December 28, 2021
फर्जी तरीक़े से नौकरी देने वाले प्रगति बाल विकास योजना पर केस दर्ज, कई गिरप्तार ||GS NEWS
DESK 04रविवार को प्रखंड के एलएलबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर में प्रगति बाल विकास योजना द्वारा फर्जी तरीके से नौकरी देने के नाम पर 366 विद्यार्थी का दक्षता परीक्षा आयोजित किया गया था। लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले इसका भंडाफोड़ हो गया। मौके पर नवगछिया एसडीओ यतेंद्र पाल ने पहुंचकर संबंधित व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश बिहपुर पुलिस को दिया था। इस मामले में बिहपुर थाना में प्रगति विकास योजना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें खरीक के पवन कुमार,रंजीत राम, सुपौल कोसकीपुर के सुरेंद्र कुमार, मुंगेर के विक्रम पासवान, झंडापुर के आलोक,प्रगति के एडमिन विक्रांत विप्लव,अध्यक्ष रविन्द्र कुशवाहा के विरुद्ध बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस मामले में बिहपुर थाना अध्यक्ष राज […]