Category Archives: Uncategorized

कदवा के दो स्कूलों में शिक्षा समिति का पुनर्गठन ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: बुधवार को मवि खैरपुर कदवा में, मुखिया पंकज कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में एक आम सभा का आयोजन कर शिक्षा समितियों का पुनर्गठन किया गया. जिसमें परासपुर कदवा निवासी शिवजी कुमार शर्मा की पत्नी मंजू देवी को विद्यालय की सचिव चयनित किया गया है. सभा में स्थानीय वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष एवं पोषक क्षेत्र के स्कूली बच्चों के माता व अभिभावक के साथ सभी शिक्षक उपस्थित थे. उधर कदवा दियारा पंचायत के मवि भरोसा सिंह टोला में भी आम सभा आयोजित कर शिक्षा समिति का गठन किया गया है. जिसमें रणधीर कुमार साह को सचिव के रूप में चयन किया गया है. सभा में वार्ड प्रवीण कुमार रवि के साथ अन्य ग्रामीणों उपस्थित थे. DESK 04

सोनू राय हत्याकांड में बेस्ट अनुसंधानकर्ता के रूप में परबत्ता थानाध्यक्ष को DGP ने दिया प्रशस्ति पत्र के साथ 2500 नक़द पुरुस्कार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र राय को सोनू राय हत्याकांड में बेस्ट अनुसंधानकर्ता के रूप में डीजीपी ने प्रशस्ती पत्र व नकद 25 सौ रूपया देकर सम्मानित किया। ज्ञातव्य हो कि नवगछिया के खरीक उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य गौरव राय के बड़े भाई कुमार रितुध्वज उर्फ सोनू राय को 17 अक्टूबर 2019 की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या को तब अंजाम दिया गया जब सोनू राय बाइक से भागलपुर से खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर जमुनियां स्थित घर जा रहे थे। पीछा कर रहे बदमाशों ने सोनू राय को परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास नजदीक से अपनी गोलियों का निशाना बनाया। सोनू राय को मारने पहुंचे […]

ट्रेडिशनल पेंटिंग वर्कशॉप बिहार का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र.कोलकाता ,संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सृजनी कला ग्राम शांतिनिकेतन के प्रांगण में ट्रेडिशनल पेंटिंग वर्कशॉप बिहार का आयोजन किया गया जिसमें चार मधुबनी पेंटिंग और चार मंजूषा कला के कलाकारों को शामिल किया गया सिडनी स्थित बिहार मंडप में मंजूषा पेंटिंग बनाई गई दीवारों पर भित्ति चित्र के रूप में मंजूषा कला की बारीकी को दर्शाया गया यह आयोजन 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक आयोजन क्या जा रहा है नए साल के उपलक्ष में टूरिस्ट द्वारा मंजूषा कला के. खूब सराहना की गई मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित के नेतृत्व में राज्य पुरस्कार विजेता पवन कुमार सागर अमन सागर वर्षा कुमारी एवं मधु कुमारी अपनी कला के जौहर को दिखा रहे हैं इस वर्कशॉप में […]

इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर माँग रहे रुपये, प्रिंस गुप्ता नें दिया थाने में आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर छवि को धूमिल किया जा रहा हैं। इस संबंध में नवगछिया के प्रिंस गुप्ता ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया हैं। जिसमें बताया गया कि कि मेरा इंस्टाग्राम पर प्रिंस गुप्ता के नाम अकाउट हैं। जिसपर अपने विचार को प्रत्येक दिन पोस्ट करता हैं। मेरे हजारों फ्लोअर हैं जो हमारे पोस्ट को फोलो व लाइक करते हैं। चार जनवरी को मेरे नाम से एक फेक आईडी बनाकर रूपये की मांग कर रहे हैं। मेरी छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। उस पर कई आपत्तिजनक पोस्ट भी वे डाल सकते हैं। मामले की जांच कर पुलिस आरोपित के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करें। DESK 04

अनुसूचित जाति छात्रावास के छात्रों ने अपने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर डीएम कार्यालय का किया घेराव ||GS NEWS

DESK 040

डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय कंपनीबाग भागलपुर के छात्रों के द्वारा अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते दिखे, मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंटर स्तरीय आवासीय विद्यालय कंपनीबाग के छात्रों ने कहा की यह मांगे हमलोगों की लगभग 3 साल से की जा रही है लेकिन सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन मिलता है, धरातल पर कुछ भी नहीं दिखता, बताते चलें कि उन लोगों की मांग है हमें न तो पीने का साफ पानी मिल पा रहा है, ना ही खाने की कोई सुविधा है, ना रहने का ढंग से बेड की व्यवस्था है, साथ ही साथ उन लोगों का कहना हुआ कि समय पर परीक्षा तक नहीं ली जाती है ,हम […]

नववर्ष के उपलक्ष्य में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में रविवार को पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नववर्ष के उपलक्ष्य में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन प्राचार्य रौशनलाल की अध्यक्षता में समारोह पुर्वक मनाया गया।समारोह में दूर-दराज से करीब 25 पूर्ववर्ती छात्र छात्रा कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें मेडिकल कॉलेज पटना से डॉ रामा शेखर,सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ,सॉफ्टवेयर इंजीनियर निश्चल कुमार,पीडब्ल्यूडी में अकाउंट ऑफिसर नवीन कुमार के साथ- साथ देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ रहे आयुष, सुमन, सुमित,सौरव,आशीष आलोक,रितिक,राज रोबिन,तेजस्वी, शुभम समेत अन्य शामिल हुए.कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने द्विप प्रज्वलित कर किया।संबोधन में पूर्ववर्ती छात्रों के द्वारा खुशियों का पल एवं सफलता के रहस्य को बारी बारी से साझा किया।प्राचार्य रोशनलाल ने संबोधन में छात्रों को जमीन से जुड़ कर रहें ताकि बच्चों […]

ख़रीक के ध्रुवगंज में लगाया गया नेत्र जाँच शिविर ||GS NEWS

DESK 040

विमला देवी नेत्रालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप कुमार गुप्ता एवं मुखिया मनीष कुमार के सहयोग से ध्रुवगंज (खरीक) के हिंदी मध्य विद्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 166 लोगों के नेत्र की जांच कर दवाई वितरित की गई एवं 38 पेशेंट को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया जिसका ऑपरेशन विमला देवी नेत्रालय,लाल बिहारी कॉलोनी,गौशाला रोड नवगछिया में डॉक्टर संदीप कुमार गुप्ता के द्वारा किया जाएगा । इस मौके पर मुखिया मनीष कुमार उनके सहयोगी एवं नेत्रालय के कर्मचारी मुहम्मद शोएब आलम,गौतम कुमार,बिट्टू कुमार इत्यादि मौजूद थ,मौके पर डॉक्टर संदीप गुप्ता ने बताया कि अगला निशुल्क नेत्र जाँच शिविर डिमहा के कृषि कार्यालय के प्रांगण में 9 जनवरी 2022 दिन […]

नववर्ष के आयोजन में शहर के कई जगहों पर युवाओं ने फिल्मी गीतों पर खूब लगाए ठुमके ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर,एक तरफ जहां वैश्विक महामारी कोरोना दस्तक देने को बेकरार है ,वही युवा न्यू इयर के सेलिब्रेशन को करने से रोक नहीं पा रहे हैं, बताते चलें कि शहर के कई होटलों ,क्लब समेत कॉलोनियों में नए साल का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया, शहर के युवा फिल्मी गीतों पर खूब ठुमका लगाते दिखे ,साल के 2021 को अलविदा और नए साल के स्वागत में लोगों ने लजीज व्यंजनों के साथ साथ एक दूसरे से गले मिलकर नए साल की . बधाई और शुभकामनाएं दी और लोग अपने सगे संबंधियों ,मित्रों और शुभचिंतकों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में भी भाग लिया, शहर के कई सोसाइटी एवं कई क्लब के लोग नए साल का धूमधाम से स्वागत […]