Category Archives: Uncategorized

रतजगा कर डुमरिया के दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के डीलर द्वारा कालाबाजारी करते एक ट्रक सरकारी  आनाज को पकडा ||GS NEWS

DESK 040

लगातार कई दिनों से  रतजगा कर बुधलवार की देर रात्रि  डुमरिया के दर्जनों ग्रामीणों ने डुमरिया के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार कृत नारायण मंडल और आशा कुमारी के द्वारा कालाबाजारी करते हुए स्थानीय साहूकारों के यहां सरकारी गेहूं लदी पिकअप को पकड़ कर किया गोपालपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है ।   घटना बुधवार की देर रात 2:00 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही  नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के निर्देश पर गोपालपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गोपालपुर मियां टोली स्थित  घटना स्थल पर पहुंचकर चालक सहित  गाड़ी को किया जप्त कर थाना लाया गया है ।वहीँ दूसरी तरफ  अंधेरे का फायदा उठाकर माल खरीदने वाले  सुकटिया बाजार के बिचौलिया   प्रमोद साह पुलिस […]

मध्य विद्यालय सैदपुर के प्रधानाध्यापक को बीईओ विजय कुमार झा ने पूछा स्पष्टीकरण ||GS NEWS

DESK 040

मध्य विद्यालय सैदपुर के प्रधानाध्यापक को बीईओ विजय कुमार झा ने स्पष्टीकरण पूछा हैं। स्पस्टीकरण का जवाब 24 घंटे के अंदर देने का निर्देश दिया हैं। बताया गया कि सैदपुर मध्य विद्यालय की कुव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सैदपुर के ग्रामीणों के द्वारा दिन के 10:00 बजे तक स्कूल नहीं खुलने के कारण छात्र बाहर से घूमने को लेकर के वीडीओ भेज कर विधि सम्मत कार्रवाई करने की गुहार लगाया था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने बताया कि जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समय पर विद्यालय का संचालन नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों व विद्यालय लेट से आने वाले शिक्षकों पर कडी कार्रवाई की जायेगी। DESK 04

कृष्ण कुमार हत्या मामले में मृतक की मां निलिमा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

कृष्ण कुमार हत्या मामले में मृतक की मां निलिमा देवी के बयान पर नवगछिया थाना थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई कृष्ण कुमार हत्या मामले में मृतक की मां निलिमा देवी के बयान पर नवगछिया थाना थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिसमें दो लोगाें को नामजद आरोपित बनाई हैं। जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई हैं। पुलिस को निलिमा देवी ने सिलिंग में जमीन मिली हैं। उसी जमीन पर दबंग कब्जा जमाना चाहते थे। उस जमीन पर कब्जे को लेकर मेरे पति व बड़े पुत्र की हत्या पूर्व में ही हो चुकी हैं। जमीन पर कब्जे को लेकर मेरे छोटे पुत्र की भी हत्या कर दिया। वहीं उसने बताया कि नगरह गांव में मंदिर में चोरी […]

शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध विरोधी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया गोली मारने की धमकी ||GS NEWS

DESK 040

अपराधियों का अपराध भागलपुर में चरम सीमा पर चढ़ता चला जा रहा है, मानो अपराधी बेलगाम हो गया हो, ताजा मामला आदमपुर छोटी खंजरपुर रोड की घटना सामने आ रही है, सूत्रों की माने तो मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है, मीडिया से बात करते हुए शरणय राष्ट्रीय मानवाधिकार के जिला महासचिव हंसल सिंह ने कहा कि यह घटना राष्ट्रीय अध्यक्ष इशांता सिन्हा के साथ जो घटी है काफी निंदनीय है इसका मैं पुरजोर विरोध करता हूं, उन्होंने कहा कि मैं प्रशासन से मांग करता हूं की. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि यह मानवाधिकार का कार्य करने में उन्हें कोई कठिनाई ना आए ,बताते चलें कि बीते दिन दोपहर में बाइक […]

पप्पू देव की तेरहवीं पर पहुंचे अजीत शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पत्नी को न्याय दिलाने का किया वादा ||GS NEWS

DESK 040

सीमांचल के डॉन के नाम से मशहूर पप्पू देव के तेरहवीं पर कॉंग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा आज सहरसा स्थित उनके आवास पर पहुँचे और पप्पू देव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पत्नी को न्याय का भरोसा दिलाया। अजित शर्मा ने कहा कि पप्पू देव जी कोई अपराध नही कर रहे थे फिर भी पुलिस ने उन्हें थाना ले जाकर उनको टॉर्चर किया, तस्वीर में देखा कि उनके शरीर पर काफी जख्म के निशान है लेकिन हार्ट अटैक से मौत बताया गया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश जी से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं और सबसे पहले सहरसा एसपी को हटाया जाए। DESK 04

अलौली राजद विधायक का नवगछिया में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

युवा राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया द्वारा अलौली विधानसभा के राजद विधायक रामवृक्ष सदा का नवगछिया आगमन पर कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात हुआ वहीं राजद नेताओं ने उनका भरपूर स्वागत किया मौके पर विधायक रामवृक्ष सदा ने नवगछिया को पूर्ण जिला के मांगो पर समर्थन कर बल दिया कहा कि नवगछिया पूर्ण जिला का अधिकार रखता है ,वहीं युवा जिला प्रवक्ता शुभम यादव ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव द्वारा नवगछिया को पुलिस जिला का दर्जा प्राप्त हुआ लेकिन अबतक डबल इंजन की सरकार मे मात्र चुनाव मुद्धा रह गया है मौक़े पर जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू, खगड़िया जिलाध्यक्ष राजेश रंजन, प्रदेश सचिव ई•चंदन युवा जिला प्रवक्ता शुभम यादव, जिला महासचिव सौगंध साह, गौरव कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, […]

Noimg

रेलवे ट्रैक पर मिला 20 वर्षीय युवती का सिर कटा शव ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के छीट मकनपुर होल्ड पर एक अज्ञात लड़की का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ है| हालांकि जब अहले सुबह ग्रामीण सोच करने जा रहा था तो ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की की लाश देखा| इनकी सूचना स्थानीय लोगों में आग की तरह फैल गई| स्थानीय लोगों के मुताबिक लड़की की उम्र 20 वर्ष बताया जा रहा है| खबर सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हो गए| लोगों के द्वारा तुरंत इनकी सूचना अकबरनगर थाना को दे दी गई है| हालांकि हमारे समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है! DESK 04

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस पर हुआ विशेष आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया इस अवसर पर भागलपुर के विधायक बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैंपस कार्यालय में भव्य कार्यक्रम किया गया, जिसमें कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ध्वज को फहराकर किया गया, उसके बाद विधायक अजीत शर्मा ने केक काटा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 137 वां स्थापना दिवस को लेकर बधाई व शुभकामनाएं दी। विधायक अजीत शर्मा ने अपने उद्गार में वर्तमान सरकार को कोसते हुए कहा कि चाहे वह नोटबंदी हो या फिर दो करोड़ युवकों को नौकरी देने की बात हो सभी खोखले दिखे, जमीनी स्तर पर कोई भी काम नहीं कर […]

जगदीशपुर प्रखंड से प्रमुख और उप प्रमुख के तौर पर निर्विरोध प्रमुख के तौर पर रजनी देवी एवं उप प्रमुख के तौर पर मोतीलाल रजक का हुआ चयन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर,जगदीशपुर प्रखंड से आज प्रमुख और उप प्रमुख पद हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया की गई ,जिसमें निर्विरोध प्रमुख के तौर पर रजनी देवी का चयन किया गया एवं उप प्रमुख के तौर पर मोतीलाल रजक का चयन किया गया है ,दोनों निर्विरोध चुने गए हैं, एसडीएम धनंजय कुमार ने दोनों को शपथ पत्र दिया साथ ही साथ शपथ भी दिलाई गई। बताते चलें की जगदीशपुर से प्रमुख व उपप्रमुख के तौर पर चूने गए दोनों प्रत्याशियों से जब मीडिया ने बात की तो उनका कहना हुआ सबसे पहले मैं जनता को धन्यवाद देना चाहूंगा और आगे का कार्यकाल अच्छे से चलाऊंगा, साथ ही साथ उन दोनों का कहना हुआ कि चाहे वह जन वितरण प्रणाली हो, स्वास्थ हो ,शिक्षा हो […]