Category Archives: भागलपुर

Noimg

नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम राज्य प्रतियोगिता के लिए मोतिहारी रवाना || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 9 से 10 जनवरी तक गांधी मैदान, मोतिहारी में आयोजित 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (बालक/बालिका) में भाग लेने के लिए नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम मोतिहारी के लिए रवाना हो गई है। राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। टीम के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताते हुए भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायणन कुमार, नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र, अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, उपाध्यक्ष सह जिला […]

Noimg

पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान ने लक्ष्मी नारायण हाई स्कूल का किया निरीक्षण, समिति गठन में ग्रामीणों की गैरमौजूदगी पर जताई नाराज़गी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । पीरपैंती प्रखंड स्थित लक्ष्मी नारायण हाई स्कूल, मलिकपुर में आज पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान समिति गठन के उद्देश्य से पहुंचे। हालांकि, मौके पर ग्रामीणों की उपस्थिति नहीं रही, जिस पर विधायक ने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ग्रामीणों की भागीदारी के बिना किसी भी प्रकार की समिति का गठन स्वीकार्य नहीं है। इस कारण आज की बैठक को रद्द करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि अगली बार सभी ग्रामीणों को बुलाकर पारदर्शी तरीके से समिति का गठन कराया जाए। इसके बाद विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से संवाद कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों और शिक्षकों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। विधायक ने शिक्षकों को […]

Noimg

सन्हौला थाना चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार महिला की मौके पर मौत, इलाके में मचा कोहराम || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के सन्हौला थाना चौक के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बटसार पंचायत के सरपंच की पत्नी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सन्हौला थाना के सामने तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। […]

Noimg

दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के मायागंज अस्पताल से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है,एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं बांका अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान प्रीतम कुमार चौधरी के रूप में हुई है, जो ग्राम सीऊड़ी, थाना अमरपुर, जिला बांका के निवासी थे वह विवेकानंद चौधरी के पुत्र थेप्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीतम कुमार चौधरी किसी काम से बांका आए हुए थे और वहां से अपनी बाइक से घर सीऊड़ी लौट रहे थे। जैसे ही वह इंग्लिश मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक हादसा हो गया हादसा इतना भीषण था कि प्रीतम गंभीर रूप […]

Noimg

भागलपुर स्मार्ट सिटी में शीतलहर का डबल अटैक, पारा 4.6 डिग्री पर पहुंचा, कोहरे से जनजीवन प्रभावित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को जहां दिन भर खुले आसमान और खिली धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दी थी, वहीं बुधवार को सिल्क सिटी भागलपुर घने कोहरे और धुंध की मोटी चादर में लिपटी नजर आई। शीतलहर के बढ़ते प्रभाव से ठंड ने लोगों की हाड़ कंपा दी है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबौर क्षेत्र में ठंड ने इस बार नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबौर में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कई पहाड़ी इलाकों के तापमान से भी कम बताया जा रहा है। पूरे बिहार में लगातार तीखी ठंड का […]

Noimg

पीरपैंती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों से लैस तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष नीरज कुमार के कुशल नेतृत्व, त्वरित निर्णय क्षमता और सटीक रणनीति से एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। हथियारों से लैस अपराधियों के खिलाफ की गई इस साहसिक कार्रवाई से न केवल संभावित बड़ी घटना टल गई, बल्कि पूरे इलाके में अपराधियों के बीच दहशत का माहौल भी कायम हो गया है। पीरपैंती पुलिस ने कटिहार जिले के तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन अवैध हथियार और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पीरपैंती बाजार क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष नीरज कुमार […]

Noimg

किसानों के ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । बुधवार को भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सबौर प्रखंड के राजंदीपुर एवं फड़का पंचायत तथा सन्हौला प्रखंड के तारर पंचायत सहित कई कार्य स्थलों का भ्रमण कर किसानों के ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन (एफआर) अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर ई-केवाईसी एवं एफआर कार्य की प्रगति और स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि किसी भी किसान को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे समय पर अपना ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। उल्लेखनीय है कि […]

Noimg

एनडीए शासन में व्यवसायियों को डराने-धमकाने का खेल नहीं चलेगा: बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । मंगलवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर बाजार में व्यवसायियों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं. शैलेंद्र ने अपराध और रंगदारी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए शासन काल में व्यवसायियों और दुकानदारों को डराने, पीटने और धमकाने का खेल अब पूरी तरह बंद होगा। विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में मुझसे बड़ा दबंग या रंगदार कोई नहीं है, यह बात हर अपराधी गांठ बांध ले। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बाजार के व्यवसायी भय के माहौल में जीवन जी रहे थे, लेकिन अब यह स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिपिन पंडित के […]

Noimg

पटना में भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का किया सम्मानित स्वागत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । बुधवार को पटना में भागलपुर जिला परिषद के अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का शाल, बुके एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने, पंचायतों के सर्वांगीण विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पंचायतों की कार्यक्षमता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में आ रही चुनौतियों पर विचार-विमर्श हुआ। जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने भागलपुर जिले की पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास की प्राथमिकताओं […]

Noimg

मद्य-निषेध थाना नवगछिया की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । जिले में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से मद्य-निषेध विभाग, भागलपुर द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मद्य-निषेध थाना, नवगछिया की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अवैध विदेशी शराब की भारी खेप बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार मद्य-निषेध थाना, नवगछिया की पुलिस टीम ने झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक अशोक लेलैंड कंपनी के छह चक्का ट्रक को संदेह के आधार पर रोका गया। ट्रक की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई अवैध विदेशी शराब की कुल मात्रा 872.64 लीटर बरामद की […]