June 21, 2025
एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में वॉलीबॉल (बालक) खेल विधा के लिए चयन ट्रायल संपन्न ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में वॉलीबॉल (बालक) खेल विधा के लिए नामांकन हेतु चयन ट्रायल आयोजित किया गया। यह चयन प्रक्रिया राज्य के विभिन्न जिलों में 21 जून से प्रारंभ की गई है। शनिवार को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित वॉलीबॉल कोर्ट पर बालक वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, बांका, भागलपुर सहित कई जिलों के लगभग 60 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से लगभग 30 खिलाड़ियों ने सभी मापदंडों को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए चयन प्रक्रिया में स्थान प्राप्त किया। इस ट्रायल में न्यूनतम 12 वर्ष तथा अधिकतम 14 वर्ष की आयु के प्रतिभागी, […]