Category Archives: गोपालपुर

JDU में टिकट पाने को लेकर दावेदारों की लंबी कतार , जानें कितना हजार से अधिक आवेदन पार्टी ने सूचीबद्ध किए GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार विधानसभा चुनाव -2020 में अपनी किस्मत आजमाने को लेकर राज्य में 15 सालों से सत्तारूढ़ जदयू में दावेदारों की कतार लंबी है। पार्टी नेताओं ने घटक दलों की सीट से लेकर अपने ही दल के मौजूदा विधायकों तक की सीट पर अपना दावा पार्टी आलाकमान के पास ठोका है। तीन हजार से अधिक आवेदन पार्टी ने सूचीबद्ध किए हैं। आलम एक अनार और सौ  बीमार जैसा है।  गौरतलब है कि जदयू ने लोकतांत्रिक तरीका अपनाते हुए चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक पार्टीजनों से बायोडाटा मांगा था। बायोडाटा पार्टी कार्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन भेजने थे। बायोडाटा जमा करने की अंतिम तिथि पांच सितम्बर ही थी। अगस्त से ही राज्यभर से सभी 243 विधानसभा सीटों से जदयू के कार्यकर्ताओं के […]

नारायणपुर: शराब पीने के मामले में दो गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गॉव में शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में ग्रामीणों की सुचना पर  बलहा निवासी जमाल खान और चकरामी निवासी दिनेश कुमार को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी देते हुए भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया की गुरुवार की रात्रि गिरफ्तार दोनों लोगों को शराब के नशे में सड़क पर उत्पात मचाते गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद  दोनों लोगों को पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जांच करवाया गया.जॉच के दौरान  दोनों लोगों में अल्कोहल की पुष्टि की है. भवानीपुर ओपी में दोनों के विरुद्ध  प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेजा जाएगा. Barun Kumar Babul

नवगछिया: आधार पंजीयन केंद्र पर हंगामा, सुपरवाइजर को बनाया बंधक, दो हिरासत में GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल आधार केंद्र पर शुक्रवार की सुबह अनुमंडल सहित आस पास से बड़ी संख्या में लोग अपना आधार बनवाने या सुधार करवाने पहुंच गए. देखते ही देखते स्थिति अनियंत्रित हो गयी और लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए आधार सुपरवाइजर वहां से निकलना चाह रहे थे लेकिन लोग उसे वहां से निकलने भी नहीं दे रहे थे. फिर सूचना मिलने पर नवगछिया ट्रेजरी में तैनात पुलिस कर्मियों ने आधार सुपरवाइजर को वहां से बाहर निकाला और अनुमंडल कार्यालय तक सुरक्षित पहुंचाया. दोपहर 12 बजे के बाद आधार पंजीयन केंद्र में ताला लगा दिया गया. आधार सुपरवाइजर ने मामले की जानकारी लिखित रूप से नवगछिया एसडीओ ई अखिलेश कुमार को दी. एसडीओ ने शनिवार से […]

गोपालपुर: विधान सभा चुनाव की तिथि घोषित होने पर चौक-चौराहों पर चुनावी चर्चा तेज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा किये जाने पर 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी चर्चा जोरों पर है. पहले चरण में ही चुनाव होने के कारण नामांकन की तिथि नजदीक होने के कारण किस सर पर इस बार विधायक का ताज जायेगा. इसको लेकर चुनावी चर्चा तेज होने लगी. हालाँकि किसी गठबंधन द्वारा अभी तक अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है. परन्तु सत्तारूढ़ एनडीए से जदयू उम्मीदवार के रूप में नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का चुनाव लडना तय माना जा रहा है. महागठबंधन से किस दल के उम्मीदवार होंगे. यह अभी तक तय नहीं हो पाया है. Barun Kumar Babul

ढोलबज्जा: कदवा हाईस्कूल के छात्रों ने की हंगामे GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: छात्रवृत्ति व पोषाक की राशि नहीं मिलने, रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फार्म भरने के नाम पर अधिक पैसे वसूली करने के खिलाफ आदर्श उवि कदवा के छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामे की. हंगामे कर रहे छात्रों ने स्कूल के कार्यालय गेट पहुंच कर तालाबंदी करने पर उतारू थे. हंगामे में शामिल छात्र करण कुमार, रीतेश कुमार, कौशल कुमार, रंजीत कुमार, अमृत कुमार, अन्नू कुमारी व प्रतिमा कुमारी ने प्रधानाध्यापक संजीव कुमार पर आरोप लगाते हुए बताया कि- 2016 से हमलोगों को छात्रवृत्ति व पोषाक की राशि नहीं मिली है. और नौवीं के रजिस्ट्रेशन में 500, दशवीं में 405 व इंटर में 500 रुपए लिया गया गया है. वहीं प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया- 220 रुपए रजिस्ट्रेशन, 50 रुपए आनलाइन, 10 रुपए […]

नवगछिया: किसान विधेयक बिल पूरी तरह गलत, राजद एवं वाम दलों ने किया प्रदर्शन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक के विरोध में पूर्व घोषित भारत बंद कार्यक्रम का नवगछिया में मिलाजुला असर रहा. वाम दलों एवं राजद नेताओं ने नवगछिया में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भाकपा माले नेताओं ने नवगछिया बस स्टैंड के समीप 20 मिनट तक एनएच 31 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भाकपा माले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नवगछिया के जीरो माइल चौक से जुलूस निकाला. वहां से पैदल मार्च करते हुए एव नारे लगाते हुए  जाएगा जो नवगछिया के मुख्य बाजार तक पहुंचकर किसान विरोधी कानून का विरोध जताया। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल, गौरीशंकर राय, भाकपा माले के प्रखंड कमेटी सदस्य, रवी मिश्र, वकील मंडल, प्रमोद मंडल,राजकिशोर यादव, […]