Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर–जमालपुर रेलखंड पर हाईटेंशन तार टूटने से ट्रेनें बाधित ||GS NEWS

DESK20250

यात्रियों को घंटों भुगतनी पड़ी परेशानी भागलपुर–जमालपुर रेलखंड पर रविवार सुबह नाथनगर और मुरारपुर रेलवे स्टेशन के बीच पुरानी सराय के पास हाईटेंशन कैटेनरी तार टूट जाने से रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया। अचानक जोरदार आवाज के साथ तार टूटने से अफरातफरी मच गई और अप लाइन पर सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। इस घटना का सबसे अधिक असर पटना जाने वाले यात्रियों पर पड़ा। घटना के बाद दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को नाथनगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन रुकते ही स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। यात्री घंटों तक स्टेशन पर फंसे रहे और लगातार बढ़ती भीड़ के बीच उनकी बेचैनी भी बढ़ती गई। रेलवे प्रशासन माइकिंग के जरिए बार-बार यह […]

Noimg

छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल ||GS NEWS

DESK20250

दो आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी भागलपुर के नाथनगर अंतर्गत ललमटिया थाना क्षेत्र में शराब की गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर रविवार देर शाम हमला हो गया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नसरतखानी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब छुपाकर रखी गई है और उसकी अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर ललमटिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। छापेमारी के दौरान कुएं के पास […]

Noimg

कजरैली में दिनदहाड़े 75 वर्षीय वृद्ध की दबिया से दचक कर हत्या, क्षेत्र में दहशतडीएसपी ने पहुंचकर की जांच ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के नाथनगर कजरैली थाना क्षेत्र के कंचन गांव में सोमवार को अंधरी नदी के समीप 75 वर्षीय वृद्ध विटानी सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने उन पर दबिया से कई बार हमला किया। मृतक के सिर के पीछे और गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि उनकी हत्या अत्यंत निर्ममता से की गई है। घटना की सूचना मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, कजरैली थाना प्रभारी चनवीर कुमार और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे स्थल की वीडियोग्राफी कराई। वहीं एफएसएल टीम ने मौके से खून के धब्बे व अन्य सबूत एकत्र किए और जांच के लिए अपने साथ ले गई। घटनास्थल पर पहुंचे […]

नाथनगर केबी लाल रोड पर नगर निगम की लापरवाही से बढ़ी परेशानी, नाले का मलबा तीन दिनों से सड़क पर पड़ा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के नाथनगर स्थित केबी लाल रोड पर नगर निगम की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन पहले निगम की ओर से नाले की उड़ाही कराई गई थी, लेकिन उड़ाही के बाद नाले से निकाला गया पूरा मलबा यथास्थान सड़क पर ही छोड़ दिया गया। इससे सड़क अत्यधिक संकरी हो गई है और प्रतिदिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इस अव्यवस्था का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों पर पड़ रहा है। बच्चे रोजाना मलबे के बीच से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जबकि उनके अभिभावक भी जोखिम उठाकर संकीर्ण रास्ते से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय तो सड़क पर […]

मानसिक रूप से ग्रस्त युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मायागंज अस्पताल में हुई मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के BA पार्ट–1 छात्र ने तोड़ा दम भागलपुर के सज़ौर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार (19), पिता विजय पासवान, ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसकी स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत मायागंज अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने बताया कि प्रिंस ने अचानक किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सभी लोग कटनी के लिए खेतों में गए हुए थे और प्रिंस घर पर अकेला था। घर में मौजूद छोटे बच्चों ने देखा कि […]

बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड़ में धूमधाम से मनाया गया ‘गीता दिवस’||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड में सोमवार को मोक्षदा एकादशी के अवसर पर गीता दिवस बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रवि प्रकाश पंकज टिबड़ेवाल, पारस खेमका तथा शिक्षक सुनील कुमार पाठक शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन के सी मिश्रा और राजकमल झा ने संयुक्त रूप से किया। प्रारंभ में के सी मिश्रा ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद कक्षा नौवीं की छात्रा काव्या कुमारी ने “एक राधा, एक मीरा” गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गीता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने महाभारत के प्रसंग पर आधारित […]

Noimg

उत्साहपूर्वक मनाया गया बाल भारती विद्यालय में गीता जयंती और एनसीसी स्थापना दिवस ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बाल भारती विद्यालय में सोमवार को गीता जयंती एवं एनसीसी स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी. पी. सिंह, एनसीसी एएनओ विकास पांडेय तथा वरिष्ठ शिक्षकों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके बाद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी गणमान्य अतिथियों ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें गीता के उपदेशों और राष्ट्रभक्ति पर आधारित नृत्य, गीत और झांकियाँ शामिल थीं। विशेष रूप से छात्राओं जहान्वी और नेहल के उत्साहपूर्ण भाषण ने उपस्थित लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर प्राचार्य नवनीत सिंह ने कहा कि […]

महिला का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना अंतर्गत शांतिनगर मुकेरी गांव में एक विवाहित महिला की गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नीतीश कुमार की पत्नी पुनिता कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के भाई प्रणव कुमार, निवासी श्रृंगारपुर, थाना उदाकिशनगंज, जिला मधेपुरा ने बताया कि सुबह उनकी बहन ने फोन कर कहा था कि उनकी गोतनी भैसुर देवर उनसे लड़ाई कर रही है। इससे कुछ देर बाद शाम में एक पड़ोसी का फोन आया कि उनकी बहन का शव पड़ा है। जानकारी के अनुसार वहबर्तन धो रही थी, उसी दौरान उसके गले में रस्सी का फंदा बनाकर खींचकर उसकी हत्या कर […]

नवगछिया में भीषण सड़क हादसा: दो महिलाओं की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच31 पर घटी घटना नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के अनुसार खरीक प्रखंड के लोकमानपुर गांव से एक ही परिवार के लोग अपने परिजन के सीएनजी टेंपो से नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव एक समारोह में शामिल होने आए थे। रात में शादी समारोह के बाद वे सुबह रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव में आयोजित जन्मदिन समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान मदरौनी चौक से पहले एनएच-31 पर सामने […]