June 15, 2025
व्यवसायियों की सुरक्षा की मांग को लेकर खरीक में जुटे हजारों दुकानदार, 30 जुलाई को गांधी मैदान में विशाल जनसभा का आह्वान ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया । खरीक बाजार स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ एवं भारतीय व्यावसायिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में खरीक समेत आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में दुकानदार व व्यवसायी जुटे। सभा में वक्ताओं ने व्यापारियों पर लगातार हो रहे लूट, हत्या और शोषण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से वैश्य सुरक्षा अधिनियम और व्यापार सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब “वोट हमारा, सुरक्षा तुम्हारी नहीं चलेगा”, सरकार को हमारी सुरक्षा की गारंटी देनी होगी। इस मौके पर भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्याभूषण शर्मा, भारतीय व्यावसायिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार पोद्दार, […]