Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर जिलापरिषद पद पर नामांकन के बाद समर्थकों नें किया हंगामा , प्राथमिकी का आदेश ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया में गोपालपुर जिला परिषद के नामांकन के पश्चात आदर्श आचार संहिता उल्घंन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने दिया। बताया गया कि गोपालपुर प्रखंड के चपरघट निवासी कुमार अभिषेक की पत्नी कुमारी गुड़िया नामंकन करने के लिए अनुमंडल कार्यलय आई थी। नामंकन के पश्चात प्रवेश द्वार प्रत्याशी के समर्थक द्वारा नारेबाजे की गई। हलांकि अनुमंडल पदाधिकारी ने समर्थकों समझाया भी कि किसी तरह का हंगामा नहीं करे। किंतु अनुमंडल पदाधिकारी के सामने ही वे लोग नारेबाजी करने लगे। अनुमंडल पदाधिकारी ने वहां पर मौजूद दंडाधिकारी नवगछिया नगर परिषद के प्रबंधक को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया हैं। समर्थकों के द्वारा हंगामा करते हुए विडियो को भी रिकार्ड किया गया हैं। […]

गोपालपुर के बोचाही पहुँची जिलापरिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज , कहा : सोचे समझे फ़िर वोट करें ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव 12 दिसंबर है जिसके लिए नामांकन प्रारंभ हो चुका हैं । वहीं नामांकन के कई माह पूर्व से ही गोपालपुर जिला परिषद पद के प्रत्याशी रूपम प्रिया राज लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है । वहीं गुरुवार को रूपम प्रिया राज नें गोपालपुर प्रखंड के बोचाही में जनसंपर्क किया । मौके पर उपस्थित लोगों को रूपम प्रिया राज ने संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता ध्यान दें पूर्व में किए किसी भी गलती का पुनरावृति ना करें । एक अच्छे व स्वच्छ क्षेत्र का निर्माण करें । गोपालपुर प्रखंड में कई बहुप्रतीक्षित कार्य व कई प्रमुख कार्य हैं जो करवाना बेहद ज्यादा आवश्यक है । बाढ़, कटाव जैसी समस्या पर एक ठोस कदम उठाने […]

गोपालपुर एवं इस्माइलपुर जिला परिषद पद के लिए प्रत्याशियों ने कटाया एनआर ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी ने इस्माइलपुर प्रखंड के जिला परिषद के चुनाव के लिए एनआर कटवाया। डिमाहा दियारा निवासी सचिदानंद यादव के पुत्र संतोष कुमार सुमन, डोमन मंडल का पुत्र कमलेश्वरी मंडल, रंगरा चौक प्रखंड से मुरली निवासी स्वर्गीय सहदेव साह के पुत्र सुबोध साह ने एनआर कटवाया। गोपालपुर प्रखंड से जिलापरिषद चुनाव के लिए गोपालपुर से गाढ़ियारी निवासी विकास कुमार भारती की पत्नी निशा भारती, बड़ी मकंदपुर निवासी सुबोध यादव की पत्नी प्रेमलता देवी, हरनाथचक निवासी लड्डु सिंह की पत्नी रूपम प्रिया राज देवी, गोढ़ियारी निवासी मधुरंजन भारती की पत्नी काजल कुमारी, चपरघट निवासी इंद्रजीत की पत्नी तनुजा कुमारी, तिनटंगा करारी निवासी मुकेश कुमार की पत्नी ब्युटी कुमारी, गोसाय […]

गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में नामांकन प्रारंभ पहले दिन 225 ने कराया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए नामंकन आरंभ किया। बताया गया कि गोपालपुर प्रखंड में कुल 117 लोगों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन किया। जिसमें मुखिया के लिए छह, पंचायत समिति सदस्य के लिए छह, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 70, पंच पद के लिए 30, सरपंच पद के लिए पांच उम्मीदवार ने नामांकन किया। इस मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने बताया कि नामांकन के लिए 11काउंटर बनाया गया है। जिसमें सभी पद के लिए नामांकन हो रहा है। इस्माइलपुर प्रखंड से मिली जानकारी के अनुसार 108 लोगों ने नामांकन किया। जिसमें मुखिया पद के लिए पांच, पंचायत समिति के लिए पांच, वार्ड सदस्य पद के लिए 66, पंच पद के […]

गोपालपुर जिलापरिषद हेतु 22 नवंबर को रूपम प्रिया राज देगी नामांकन ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पंचायत चुनाव के अंतिम 11वें चरण में नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड में चुनाव होना हैं । वहीं जिला परिषद पद के लिए प्रत्याशी रूपम प्रिया राज देवी आगामी 22 नवंबर दिन सोमवार को अपना नामांकन नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में दाखिल करेंगी । वहीं जिला परिषद प्रत्याशी के भाई पूर्व प्रत्याशी विभाष कुमार भारती ने बताया कि पहली बार जिलापरिषद पद से उनकी बहन रूपम प्रिया राज जिनका मायका सैदपुर गोडीहरी हैं एवं आवास हरनाथचक में हैं इसबार चुनावी मैदान में है जो गोपालपुर से जिला परिषद पद पर चुनाव लड़ेगी । इस बाबत लगभग दो-तीन महीने से हर गांव में जाकर जनसंपर्क कर ही हैं लोगों से मिल रही हैं व सबलों जिला परिषद के बारे में बता रहीं […]

गोपालपुर प्रखंड में आज गुरुवार से नामांकन प्रारंभ, लगभग 550 प्रत्याशियों ने कटाया है एनआर ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के पंचायत चुनाव के लिए नामंकन आज गुरूवार से शुरू होगा। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी ने बताया कि नामांकन हेतु 11 काउंटर बनाया गया। इसके लिए छह एआरओ सीओ राजकिशोर शर्मा, बीईओ विजय कुमार झा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदित्य कुमार, कृषि समन्वयक दीपक कुमार सिंह, आनंद कुमार व सुबोध कुमार पंडित को बनाया गया हैं। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान सुरक्षा की कडी व्यवस्था की गई है। अनावश्यक रूप से मटरगश्ती करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। वही इस्माइलपुर प्रखंड में इस पंचायत चुनाव को लेकर के सात काउंटर बनाया गया है। जिसमें मुखिया, सरपंच एवं पंचायत समिति के लिए एक एक काउंटर बनाया गया है वहीं वार्ड एवं ग्राम […]