Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की भारी लेटलतीफी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेनों की भारी लेटलतीफी देखने को मिली, जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की प्रीमियम और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं, जिसके कारण स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ लगी रही और लोगों में नाराजगी देखी गई। पटना से न्यू जलपाइगुड़ी जाने वाली 22234 वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 16:26 बजे के बजाय लगभग दो घंटे विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। वहीं न्यू जलपाइगुड़ी से दिल्ली जाने वाली 12423 राजधानी एक्सप्रेस सुबह 5:08 बजे के निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। सबसे अधिक विलंब 15706 हमसफर एक्सप्रेस में दर्ज किया गया। यह ट्रेन शनिवार को नवगछिया पहुंचने वाली थी, लेकिन रविवार को अपराह्न […]

Noimg

अनुमंडल गेट के पास बाइक दुर्घटना, पिता-पुत्र घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के अनुमंडल /कचहरी गेट के समीप एनएच 31 पर रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर निवासी मो. इकबाल के पुत्र मो. तस्लीम और उनके पुत्र फरहान के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. तस्लीम अपनी पत्नी और पुत्र के साथ बाइक से उदाकिशुनगंज जा रहे थे। इसी दौरान कचहरी गेट के पास अचानक आगे चल रही एक मैजिक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बाइक मैजिक वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार पिता और पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। […]

Noimg

नवगछिया की बेटी प्रज्ञा मंडल को मिलकर दी बधाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के मक्खातकिया निवासी राजेंद्र प्रसाद मंडल की पुत्री प्रज्ञा मंडल ने खेल के क्षेत्र में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में पटना में आयोजित बाल बैडमिंटन साउथ इंडियन चैंपियनशिप 2025–26 में प्रज्ञा ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए टीम को विजेता बनाया। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबलों के बाद भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रज्ञा मंडल जीवी कॉलेज की छात्रा रही हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। इससे पूर्व उनका नाम झिझिया गीत से जुड़े एक विशेष प्रदर्शन के लिए वर्ल्ड गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुका है, जो उनके […]

Noimg

स्वतंत्र शिक्षालय केंद्र द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । स्वतंत्र शिक्षालय केंद्र के द्वारा सार्वजनिक पुस्तकालय औलियाबाद में शनिवार को क्रांतिज्योत राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले के जीवन दर्शन पर विचार गोष्टी एवं पुष्पांजलि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वर्ग नवम की छात्रा अलका कुमारी ने किया। कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार मालाकार ने बताया की कार्यक्रम में क्विज, चित्रकला, निबंध, कविता एवं भाषण सहित कई प्रकार की शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें सफल बच्चे पुरस्कृत एवं सम्मानित हुए। मुख्य वक्ता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के शोधार्थी अभिषेक आनंद ने बताया की सावित्रीबाई फुले के विचार वर्त्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं। शिक्षालय के निदेशक सुजीत कुमार सुमन ने बताया […]

Noimg

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट व प्रताड़ना का आरोप, महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा काजी टोला निवासी शमशुद जोहा की पुत्री वासिया परवीन ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता वासिया परवीन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार बेगूसराय जिला के तिलरथ बथौली निवासी मु. इफ्खार के साथ हुई थी। शादी के बाद वह कुछ दिनों तक अपने ससुराल में रही। इसी दौरान उसके पति, ससुर मो. इस्तियाक और सास द्वारा उस पर पांच लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता वृद्ध हैं और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण […]

Noimg

फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर छात्रा की तस्वीरों से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप, मामला दर्ज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला केरंगरा थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने साइबर थाना की पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां के मोबाइल फोन के डिस्प्ले पर अपनी एक तस्वीर लगाई थी। इसी तस्वीर का अज्ञात लोगों द्वारा स्क्रीनशॉट लिया गया। इसके बाद 31 दिसंबर से एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से उसे लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं। आरोप है कि उसकी तस्वीरों को एडिट कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाए गए और उन्हें उसके व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा […]

Noimg

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने की 1.85 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से एक लाख 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़ित नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह गांव निवासी कमलेश्वरी पोद्दार ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनका बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की साउथ कृष्णपुरी शाखा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में है। इसी क्रम में उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को एसबीआई बैंक का अधिकारी बताया। कॉल करने वाले ने कहा कि उनका बैंक खाता बंद होने वाला है और खाता चालू रखने के लिए सत्यापन आवश्यक है। […]

Noimg

जिप अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने शनिवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, प्रसव कक्ष, दवा वितरण काउंटर तथा स्वच्छता व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में कई कमियां सामने आईं। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की अपर्याप्त उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की कमी, साफ-सफाई की लचर स्थिति तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं में अव्यवस्था जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से उजागर हुईं। जिप अध्यक्ष ने इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन, भागलपुर सहित अन्य सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष पूरे मामले को उठाने का निर्णय लिया है, ताकि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में शीघ्र और स्थायी सुधार सुनिश्चित […]