Category Archives: भागलपुर

भागलपुर के बुनकरों की झोली नहीं भर सकीं स्मृति, केंद्रीय मंत्री ने किया वर्चुअल संवाद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुनकरों व आम लोगों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इसमें भागलपुर के बुनकरों के लिए किसी नई योजना की घोषणा नहीं की गई। एक घंटे के संवाद में हिमाचल प्रदेश की चर्चा छाई रही। देश के 10 गांवों को हैंडीक्रॉफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई। इनमें बिहार के गया जिले के रामपुर गांव को भी शामिल किया गया है। दिन में 11.30 बजे पंखाटोली स्थित मेगा कलस्टर परिसर में 10 बुनकरों ने शारीरिक दूरी बनाकर इसमें भाग लिया। पोर्टल देगा बुनकरों को जानकारी : केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने माइ हैंडलूम पोर्टल लांच किया। इसका मोबाइल एप भी बनाया गया है। बुनकरों को इसके माध्यम से सरकारी […]

बिहार में अब सरकारी एंबुलेंस कोरोना की जांच के लिए मिलेगी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में कोरोना की जांच के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा भी लोगों को उपलब्ध करायी जाएगी। खासकर, उच्च जोखिम वाले मरीजों की कोरोना जांच को लेकर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सह स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार ने निर्देश दिया है कि कोरोना जांच को लेकर उच्च जोखिम वाले लोगों को एम्बुलेंस की सेवा उपलब्ध करायी जाए। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गर्भवती महिला या पूर्व से किसी गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति के कोरोना जांच को लेकर संबंधित जिले के टोल फ्री नम्बर पर सूचना दी सकती है। इसके बाद कोरोना की जांच के लिए मोबाइल टीम को रवाना किया […]

भागलपुर में 49 किसान सलाहकारों और समन्वयकों,कार्यालय से गायब रहने पर हुई कार्रवाई GS NEWS

PUJA JHA0

कार्यालय से गायब रहने वाले जिले के 49 किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक पर कार्रवाई करते हुए भागलपुर जिला कृषि पदाधिकारी के के झा ने अगस्त माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है. साथ ही कार्यालय से गायब रहने वाले सभी लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है जवाब संतोषजनक नहीं होने पर होगी कार्रवाईदरअसल डीईओ कृषि योजनाओं को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहलगांव अनुमंडल में योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. इस दौरान कहलगांव प्रखंड के 19 किसान सलाहकार और दो कृषि समन्वयक, सन्हौला प्रखंड के 6 किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक और पीरपैंती प्रखंड के 6 किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक अनुपस्थित थे. इन सभी पर कार्रवाई की गई है. जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर इन […]

बिहार में निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, देखे क्या है वो फैसला GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार में कोरोना संक्रमण के संकट काल में चुनाव होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी बाकायदा घोषणा कर दी है। चौंकिए नहीं, हम बिहार विधानसभा चुनाव की बात नहीं कर रहे। यह जिला परिषद अध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख, सरपंच, उपमुखिया के चुनाव की घोषणा है। निर्वाचन आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसकी गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षित चुनाव कराने की बात कही है। निर्वाचन आयोग ने गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव कराने का निर्देश दिया है। 26 और 27 अगस्त को चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार चुनाव 26 और 27 अगस्त को होने हैं। ये चुनाव राज्‍य के 12 जिलों में होने हैं। इनमें सारण, […]

भागलपुर : विभागाध्यक्ष बिना अनुभव वाले डॉक्टरों को बनाया जा रहा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बिना अनुभव वाले डॉक्टरों को विभागाध्यक्ष बनाया जा रहा है। ऐसे कई विभाग हैं, जहां तीन-चार वर्ष में ही डॉक्टरो को विभागाध्यक्ष बना दिया गया है। असल मे स्वास्थ्य विभाग ने कई वर्षों से डॉक्टरो को प्रोन्नति नहीं दी है। अगर प्रोन्नति मिली भी तो विभागाध्यक्ष बनने के एक वर्ष बाद ही सेवानिवृत्त हो गए। अस्पताल के ईएनटी विभाग में डॉ. एसपी सिंह से सेवानिवृत होने के बाद सहायक प्राध्यापक डॉ. धर्मेद्र कुमार को विभागाध्यक्ष बना दिया गया। साथ ही उन्हें दंत विभाग के अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। जिन्हें दो या तीन वर्ष का अनुभव था। एक वर्ष तक संविदा पर भी रहे। इसी तरह पैथोलॉजी विभाग में डॉ. सत्येंद्र कुमार के […]

भागलपुर: गहराया जल संकट आदमपुर से नयाबजार तक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर। स्मार्ट सिटी में भागलपुर का चयन तो हो गया पर मूलभूत सुविधाओं में से एक पेयजल आपूर्ति की स्थिति अब भी लचर है। शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सवा सौ साल पहले बने बरारी वाटर व‌र्क्स पर ही टिकी है, जिसके न्यू पंप हाउस का 100 एचपी मोटर पंप पिछले चार दिनों से खराब पड़ा है। नतीजतन, मानिक सरकार के जलमीनार में पानी का भंडारण नहीं हो रहा है। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हो रही है। आदमपुर से नया बाजार तक का इलाका जल संकट से जूझ रहा है। शहर को जल संकट से उबारने के लिए 600 करोड़ की योजना बनाई गई, लेकिन सात साल बाद भी यह धरातल पर नहीं उतर सकी है। इस […]

भागलपुर: दोपहर बाद आई लिस्ट, पहले दिन नामांकन नहीं, आज से बढ़ेगी भीड़, फॉर्म नहीं भरने वाले बच्चों को मिलेगा मौका GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: शहर के इंटर स्तरीय स्कूलों और कॉलेजों में शुक्रवार दोपहर बाद मेधा सूची जारी कर दी गई। पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ। शनिवार से स्कूल और कॉलेजों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी है। दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से शुक्रवार को लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन इसमें विलंब हो गया। स्कूल और कॉलेजों में इक्का-दुक्का ही छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। एसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमन सिन्हा ने बताया कि पहले दिन नामांकन नहीं हुआ। लिस्ट को कॉलेज की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। ताकि, छात्र-छात्राओं को दिक्कत न हो। टीएनएबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार चौधरी और मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरुदेव पोद्दार […]

भागलपुर: शिक्षा की अलख अब खूंखार कैदी जलाएंगे, निरक्षरों को बनाएंगे साक्षर सजा काट कर निकलेंगे तो GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: खूंखार कैदियों का हृदय परिवर्तन कर शिक्षा का अलख जगाने की सरकार की योजना भागलपुर में साकार होने लगी है। यहां की शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा और विशेष केंद्रीय कारा में बंद सजायाफ्ता कैदी मिसाल कायम कर रहे हैं। पहले से निरक्षर इन कैदियों को जेल अधिकारियों और शिक्षा निदेशालय से भेजे प्रशिक्षकों को साक्षर बनाया। साक्षर बन इन कैदियों ने जेल में आने वाले सजायाफ्ता कैदियों के बड़े जत्थे को साक्षर बना डाला है। अब ये कैदी सजा काटकर जब समाज में जाएंगे तो उन्हें उपेक्षा का दंश नहीं झेलना पड़ेगा। ये अपनी शिक्षा की बदौलत समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं। जरायम की दुनिया से नाता रखने वालों को अपने अनुभव बता उससे तौबा करने […]

गोपालपुर : बह रहे रुपये गंगा और कोसी में, कट रहे गांव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेल रही है। कटाव के नाम पर सात अरब से अधिक रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके हर वर्ष कई गांव इसकी चपेट में आ जा रहे हैं। कई गांवों का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। जनप्रतिनिधियों के स्तर पर जो पहल होनी चाहिए, वह हो नहीं पा रही है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से गोपालपुर, रंगरा चौक, इस्माइलपुर व नवगछिया प्रखंड जुड़े हैं। इस्माइलपुर प्रखंड छह महीने तक पूरी तरह बाढ़ से घिरा रहता है। इस दौरान यहां का काम नवगछिया से होता है। बाढ़ व कटाव से अभी तक आधा दर्जन से अधिक गांवों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। नवगछिया प्रखंड का पुनामा प्रतापनगर […]