Category Archives: भागलपुर

Noimg

नवगछिया में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा की प्रेस वार्ता ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवगछिया के आर एन पैलेस में भाजपा की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा मीडिया पैनलिस्ट और पूर्व उप महापौर डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह काल आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का काल है। अब सरकार मतलब परफॉर्मेंस है, और मोदी है तो मुमकिन है अब सिर्फ नारा नहीं, जमीनी सच्चाई है। प्रेस वार्ता में भाजपा नवगछिया संगठन जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, जिला महामंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजित चौधरी, श्री किशोर झा, जिला प्रवक्ता […]

Noimg

एयर इंडिया विमान क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत, गिरिराज सिंह ने जताया शोक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एयर इंडिया का एक विमान शनिवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयानक था कि विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर उड़ान भरी थी, लेकिन महज 9 मिनट बाद ही यह हादसे का शिकार हो गया। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर भी शामिल थे। इस दुखद हादसे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा […]

Noimg

उजानी की हलीमा खातून ने परिजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव निवासी हलीमा खातून ने मारपीट कर घायल कर देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप अपने ही परिजनों पर लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। हलीमा खातून ने अपने आवेदन में भैंसुर मंजुर, गोतनी इशरत और ससुर कुद्दुस को नामजद आरोपित बनाया है। उन्होंने बताया कि बच्चों के मामूली विवाद को लेकर तीनों ने मिलकर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपितों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती […]

Noimg

मो० रिजवान की हत्या पर आजाद हिंद मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने जताया शोक, परिजनों को मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने की मांग ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम टोला निवासी ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद रिजवान की हत्या के बाद गुरुवार को आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष एवं राजद के पूर्व जिला प्रवक्ता राजेंद्र यादव उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य से काम लेने का आग्रह किया। राजेंद्र यादव ने सरकार से मांग की कि मृतक मोहम्मद रिजवान के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि नवगछिया […]

Noimg

बाइक सवार दो अपराधियों ने दुकान में घुसकर ज्वेलरी से भरा थैला लेकर हुआ फरार ||GS NEWS

DESK20250

घटना के वक्त दुकानदार दुकान खुला छोड़ समीप ही पानी लाने गए थे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी पुलिस 3 भर सोना एवं 4 किलो चांदी व 10 हजार नकद समेत कुल 8 लाख रुपिया का था जेवरात नवगछिया । ख़रीक थाना क्षेत्र अंतर्गत ख़रीक बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में गुरुवार को सुबह करीब 10:35 बजे अज्ञात बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा सोनू ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान में घुसकर लाखों रूपीए के सोना एवं चांदी से भरा थैला लेकर फरार हो गया। घटना के वक्त ज्वेलरी दुकानदार समीप ही पानी लाने गए थे। मामले को लेकर पीड़ित ज्वेलरी दुकानदार ख़रीक बाजार निवासी सोनू कुमार पिता राजू पोद्दार ने बताया कि थैला में 3 […]

Noimg

नवोत्साह साहित्य संगम की भागलपुर इकाई का गठन, मृदुला सिंह बनीं अध्यक्षराष्ट्रीय मंच पर चमकेगा. ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर का साहित्य: पूर्णेंदु चौधरी भागलपुर : साहित्यिक संस्था नवोत्साह साहित्य संगम की भागलपुर जिला इकाई का विधिवत गठन रविवार को एक निजी शिक्षण संस्थान में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अविनाश कुमार पाण्डेय एवं प्रांतीय संयोजक उत्पल भारद्वाज की उपस्थिति में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला इकाई की जिम्मेदारी कवयित्री मृदुला सिंह को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई। शिवानी मिश्रा उपाध्यक्ष, पूर्णेंदु चौधरी महामंत्री, कुमार गौरव मंत्री, मिथिलेश आनंद कोषाध्यक्ष, ध्रुव कुमार सिंह संगठन मंत्री बनाए गए। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अर्पिता चौधरी, कुमार आनंद और सूरज कुमार भारती को दी गई। मार्गदर्शक मंडल में डॉ. मनजीत सिंह किनवार, डॉ. नीरज सिन्हा और भानु झा को शामिल कर प्रांतीय समिति में भी स्थान दिया गया। […]

Noimg

सहकार से समृद्धि की ओर: भागलपुर में सहकारिता मंत्री ने की समितियों के साथ बैठक, योजनाओं की दी जानकारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। गुरुवार को टाउन हॉल में अपराह्न 1 बजे सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पैक्स, व्यापार मंडलों, अन्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों, प्रबंधकों और किसानों ने भाग लिया। मंत्री ने बैठक में सहकारिता विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहकारिता का मुख्य उद्देश्य किसानों की आमदनी दोगुनी करना और राज्य को समृद्धि की ओर ले जाना है। सहकारी समितियों के माध्यम से रैयत और गैर-रैयत दोनों प्रकार के कृषकों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में पैक्स को जन औषधि केंद्र, डीजल-पेट्रोल आउटलेट, मुख्यमंत्री कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्र पर अनुदान, अनाज भंडारण के […]

Noimg

भागलपुर में बीएलओ के कार्यों की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया संतोषजनक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन में गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक के दौरान बताया कि अधिकतर बीएलओ का कार्य संतोषजनक पाया गया है। उन्होंने कहा कि जहां कमियाँ देखी गई हैं, वहां संबंधित बीएलओ को आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं ताकि वे भी अपने कार्य में सुधार ला सकें। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी रूप से संपन्न कराना था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन […]