Category Archives: नवगछिया

Noimg

अनुमंडल अस्पताल का राज्यस्तरीय कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से शुक्रवार को राज्यस्तरीय कायाकल्प टीम द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। टीम का नेतृत्व डॉ. रूपाली ने किया, जबकि टीम में डीपीसी सन्नी कुमार एवं जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ. प्रशांत कुमार भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, ओपीडी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड तथा दवा वितरण केंद्र (दवाई खाना) का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता की भी जानकारी ली गई। कायाकल्प टीम ने अस्पताल में स्वच्छता मानकों, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, पेयजल सुविधा, शौचालयों की स्थिति तथा मरीजों के लिए […]

Noimg

आपत्ति के बावजूद दाखिल-खारिज करने का आरोप, गोपालपुर सीओ समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया:दाखिल-खारिज प्रक्रिया में आपत्ति के बावजूद एकतरफा आदेश पारित करने के आरोप में गोपालपुर के अंचल अधिकारी (सीओ) सहित छह लोगों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिघिंया मकंदपुर निवासी स्वर्गीय राकेश कुमार की पत्नी कुमारी ममता द्वारा नवगछिया व्यवहार न्यायालय में दायर किया गया है। पीड़िता ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दायर परिवाद में गोपालपुर के सीओ रौशन कुमार, सैदपुर निवासी रिंकी देवी, गोपालपुर के विकास कुमार भारती, सैदपुर के शुभम कुमार, राजस्व कर्मचारी बबलू कुमार तथा सिंधिया मकंदपुर के विनीत कुमार को नामजद आरोपी बनाया है। दायर मुकदमे में कुमारी ममता ने आरोप लगाया है कि धरहरा मौजा स्थित उनकी पुश्तैनी जमीन, खाता संख्या 1210 तथा […]

Noimg

नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया:नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को वादी द्वारा आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि सुलतान कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया था। इसके बाद संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने चापर दियारा निवासी सुलतान कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी […]

Noimg

हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया:हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को विधि विरुद्ध निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी रामानुज दास ने पुलिस को आवेदन देकर बताया था कि गांव के मुकेश मंडल एवं 3-4 अन्य लोगों ने 10 जून को काम दिलाने के बहाने उनके पुत्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ बांका ले गए थे। इसके दो दिन बाद इस्माईलपुर थाना क्षेत्र से उनके पुत्र का शव बरामद किया गया। घटना के बाद इस्माईलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने उस्मानपुर निवासी मुकेश मंडल और […]

Noimg

नवगछिया क्रिकेट लीग-1 में रोमांचक मुकाबला, नवगछिया सिटी ने चार विकेट से दर्ज की जीत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित नवगछिया क्रिकेट लीग-1 (टेनिस बॉल क्रिकेट) का पांचवां मुकाबला तेतरी मैदान में खेला गया। मैच नवगछिया सिटी और नवगछिया स्टार के बीच हुआ, जिसमें दर्शकों को बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, सचिव संतोष कुमार, विवेकानंद यादव, डॉ. अविनाश कुमार तथा बबलू कुमार सहित कई खेल प्रेमी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया स्टार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 309 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ऋषि ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए, जबकि अंकित ने 38 रन और रुपेश ने 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने […]

Noimg

ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन नवगछिया शाखा की ब्रांच काउंसिल बैठक संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) सोनपुर मंडल के अंतर्गत नवगछिया शाखा की ब्रांच काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष सचित कुमार सुमन ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव शशिकांत कुमार द्वारा किया गया। बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से पदोन्नति में हो रही देरी, रिक्त पदों पर बहाली, रनिंग एवं सेफ्टी स्टाफ की कार्य संबंधी परेशानियां, आवास की कमी तथा चिकित्सा सुविधाओं को लेकर कर्मचारियों की चिंताओं को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्षरत रहेगा। बैठक के दौरान चार लेबर कोड, एनपीएस-यूपीएस व्यवस्था […]

Noimg

परीक्षा केंद्र बिना अनुमति छोड़ने पर 11 वीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब, वेतन भुगतान पर रोक ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में नवगछिया स्थित बीएलएससी कॉलेज, नवगछिया परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त 11 वीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही अगले आदेश तक सभी संबंधित शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति वीक्षक के रूप में उक्त परीक्षा केंद्र पर की गई थी। केंद्राधीक्षक एवं गश्ती दल दंडाधिकारी द्वारा सूचित किया गया कि 17 फरवरी को प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद संबंधित वीक्षक बिना केंद्राधीक्षक की अनुमति लिए परीक्षा केंद्र छोड़कर चले गए। अधिकारियों के अनुसार वीक्षकों के अचानक […]

Noimg

विधायक ने बिहपुर विस अंतर्गत क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को सदन में रखा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । बिहार विधानसभा में सत्र के दौरान सदन में गुरुवार को बिहपुर भाजपा विधायक सह सत्तारुढ़ दल के सचेतक इं शैलेंद्र ने नाराणयपुर व खरीक प्रखंड के मुद्दों को सदन में उठाया। विधायक ने सदन में मांग किया कि नारायणपुर प्रखंड का सिंहपुर पश्चिम पंचायत खगड़िया जिला से सटा है। इस पंचायत के कई किसानों का जमीन खगड़िया जिला में पड़ जाता है। बाढ़ या अन्य आपदा के बाद फसल का मुआवजा सीमा विवाद के कारण यहां के किसानों को नहीं मिल पाता है। विधायक ने जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से किसानों की इस गंभीर समस्या निदान कराने की दिशा में उचित पहल/कार्रवाई करने की मांग किया। वहीं विधायक ने गत दिनों सरकार को दान में दी गई […]

Noimg

22 फ़रवरी को होगा श्री राम लाल प्रमोद कुमार का ग्रैंड ओपनिंग || GS NEWS

Chanchal Jha0

मेकिंग चार्ज मात्र 7.7%, किसी भी गोल्ड ज्वेलरी पर बेहतरीन कलेक्शन के साथ उतरेगा नवगछिया बाजार में नवगछिया : नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों के आभूषण प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और सुनहरा अवसर सामने आया है। श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स, द्वारा देश-विदेश में प्रतिष्ठित KISNA Diamond & Gold Jewellery (By Hari Krishna Group) का भव्य शुभारंभ नवगछिया में पहली बार किया जा रहा है। यह भव्य उद्घाटन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 11:30 बजे से महाराज जी चौक, शुभ लक्ष्मी के पास, नवगछिया में होगा। इस ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर ग्राहकों को नवगछिया में पहली बार ऐसा जबरदस्त ऑफर मिलने जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर सभी 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर मात्र फ्लैट 7.7% मेकिंग […]

Noimg

नवगछिया क्रिकेट लीग में नवगछिया यूथ की शानदार जीत || GS NEWS

Chanchal Jha0

रोमांचक मुकाबले में नवगछिया सिटी को 6 विकेट से हराया नवगछिया : नवगछिया क्रिकेट लीग-1 (टेनिस बॉल क्रिकेट) के तहत आयोजित चौथा मुकाबला तेतरी मैदान, नवगछिया में नवगछिया सिटी और नवगछिया यूथ टीम के बीच खेला गया। रोमांच और उत्साह से भरपूर इस मुकाबले में नवगछिया यूथ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अजय मंडल ने किया। इस अवसर पर नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, संयोजक घनश्याम प्रसाद, सचिव संतोष कुमार (फूड प्लाजा), अशोक सिंह, मुकेश सिंह, विवेकानंद यादव (सोनी डेयरी), अजेश साहू, धर्मचंद्र सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया सिटी की टीम ने […]