0
(0)

नवगछिया पुलिस जिला के
रंगरा थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता ने साइबर थाना की पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां के मोबाइल फोन के डिस्प्ले पर अपनी एक तस्वीर लगाई थी। इसी तस्वीर का अज्ञात लोगों द्वारा स्क्रीनशॉट लिया गया। इसके बाद 31 दिसंबर से एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से उसे लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं। आरोप है कि उसकी तस्वीरों को एडिट कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाए गए और उन्हें उसके व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा है।

पीड़िता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी तस्वीरों को अश्लील रूप में फोटो और वीडियो के रूप में पोस्ट किया जा रहा है, जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उसने कहा कि वह एक छात्रा है और इस घटना के कारण उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है, जिससे वह काफी परेशान है।

पीड़िता की शिकायत पर नवगछिया साइबर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग सतर्कता से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: