Category Archives: Uncategorized

प्राइवेट हॉस्पिटल का करतूत : 5 लाख रुपये लेने के बाद मरीज को खाली सिलेंडर लगाकर किया रेफर ||GS NEWS

DESK 040

कोरोना महामारी मैं कुछ लोक रक्षक बनकर भगवान का रूप धारण कर जन सेवा में उतरे हैं तो कई स्थानों पर रक्षक ही भक्षक बन गया है । ऐसा ही एक मामला गुरुवार को मुजफ्फरपुर में देखने को मिला। मनियारी के एक रिटायर्ड शिक्षक कोरोना से संक्रमित हो गए थे। निजी अस्पताल में पिछले सात दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान परिजनों से पांच लाख रुपये वसूले गए। काफ़ी गंभीर हालत में उन्हें गुरुवार को सदर अस्पताल के एमसीएच में बने कोविड सेंटर में रेफर कर दिया गया। परिजन जब रेफर का कागज लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान जब ऑक्सीजन सिलेंडर की जांच की गई तो वह खाली निकला। […]

रंगरा : कस्तूरबा गांधी विद्यालय में किया गया वैक्सिनेशन ||GS NEWS

DESK 040

120 लोगों का किया गया सुरक्षित वैक्सिनेशन रंगरा – सोमवार को रंगरा सीएचसी में वैक्सिनेशन कराने आये बड़ी संख्या में भीड़ के कारण अनियंत्रित स्थिति को देखते हुए मंगलवार से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वैक्सिनेशन का कार्य शुरू किया गया. जानकारी देते हुए प्रधान लिपिक धर्मेन्द्र कुमार ओझा ने कहा कि मंगलवार को कुल मिला कर 120 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है. सबों की स्थिति सामान्य थी. श्री ओझा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पर्याप्त कमरे और पर्याप्त जगह रहने के कारण यहां पर वैक्सिनेशन के लिये अगर एक साथ बड़ी संख्या में भी लोग आएंगे तो किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी. DESK 04

नवगछिया में एक सौ लोगों को ने लिया कोरोना का टीका ||GS NEWS

DESK 040

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया क्षेत्र में आयोजित कोरोना वेक्सिनेशन शिविर में मंगलवार को कुल एक सौ लोगो का टीकाकरण किया गया। मंगलवार को टीकाकरण को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया के अलावा ढोलबज्जा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, साहू परबत्ता, एचएससी कदवा दियरा, एचएससी तेतरी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरूण कुमार ने कहा कि शुक्रवार को कुल एक सौ लोगो को वैक्सीन का टीका लगाया गया जिसमें दो लोगो को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया जबकि 98 लोगो को प्रथम डोज दिया गया। DESK 04

मधेपुरा : जेल में जाने से पहले पप्पू यादव ने बताया जान का खतरा, कहा-सड़क पर उतरें तेजस्वी ||GS NEWS

DESK 040

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को 32 साल पुराने मामले में मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.पप्पू यादव पर मधेपुरा के कुमारखंड थाना में मामला पहले से ही दर्ज है. इसी मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी होने के बाद मधेपुरा की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. 32 साल पुराने मामले में पुलिस ने कार्रवाई जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव पर 1989 में मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में अपहरण मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसी मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ 22 मार्च को वारंट जारी किया था. कोर्ट ने वारंट इस वजह से जारी किया था क्योंकि पप्पू यादव कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे. इसे में मधेपुरा […]

भागलपुर के ग्लोकल अस्पताल में ड्रग विभाग के द्वारा की गई छापेमारी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर ड्रग्स विभाग की टीम ने रुचि के दिए गए बयान के आधार पर भागलपुर ग्लोकल अस्पताल के मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। घण्टों चली छापेमारी के बाद ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद ने कहा कि महिला ने रेमडेसीवीर इंजेक्शन को लेकर बयान दिया था। उसको लेकर ही आज जांच करने के लिए यहां पहुंचे हुए हैं। रेमडेसीवीर इंजेक्शन की एक वाइल मिसिंग है। उसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जाएगी। इंजेक्शन की पूरी रिपोर्ट नहीं नहीं मिली तो कार्रवाई होगी और दुकान भी बंद किया जा सकता है। बता दें कि रुचि रोशन ने सोमवार को ग्लोकल अस्पताल के खिलाफ दिए गए बयान में रेमडेसीवीर इंजेक्शन का भी जिक्र किया था। रुचि रोशन ने कहा […]