Category Archives: Uncategorized

नहीं खोला रेलवे फाटक तो गुस्से में बदमाशों ने गेटमैन को मार दी गोली, मौके पर ही हुई मौत ||GS NEWS

DESK 040

कटिहार बरौनी रेल खंड के नवगछिया और कटरिया स्टेशन के बीच भवानीपुर गांव के पास 10 सी नंबर गुमटी पर कार्यरत गेट मैन भागलपुर जिले के सबौर के आर्य टोला निवासी मुकेश कुमार मंडल की अपराधियों ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को गोली मारकर हत्या कर दी है. शनिवार की सुबह रेलवे समपार केबिन के पास से मुकेश का शव पुलिस ने बरामद किया है. अपराधियों ने मुकेश के सीने में एक गोली मारी है. घटना की सूचना पर पहुंचे रेल थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह और रंगरा थाना के थाना अध्यक्ष माहताब खान ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है. जबकि घटना की प्राथमिकी नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मृतक के भाई रविकांत कुमार द्वारा दिए गए बयान के आधार […]

कपड़े पर लगने वाली 12 % जीएसटी वापस लेने के फैसले का स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

दिल्ली में हुई जीएसटी काउंसलिंग की मीटिंग में कपड़े पर एक जनवरी 2022 से 5 फ़ीसदी की जगह 12 फ़ीसदी जीएसटी लगाने के फैसले को वापस लेने का क्लॉथ मर्चेंट नवगछिया ने स्वागत किया है क्लॉथ मर्चेंट नवगछिया के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बिहार भर के व्यापारियों एवं नवगछिया के व्यापारियों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि इससे बिहार के लाखों कपड़ा एवं फुटवेयर व्यापारियों को राहत मिलेगी जो पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से बेहद तनाव की जिंदगी जी रहे थे मीडिया प्रभारी ने वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस फैसले से लाखों कपड़ा होजरी रेडीमेड फुटवियर व्यवसायियों को राहत मिलेगी साथ […]

नवगछिया रेलवे के 10 नंबर गेट पर रहने वाले गेटमैन को अपराधियों ने गोली मारकर ले ली जान ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अपने आप में अपराधियों का गढ़ माना जाता है, आए दिन यहां वारदात पर वारदात होते रहते हैं अपराधी बेखौफ बेलगाम अपने वारदात को अंजाम देने में लगे रहते हैं, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज जब से आए हैं इस पर काफी मशक्कत के बाद लगाम लगाई गई है परंतु पूर्णरूपेण लगाम लगा पाना काफी कठिन है ताजा मामला नवगछिया के रेलवे गेटमैन को अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दी है, नवगछिया रेलवे के गेटमैन की गोली लगने से उसकी मौत हो गई,10 नंबर पर रहने वाला गेट मैन मुकेश कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी,यह घटना बीती देर रात की घटना है, मृतक गेट कर्मी देर रात कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन […]

फिर एक बार समाहरणालय परिसर से वन विभाग में गार्ड की नौकरी लगाने को लेकर 2700 रूपये लेकर चंपत हुआ ठग ||GS NEWS

DESK 040

समाहरणालय भागलपुर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों का गैंग काफी सक्रिय है, एक दिन पहले भी वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1700 रूपये की ठगी फिर दूसरे दिन वन विभाग में ही नौकरी दिलाने को लेकर 2700रूपये की ठगी का मामला सामने आ रहा है, ऐसे ठगी का मामला दर्जनों लोगों के साथ समाहरणालय परिसर के आस पास हो चुका है, बताते चलें कि परवत्ता का रहने वाला कन्हैया मंडल ठगी का शिकार हो गया। कन्हैया मीडिया से बात करते हुए बताया कि ठग मुझसे वन विभाग में नौकरी का झांसा देकर 2700रूपये का ठगी कर लिया, पैसा लेने के बाद ठग मुझसे मास्क खरीदने को बोला जब […]

तेलघी बहियार में बदमाशों नें किया ताबड़तोड़ फायरिंग ||GS NEWS

DESK 040

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के तेलघी गांव के समीप स्थित झकरा बहियार के समीप बदमाशों द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस गोलीबारी में दर्जन भर से अधिक गोली चलने की बात बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही खरीक पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर से दो खोखा समेत अन्य समान बरामद की है। सभी आरोपी भागने में सफल रहा। घटना को लेकर गांव के ही पीड़ित किसान बंदु सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया हैं। जिसमें कहा है कि मैं रोज की भांति शुक्रवार को भी अपने खेत से लौट रहा था तो देखा कि गांव के ही सोनू कुमार, छोटू कुमार, साहिल […]

ओमीक्रोम संक्रमण के रोकथाम को लेकर धार्मिक स्थल व पार्क को बंद करने का आदेश का नहीं हो रहा पालन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर, गृह विभाग बिहार सरकार के आदेशानुसार जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिले में धारा 144 लागू कर दिया है उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सभी पार्क उद्यान 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रहेंगे, कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के प्रसार के रोकथाम और नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रथम दिवस को होने वाले आयोजन को सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ के एकत्रित होने की संभावना के मद्देनजर निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया था लेकिन भागलपुर के स्थानीय सैंडिस कंपाउंड लाजपत पार्क में सैकड़ों की संख्या में लोग पार्क में मौजूद थे यहां तक की इसके लिए आठ दंडाधिकारी को भी नियुक्त किया गया था लेकिन कहीं […]

सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार ने किया सामाजिक न्याय पर बढ़ते हमले के खिलाफ जातिवार जनगणना के लिए एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के द्वारा सामाजिक न्याय पर बढ़ते हमले के खिलाफ जातिवार जनगणना के लिए एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन स्थानीय वृंदावन विवाह भवन लहरी टोला भागलपुर में किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अली अनवर अंसारी पूर्व राज्यसभा सदस्य व अध्यक्ष ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महज थे ,विशेष अतिथि के रुप में डॉक्टर पी एन पी पाल प्रसिद्ध चिकित्सक व महासचिव आईपीएस और रामजी यादव कथाकार व संपादक “गांव के लोग “पत्रिका भी मौजूद थे, साथ ही साथ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विलक्षण रविदास जो विभागाध्यक्ष अंबेडकर विचार एवं समाज कार्य विभाग टीएमबीयू थे, इनके अलावा डॉ योगेंद्र महतो, रमेश कुशवाहा, मनीष शर्मा, राकेश यादव, मनीष रंजन, डॉक्टर आयुष राइन , नवीन […]