Category Archives: Uncategorized

नवगछिया : तेजस्वी यादव से प्रवक्ता अरुण यादव ने मुलाकात कर क्षेत्र के जनसरोकार से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात किया और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. श्री यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को नवगछिया सहित भागलपुर जिलों की राजनीतिक स्थिति और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया. भाजपा-जदयू को जनता से जुड़े समस्याओं से कोई मतलब नहीं है. एनडीए के लोग सिर्फ जातीय और धार्मिक उन्माद फैला कर राजनीतिक रोटी सेकने का काम करती है. श्री यादव ने कहा कि बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार से जनता त्राहिमाम है. इसलिए बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई व कारवाई जैसे जनसरोकारी मुद्दों को नीतीश -भाजपा सरकार के खिलाफ राजद  […]

नवगछिया : अनुमंडल अस्पताल में निजी क्लीनिक से लाया जा रहा दवाई फिर हो रहा उपचार GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : अनुमंडल अस्पताल नवगछिया की स्थिति बदत्तर है, ईलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे मरीजों का कहना है अस्पताल में अधिकांश दवाई उपलब्ध नही है. उस वक्त कार्यरत डाक्टरों का स्पष्ट शब्दों में निजी क्लीनिक से दवाई लाने की बात कहीं जाती है. अनुमंडल अस्पताल की स्थिति ऐसी है गंभीर स्थिति में पहुंच रहे मरीजों को तत्काल उपचार ततपश्चात आनन फानन में मायागंज रेफर कर दिया जा रहा है, समुचित दवाई की कमी अनुमंडल अस्पताल में दिख रही है.मामले को लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कुछ दवाईयां उपलब्ध नही है जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारी तक दी गई है. DESK 04

Noimg

युवा गंगा को स्वच्छ रखने का ले संकल्प ||GS NEWS

DESK 040

जीबी कॉलेज में टीम का एन सीसी कैडेटों ने किया स्वागत फोटो नवगछिया – गंगा के तटीय क्षेत्र में प्रदूषण, जैव विविधता और तटीय आवादी को मैपिंग करने के लिए सेना के रिटायर्ड अधिकारियों का दल रविवार को जीबी कॉलेज नवगछिया पहुँचा. कॉलेज में एनसीसी के कैडेटों ने एनसीसी पदाशिकारी फिरोज अहमद की अगुवाई में टीम का भव्य स्वागत किया।कैडेटों ने उन्हें सलामी दी. इस मौके पर कॉलेज प्रशाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. टीम में शामिल इंडियन नेवी के रिटायर्ड ऑफिसर चन्द्र शेखर आजाद ने बताया कि टीम की अगुवाई फाउंडिंग मेम्बर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस के रिटायर्ड अधिकारी गोपाल शर्मा कर रहे हैं. टीम में कर्नल मनोज, करनाल हेम लोहमी, कर्नल आरपी पांडेय, गुजरात ले किसान हिरेन […]

Noimg

भागलपुर के ततारपुत में छात्र नें जीवन लीला किया समाप्त||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय किला घाट इमामबाड़ा के समीप एक छात्र ने गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, मृतक छात्र की पहचान मुंगेर चैनपुरा निवासी 17 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है, जो मुन्ना लॉज में रहकर इंटर की तैयारी कर रहा था, छात्र के द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर देखी गई, वही छात्र के द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलते ही तातारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घटना कि बाबत लॉज में ही दूसरे रूम में रहने वाले अंकित के मौसेरे भाई […]

गोपालपुर में पीएम सुरक्षित मातृत्त्व योजना के तहत 151 गर्भवती महिलाओं की जांच || GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – पीएचसी गोपालपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्त्व योजना के तहत 151गर्भवती महिलाओं की जाँच की गई. जिसमें सैदपुर पंचायत की वीरनगर की नीलम देवी पति मंटू शर्मा में हेमोग्लोबीन की मात्रा सात प्रतिशत से कम पाई गई. मिली जानकारी के अनुसार हेमोग्लोबीन की मात्रा कम मिलने वाली गर्भवती महिलाओं का पुनः फॉलोअप आशा कार्यकर्ता द्वारा करवाया जाता है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार, डा मनीष राज, बीएचएम आतिश कुमार राय, एसटीसी राकेश कुमार, एलटी आशीष चौधरी, एएनएम जूही कुमारी, रिंकू कुमारी, अंजू कुमारी, रुची कुमारी, कंचन कुमारी, सुमित्रा कुमारी, बीमा कुमारी, सुलेखा कुमारी, कुमकुम कुमारी, विभा कुमारी, सबिता कुमारी, कुणाल कुमार,संगीता कुमारी, ईश्वर तांती, रीता सिंहा व बबीता कुमारी आदि की मौजूदगी देखी गई. DESK 04