Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही, इमरजेंसी छोड़कर निजी क्लीनिक में रहे थे इलाज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अफ़ज़ल अस्पताल छोड़कर परिसर से बाहर रोड के सामने स्थित एक निजी मेडिकल सह हेल्थ क्लीनिक में मरीजों का इलाज करते पाए गए। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में दर्जनों मरीज इलाज के इंतजार में पड़े रहे, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर मरीजों और उनके परिजनों ने विरोध किया और इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र कुमार को दी। अस्पताल प्रबंधक मौके पर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक अस्पताल के अंदर नहीं मिले। इसके बाद सुरक्षा गार्ड को चिकित्सक को बुलाने का निर्देश दिया गया। स्थानीय युवकों द्वारा बनाए गए […]

Noimg

नवगछिया में पिता-पुत्र के बीच मारपीट, मोहम्मद राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में शुक्रवार को आपसी विवाद के दौरान पिता और पुत्र के बीच मारपीट की घटना सामने आई। इस दौरान मोहम्मद राहुल कुमार (पिता—मोहम्मद रियासत) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार मोहम्मद राहुल कुमार अक्सर शराब के नशे में घर में विवाद करते थे। इसी बात को लेकर शुक्रवार को पिता और पुत्र के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान राहुल कुमार को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डायल […]

Noimg

नवगछिया में जमीन विवाद के दौरान महिला पर हमला, जूली देवी गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में शुक्रवार को आपसी जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान जूली देवी (पति—स्वर्गीय रंजीत मंडल) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद जूली देवी और उनके भैसुर प्रमोद मंडल तथा गौतमी पिंकी देवी के बीच जमीन को लेकर हुआ। इस दौरान आरोप है कि प्रमोद मंडल ने दबिया से जूली देवी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पहले परबत्ता थाना लाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस ने उन्हें गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में इलाज के लिए भेजा। […]

Noimg

नवगछिया में अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के एनएच-31 हरनाथचक स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। पूजा का आरंभ विधिवत मंत्रोच्चारण और आरती से हुआ। छात्रों ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर ज्ञान, विद्या और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमरेन्द्र कुमार सिंह, आशा सिंह, सौरभ सुमन और सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रेश्वरी प्रसाद सिंह एवं संजय सिंह भी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर विद्यालय ने नए सत्र के बच्चों के नामांकन के लिए सीमित सीटों पर निःशुल्क प्रवेश की घोषणा भी की, जिसे अभिभावकों द्वारा सराहा गया। […]

Noimg

नवगछिया के लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस में भक्ति भाव से संपन्न हुई मां सरस्वती की पूजा, मुरारी सर के मार्गदर्शन में छात्रों ने की विशेष आराधना || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के सरकारी अस्पताल रोड स्थित लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर कोचिंग संस्थान का परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने विधिवत रूप से मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की और विद्या, बुद्धि व विवेक का आशीर्वाद मांगा। अंत में मुरारी सर ने सभी विद्यार्थियों को मां सरस्वती के आदर्शों पर चलने, नियमित अध्ययन करने और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस के संचालक मुरारी सर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का विकास अत्यंत आवश्यक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक […]

Noimg

ऑनलाइन ठगी से बैंक खाते से उड़ाये 59,999 रुपये || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : रंगरा के मो राकिब के पुत्र मो जाहिद ऑनलाइन ठगों के शिकार हो गए। आरोप है कि साइबर ठगों ने लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से 59,999 रुपये अवैध रूप से निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित मो जाहिद ने बताया कि 9 जनवरी की सुबह करीब 10:26 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को किसी ऑनलाइन कंपनी से जोड़कर बताया और ऑर्डर से संबंधित जानकारी देने की बात कही। ठग ने एक लिंक भेजा और कहा कि उस पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मो जाहिद के अनुसार जैसे ही उन्होंने लिंक […]

Noimg

मारपीट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 03 जुलाई 2025 को वादी रघुनंदन चौधरी द्वारा आवेदन दिया गया कि झंडापुर थानांतर्गत ग्राम नन्हकार स्थित अपने घर के सामने काम करने के दौरान रामप्रकाश चौधरी एवं अन्य 03-04 व्यक्तियों के द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए इन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या- 97/25 03 जुलाई 2025 धारा- 126/115(2)/109/352/3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी जारी थी। उसी क्रम में बुधवार को प्राथमिकी अभियुक्त झंडापुर थाना क्षेत्र के नन्हकार जयरामपुर निवासी रामप्रकाश चौधरी उर्फ बुच्चो […]