September 2, 2025
जी बी कॉलेज नवगछिया में विदाई सह सम्मान समारोह ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया। जी बी कॉलेज, नवगछिया में शिक्षकेत्तर कर्मी उपेंद्र यादव के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वे 31 अगस्त को सेवा से निवृत्त हुए। समारोह में महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं विभिन्न उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उनके सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और महाविद्यालय के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. ऊषा शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अभयकांत सिंह, डॉ. रतिकांत ठाकुर, डॉ. श्वेता भारती, डॉ. […]