्यक्ष ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान का दावा प्रस्तुत किया है। उन्होंने प्राचार्य की रिपोर्ट को आधार मानकर ही भुगतान करने की मांग की […]

औरंगाबाद जिले के गरीब-दलितों पर बर्बर हमलाके विरोध में भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक : भाकपा-माले का राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस अवसर पर सोमवार को राघोपुर में जिला सचिव विन्देश्वरी मण्डल के नेतृत्व में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की सरकार चल रही है.डबल इंजन की सरकार में सामंतो, अपराधियोंका मनोबल बढ़ गया है.इनके शासन में पहले तो न्याय का संहार किया और अब गरीब-दलितों का संहार करवा रही है. नीतीश कुमार केन्द्र सरकार की नक्शे कदम चल रही है.वो कारपोरेट के पक्ष देश के संसाधनों को बेच रहे है और नीतीश सामंतों,अपराधियों के हबाले बिहार के ग़रीब-दलितों को कर दिया है,अब बिहार वासियों को फैसला करना है कि बिहार सामंतो-अपराधियों के हबाले होगा या गरीबो के पक्ष में कल्याणकारी सरकार बनेंगी. […]

खरीक में नवमी कक्षा का हुआ उद्घाटन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक प्रखंड में सोमवार को उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यालयों में नवमी कक्षा का उद्घाटन किया गया. राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय खरीक बाजार के जमीन दाता परिवार की ओर से वरिष्ठ नागरिक निरंजन चौधरी ने शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया.इस अवसर पर राजकीयकृत उच्च विद्यालय खरीक बाजार के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार मिश्रा,सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह प्रमोद पूर्व प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार परदेसी,रंजना कुमारी,आरती कुमारी,सुमन सिन्हा समेत स्थानीय ग्रामीण और प्रबंध समिति के सदस्यगण मौजूद थे. खरीक प्रखंड के उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय उस्मानपुर में नवी कक्षा का उद्घाटन किया गया. मालूम हो कि इन 2 पंचायतों में बालिका शिक्षा के लिए नौवीं की पढ़ाई नहीं थी इन दो मध्य विद्यालयों को उच्च माध्यमिक […]

नवगछिया: 15 लीटर चुलाई शराब एवं 80 किलो जावा महुवा बरामद, दो गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के केलाबारी टोला में उत्पाद विभाग एवं पुलिस विभाग के द्वारा की गई छापेमारी में 15 लीटर चुलाई शराब एवं 80 किलो जावा महुआ बरामद किया गया. इस कार्रवाई में पुलिस ने शराब कारोबारी इस्माइलपुर के केलाबाड़ी निवासी गोविंद कुमार एवं रंजीत मंडल को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया है. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर बताया है कि गुप्ता सूचना मिली थी कि केलाबाड़ी में महुआ शराब बनाया जा रहा है. सूचना के आलोक उत्पाद विभाग के निरीक्षक चंदन कुमार एवं पुलिस इंस्पेक्टर मारकंडे सिंह सहित उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा गोविंद कुमार एवं रंजीत मंडल के घर छापेमारी की गई. छापेमारी में दोनो के घर से महुआ शराब […]

नवगछिया: सर्पदंश से युवक की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छठ्ठू सिंह टोला इस्माइलपुर निवासी गुड्डू कुमार मंडल 28 वर्ष पिता कारे लाल मंडल की मौत सर्पदंश से हो गई है. सर्पदंश से युवक की मौत होने की सूचना मिलने पर इस्माईलपुर पुलिस मौके पर पहुंचे जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां शव के पोस्टमार्टम किया गया. परिजनों ने बताया कि बाढ़ का पानी चारों तरफ गिर जाने के कारण सोमवार की सुबह वह शौच के लिए सड़क किनारे की गया हुआ था. शौच करने के दौरान ही युवक को सांप ने काट लिया. सर्पदंश के बाद जब उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो […]

नवगछिया: संवेदक ने नहीं दिया मानदेय, सफाई कर्मचारी हड़ताल पर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया शहर में कई जगहों पर लगा कचरे का अंबार मंगलवार को हर हालत करवाया जाएगा भुगतान – कार्यपालक पदाधिकारी नवगछिया नगर पंचायत में मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से पिछले 4 दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. लिहाजा नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है. गलियां और सड़कों पर कचरे का अंबार रहने से वातावरण दुर्गंध युक्त हो गया है. सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने का कारण मेहनताना नहीं मिलना बताया जा रहा है. अगस्त माह बीतने को है लेकिन अभी तक जुलाई माह का मेहनताना भी संवेदक द्वारा नहीं दिया गया है. जबकि सफाई कर्मचारियों के साथ संविदा में स्पष्ट जिक्र किया […]