Category Archives: भागलपुर

Noimg

जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने किया सुलतानगंज सर्वे शिविर का औचक निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सुलतानगंज प्रखंड स्थित सर्वे शिविर में मंगलवार को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद सभी सर्वे कर्मियों से कार्य प्रगति को लेकर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुलतानगंज प्रखंड में सर्वे का अधिकांश कार्य पूरा किया जा चुका है। केवल कुछ प्रक्रियाएँ शेष हैं, जिसके लिए सर्वे मशीन की व्यवस्था की जा रही है। मशीन उपलब्ध होते ही बचे हुए स्थानों का सर्वे कार्य पूरा कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने […]

ट्रेन से गिरकर मनोज मंडल की मौत, फुलसिया गांव में छाया मातम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर घोघा थाना क्षेत्र के फुलसिया गांव में रविवार को माहौल गमगीन हो गया, जब गांव के निवासी मनोज मंडल की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनोज मंडल धुलियान पैसेंजर ट्रेन से अम्मा पाली स्टेशन से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच पक्की सराय के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वे ट्रेन से नीचे गिर पड़े। गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मनोज मंडल को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार मनोज मंडल मजदूरी कर अपने परिवार का […]

बिहपुर से लगातार तीसरी बार निर्वाचित भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने किया शपथ ग्रहण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने आज बिहार विधानसभा में विधिवत शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक ने जनता द्वारा प्रदत्त प्रेम और विश्वास को गर्व के साथ-साथ एक गंभीर जिम्मेदारी बताया। शपथ लेते ही विधायक शैलेन्द्र ने अपनी हैट्रिक जीत का श्रेय क्षेत्र की मातृशक्ति, युवा शक्ति, किसानों और सभी ग्रामवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन उनके प्रति जनता के विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। शपथ ग्रहण के बाद विधायक शैलेन्द्र ने कहा कि यह सम्मान उनके “सेवा, सुशासन और विकास” के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि उनकी जिम्मेदारी बढ़ने के साथ-साथ वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास […]

गोपालपुर के नवनिर्वाचित विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने विधानसभा में किया शपथ ग्रहण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सोमवार को बिहार विधानसभा में माननीय सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक ने जनता की सेवा को अपना सर्वोच्च संकल्प बताते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। विधायक बुलो मंडल ने कहा कि जनता की सेवा सर्वोपरि है और वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सत्य, ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण उनके कार्य का आधार होंगे। शैलेश कुमार ने कहा कि गोपालपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने गोपालपुर की जनता के स्नेह, […]

लापता महिला बरामद, दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र में लापता एक महिला को बरामद कर लिया गया है। नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 नवंबर 2025 को महिला के परिवार ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी विवाहिता पुत्री को उसके पति एवं ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करते थे। आवेदन में परिवार ने यह भी आशंका जताई कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। इस आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना में कांड संख्या 351/25 दिनांक 24.11.25 के तहत धारा 103(2)/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने दिनांक 30 नवंबर 2025 को उक्त लापता महिला को गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत […]

संदेहास्पद स्थिति में महिला की हत्या मामले में दो गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। थाना क्षेत्र के मुकेरी टोला शांति नगर में रविवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नीतीश कुमार की पत्नी पुनिता कुमारी (25) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका की मां ललिता देवी ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पति नीतीश कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए पति नीतीश कुमार और सास लहरी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए […]

Noimg

नवगछिया में आर्म्स एक्ट के तहत एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के एक कांड में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 अगस्त 2025 को व्यवहार न्यायालय नवगछिया परिसर से एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 05 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इस घटना के संबंध में नवगछिया थाना में कांड संख्या 259/25 दिनांक 18.08.25 के अंतर्गत धारा 25(1-b)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। कांड की जांच के क्रम में पहले ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। बाकी वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 30 नवंबर […]

विश्व एड्स दिवस पर जी.बी. कॉलेज नवगछिया में जागरूकता अभियान आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई–1, जी.बी. कॉलेज नवगछिया द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा ने किया। इस अवसर पर एड्स जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर नवगछिया बाजार तक गई, जहां लोगों को एड्स से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। नागरिकों को सुरक्षित यौन संबंध अपनाने, नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा दूषित रक्त के उपयोग से बचने की सलाह दी गई। रैली में प्रोफेसर शिवशंकर मंडल, डॉ. राजकुमार, डॉ. मुसर्रत, डॉ. मंजू, डॉ. श्याम, डॉ. अनिल, डॉ. सुनील, डॉ. चंदा, […]

Noimg

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ड्रेसर, वार्ड अटेंडेंट और टेक्नीशियन की सेवा समाप्त ||GS NEWS

DESK20250

कर्मियों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर हड़ताल की घोषणा की भागलपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में काम कर रहे ड्रेसर, वार्ड अटेंडेंट, टेक्नीशियन और डाटा ऑपरेटरों की सेवाएं अस्पताल प्रबंधन द्वारा समाप्त कर दी गईं। निर्णय की जानकारी मिलते ही सभी कर्मियों ने विरोध जताते हुए अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठकर हड़ताल की घोषणा कर दी। गौरतलब है कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुरू होने के समय अंतरा कंपनी के माध्यम से ड्रेसर, वार्ड अटेंडेंट, टेक्नीशियन और डाटा ऑपरेटरों की सेवाएं ली जा रही थीं। लेकिन अब अस्पताल प्रबंधन ने नई एजेंसी अंग विकास परिषद से सेवा लेने का निर्णय किया है। इस बदलाव से पहले से कार्यरत कर्मचारी नाराज हो गए और उन्होंने परिसर में ही […]