Category Archives: बिहार

गंगा में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। दीपनगर घाट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया जब गंगा नदी में स्नान कर रहे 14 वर्षीय मन्नी कुमार की डूबने से मौत हो गई। मृतक मन्नी कुमार लीगल महतो का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, मन्नी अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने काफी कोशिश कर उसे बाहर खींच भी लिया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया […]

Noimg

युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला का सफल समापन, 150 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला का समापन शनिवार को अंग सांस्कृतिक भवन, भागलपुर संग्रहालय के प्रेक्षागृह में हुआ। यह कार्यशाला विगत एक माह से आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर में शृंखलाबद्ध रूप से चल रही थी, जिसमें महिला कलाकारों के लिए मंजूषा चित्रकला कार्यशाला, फोटोग्राफी कार्यशाला, मंच संचालन कार्यशाला तथा नाटक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। समापन समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन तथा प्रख्यात शिक्षाविद राजीवकांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि यदि मनुष्य से उसकी भावनाएं हटा […]

Noimg

4 सितंबर बिहार बंद: कोसी पार में भाजपा नेत्री नंदनी सरकार की अगुवाई, बाजारों ने स्वेच्छा से दिया समर्थन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में गुरुवार 4 सितंबर को एनडीए की ओर से बिहार बंद का आह्वान किया गया। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को इससे अलग रखा गया। नवगछिया के कोसी पार इलाके में भाजपा नेत्री नंदनी सरकार ने नेतृत्व संभालते हुए कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने की अपील की। उनके साथ मुखिया पंकज जयसवाल, प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुशवाह, शुभाशीष, मोसम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नंदनी सरकार ने मौके पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की शान हैं। उनकी माता पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पूरे भारत […]

Noimg

GST 2.0 से महंगाई पर नियंत्रण, छात्रों-युवाओं को बड़ी राहत: जदयू नेता रवि कुमार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने कहा कि GST परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए फैसले ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था महंगाई पर काबू पाने, छात्रों-युवाओं की शिक्षा व रोजगार को बढ़ावा देने और गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने में मील का पत्थर साबित होगी। नई GST व्यवस्था के तहत अब केवल दो टैक्स स्लैब 5% और 18% रहेंगे। रोजमर्रा की वस्तुएं, जीवन और स्वास्थ्य बीमा, शैक्षणिक किताबें, स्टेशनरी और डिजिटल शिक्षा सेवाएं 0% या 5% GST पर उपलब्ध होंगी। लैपटॉप और टैबलेट जैसे उपकरणों पर भी टैक्स को घटाकर 18% कर दिया गया है, जो पहले 28% तक था। रवि कुमार ने कहा कि इस बदलाव से छात्रों की शिक्षा […]

Noimg

भवानीपुर थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग में किशोरी अपहृत, चार के खिलाफ प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव से प्रेम प्रसंग में शादी की नीयत से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने गांव के ही विकास कुमार, सिकंदर ततमा, रुपेश ततमा और प्रसादी ततमा पर नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले को लेकर कांड दर्ज कर लिया गया है और पुलिस छानबीन में जुट गई है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। DESK2025

Noimg

शिक्षक दिवस पर खेल गुरु ज्ञानदेव कुमार होंगे सम्मानित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के बालक व बालिका खिलाड़ियों द्वारा शुक्रवार को बिहपुर डाक बंगला मैदान में शिक्षक दिवस के अवसर पर खेल गुरु एवं प्रशिक्षक ज्ञानदेव कुमार को सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि खेल गुरु ज्ञानदेव कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया है। उनके कुशल नेतृत्व में जिले के खिलाड़ी लगातार सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। ज्ञानदेव कुमार का सम्मान जिले के सभी अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और जिला स्तरीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी मिलकर करेंगे। कार्यक्रम की अगुवाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार, राजीव […]

Noimg

बिहपुर में एनडीए ने कराया बाजार बंद, राहुल-तेजस्वी के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग किए जाने को लेकर बिहपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाजार को सुबह से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण बंद कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और ईडी गठबंधन के अन्य नेताओं के विरोध में जोरदार नारेबाजी की और एनडीए कार्यालय से रेलवे स्टेशन गोलंबर तक आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च का नेतृत्व बिहपुर भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलामंत्री रूपेश रूप और जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल ने किया। मौके पर विधायक समेत अन्य नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर गुमराह यात्रा ने राजनीतिक मर्यादाओं की सारी […]

Noimg

नवगछिया में बिहार बंद का मिला-जुला असर ||GS NEWS

DESK20250

एनडीए कार्यकर्ताओं ने कराया बाजार बंद नवगछिया । बिहार एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद का असर नवगछिया में मिला-जुला देखने को मिला। गुरुवार को सुबह से ही एनडीए कार्यकर्ता बाजार बंद कराने के लिए टोली बनाकर सड़कों पर उतरे। स्टेशन रोड, मुख्य बाजार, गौशाला रोड और हरियापट्टी सहित कई जगहों पर दुकानों को बंद कराया गया। इस दौरान जदयू और भाजपा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर दुकानों को बंद करवाया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, जदयू जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद अनिल यादव, सुबोध कुशवाहा, मुकेश राणा, कौशल जयसवाल, आलोक सिंह, कुणाल गुप्ता, अनूप भगत, नन्हे सिंह राजपूत, रंजीत झा, गुलाब सिंह, दीपक मवांडिया, हिमांशु भगत, अपर्णा कुमारी, उपेंद्र यादव, प्रिंस […]

चालक को झपकी आने से एनएच 31 पर पलटी तेल टैंकर, टला बड़ा हादसा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरबन्ना चौक से पूरब प्लांट के समीप एनएच 31 पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 38 टी 3845 बताया जा रहा है। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार टैंकर खगड़िया से कटिहार की ओर जा रही थी। इसी दौरान बिरबन्ना चौक पार करने के बाद चालक को झपकी आने से वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया और टैंकर पलटकर सड़क किनारे गोबर के ढेर पर जा गिरी। गनीमत रही कि टैंकर गोबर के ढेर पर गिरने से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। पुलिस […]

Noimg

महज पांच घंटे में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महज पांच घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को पीड़िता की मां ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में कहा गया कि बीते मंगलवार को उनकी नाबालिग पुत्री, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी बादल कुमार, पिता अरुण मंडल ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस गंभीर मामले में गोपालपुर थाना में कांड संख्या 276/25, धारा 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की संवेदनशीलता […]