Category Archives: भागलपुर

विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर प्रशासन ने शुरू की तैयारी GS NEWS

PUJA JHA0

प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिले लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है. डीएम प्रणव कुमार ने चुनाव के लिए गठित विभिन्न निर्वाचन कोषांग के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान कई दिशा-निर्देश दिए गए. डीएम ने बताया कि समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पाया कि कुछ कार्यालयों की ओर से कर्मियों की सूची अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है. जिसे जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कोषांग को निर्वाचन गतिविधियों के प्रशिक्षण के लिए अविलंब कार्य योजना तैयार करने और वाहन कोषांग को निर्वाचन गतिविधि के लिए आवश्यक वाहनों की संख्या से संबंधित सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया […]

भागलपुर को मिला वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए सर्वश्रेष्ठ आत्मा पुरस्कार GS NEWS

PUJA JHA0

भागलपुर जिले को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए सर्वश्रेष्ठ आत्मा पुरस्कार दिया गया है। इसके तहत जिले को डेढ़ लाख रुपये दिए गए हैं। कृषि पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने यह पुरस्कार दिया। इसके अलावा पराली प्रबंधन विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। मंत्री ने बताया कि कार्यों में प्रतिस्पर्धा एवं सर्वश्रेष्ठ को प्रोत्साहित करने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। बामेती द्वारा संचालित कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तहत कराए गए कार्यों के आधार पर प्रतिवर्ष राज्य के 38 जिलों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन किया जाता है। किसान सलाहकार समिति का गठन, संविदा आधारित नियोजन, किसान पुरस्कार, आत्मा योजना के तहत […]

बिहार के भागलपुर में टला बड़ा रेल हादसा, टूटे एक्सल बॉक्स के साथ 200 KM तक दौड़ती रही दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल टूटे एक्सल बॉक्स के साथ पटना से भागलपुर के बीच 225 किमी दौड़ती रही। इससे सफर कर रहे मुसाफिरों की जान पर बन आई। एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। कोच में सवार पैसेंजरों में अफरातफरी मच गई। अगर ट्रेन भागलपुर से खुल जाती तो आगे चलकर दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना रहती। लेकिन, रेलवे ने पूरी सतर्कता बरती और भागलपुर जंक्शन पर ही रेल अफसरों ने कोच को बदल दिया। इसके चलते ट्रेन करीब दो घंटे देरी से रवाना हुई। दरअसल, ब्रह्मपुत्र मेल पटना जंक्शन पर 2.50 पर पहुंची और 2.59 बजे खुली। ट्रेन के खुलने के बाद गार्ड कोच से चार कोच पहले स्लीपर कोच एस-वन के कोच में आवाज […]

ढोलबज्जा: सवारी से भरी टेंपो बाढ़ के पानी की तेज बहाव में पलट कर डूबी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: रूपौली प्रखंड के मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय लालगंज से मोहनपुर व रूपौली जाने वाली सड़क मार्ग पर कदम गाछ मोर समीप बुधवार को सवारी से भरे एक टेंपो बाढ़ के पानी की तेज बहाव के कारण पलट कर अथाह पानी में चला गया. जहां चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार सुन आस-पास काम कर रहे दर्जनों लोग दौड़ कर घटनास्थल पहुंचे और अपने सूझबूझ व साहस के साथ टेंपो पर सवार सभी यात्री लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया. वहीं काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो को भी पानी से बाहर निकाला गया. ज्ञात हो कि- घटनास्थल समीप सड़क के ऊपर से करीब दो-तीन फीट तक बाढ़ […]

गोपालपुर: एक दर्जन से अधिक आशा कार्यकर्त्ताओं के पास नियुक्ति पत्र नहीं GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – पिछले दस वर्षों से भी अधिक दिनों से दर्जनों आशा कार्यकर्त्ता बिना नियुक्ति पत्र के पीएचसी गोपालपुर में कार्यरत हैं.आशा कार्यकर्त्ताओं ने बताया कि हमलोगों को कार्य करने हेतु परिचय पत्र दिया गया था.आज तक नियुक्ति पत्र की आवश्यकता महसूस नहीं होने के कारण हमलोग निश्चिंत होकर अपना काम बखूबी कर स्वास्थ्य विभाग की योजना को सरजमीन पर उतार रहे थे. परन्तु अब मानदेय भुगतान हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र माँगे जाने पर हमलोगों की इसकी जरूरत महसूस हुई.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में नियुक्ति पत्र की माँग सभी आशा कार्यकर्त्ताओं से की गई है. Barun Kumar Babul