Category Archives: बिहार

Noimg

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर छात्रों की हुई काउंसलिंग ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत बुधवार को मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर के हॉल संख्या यू-30 में छात्रों के लिए काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पीएमयू लीड गोविंद कुमार, डीआरसीसी मैनेजर रवि रंजन कुमार तथा एसडब्ल्यूओ कन्हैया कुमार उपस्थित रहे। काउंसलिंग सत्र में कुल 112 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान अनेक छात्रों ने पहली बार इस योजना की जानकारी प्राप्त की तथा पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझा। कार्यक्रम के उपरांत कॉलेज प्राचार्य शच्छाई राय के साथ बैठक कर यह सामूहिक निर्णय लिया गया कि छात्रों को निरंतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने हेतु कॉलेज परिसर में एक एसडब्ल्यूओ को सात दिनों के लिए तैनात किया जाएगा, जो छात्रों को पंजीकरण प्रक्रिया में […]

Noimg

सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता कर्मियों की आठ सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल

DESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को स्वच्छता प्रवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी एकजुट होकर राज्य स्तरीय आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। स्वच्छता प्रवेक्षक मुक्ति कुमार ने कहा कि बिहार सरकार हमारे साथ दोहरी नीति अपना रही है। अब तक केवल मानदेय में अंशकालिक वृद्धि की गई है, जिसे हम लोग मंजूर नहीं करते। हमारी मांग है कि अंशकालिक व्यवस्था को समाप्त कर पूर्णकालिक किया जाए और मानदेय में वृद्धि की जाए। उन्होंने बताया कि हमारी आठ सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से स्वच्छता प्रवेक्षक का मानदेय 20 हजार रुपये और स्वच्छता कर्मी का मानदेय 10 हजार रुपये किया जाए तथा […]

Noimg

अनुकंपा नियुक्ति में देरी से आश्रित परेशान, 45 दिनों से लग रहा कार्यालय का चक्कर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया में हो रही देरी से आश्रित भारी परेशानी झेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई आश्रित पिछले 45 दिनों से जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। आश्रितों का कहना है कि हर बार उन्हें एक टेबल से दूसरी टेबल दौड़ाया जाता है, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ती। विभागीय लापरवाही के कारण वे लगातार मानसिक और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। आश्रितों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग की है कि उनकी फाइलों का जल्द से जल्द निष्पादन कर अनुकंपा के तहत नियुक्ति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। DESK2025

Noimg

भागलपुर में समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर होमगार्ड जवानों का जोरदार प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में बुधवार को गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवान समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। बड़ी संख्या में जुटे जवानों ने कंबाइंड बिल्डिंग गेट से विरोध जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। विरोध जुलूस मनाली चौक, तिलकामांझी चौक, सैंडिस कंपाउंड होते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा। इस दौरान पूरे मार्ग में “हमारी मांगे पूरी करो”, “समान वेतन दो”, “सरकार होश में आओ” जैसे नारे गूंजते रहे। आंदोलन कर रहे जवानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, उनका संघर्ष जारी रहेगा। उनका कहना है कि वे चुनाव ड्यूटी, वीआईपी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे हर मोर्चे पर अपनी सेवाएं देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न्यूनतम […]

Noimg

भागलपुर में फ्लैट से युवक का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब तपस्वी नर्सिंग होम के पास स्थित एक किराए के फ्लैट से युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान आरा निवासी रोहित पांडे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोहित पांडे भागलपुर में शेयर मार्केट का कारोबार करता था और पिछले कई वर्षों से यहां अकेले ही एक फ्लैट में रह रहा था। बीते कुछ दिनों से उससे परिवार का संपर्क नहीं हो पा रहा था। फोन पर बात न होने के बाद छोटा भाई राहुल पांडे भागलपुर पहुंचा। जब उसने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला और दरवाजा बंद था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। […]

शौच करने गए पशुपालक की डूबने से मौत, मृतक के घर मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्हकार ढाला से पश्चिम गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शौच करने गए एक पशुपालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झंडापुर थाना क्षेत्र के नन्हकार वार्ड संख्या-1 निवासी स्व. युगल यादव के पुत्र फंटूश यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक फंटूश यादव घटनास्थल के समीप ही रेलवे किनारे बासा बनाकर मवेशी पालन करते थे। मंगलवार को वह गंगा घाट पर शौच करने गए थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय किसानों ने उन्हें डूबते देखा और तुरंत दौड़कर पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते […]

Noimg

चोरी की टोटो के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गोपालपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोखरिया में दो टोटो चोर को ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया है। उक्त सूचना पर गोपालपुर थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से अपराधकर्मी गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी अमित यादव पिता बिद्दी यादव और संतोष यादव पिता दिनेश यादव को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेहीं पर चोरी गई टोटो को बरामद किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 261/25, धारा- 303(2)/317 (2) बीएनएस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध का जल संसाधन मंत्री ने लिया संज्ञान, अभियंता प्रमुख ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। करोड़ों की लागत से बना इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध बीते दिनों वीरनगर स्पर संख्या 6 और 7 के बीच मछली आढ़त के पास लगभग 120 मीटर के दायरे में ध्वस्त हो गया था। यहां रिस्टोर का कार्य जारी है। मंगलवार को फ्लड फाइटिंग के तहत तटबंध को सुरक्षित करने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से एनसी, बंबू रोल और हाथी पांव डाले जा रहे थे। तटबंध के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी जल संसाधन मंत्री तक पहुंचने के बाद कार्य में तेजी लाई गई। मंगलवार को अभियंता प्रमुख वरुण कुमार अभियंताओं की टीम के साथ कटाव स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे कार्य की गुणवत्ता और गति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जियो बैग, […]

तेतरी गांव में 27 अगस्त से शुरू होगा गणपति पूजा ||GS NEWS

DESK20250

30 अगस्त तक चलेगा भक्ति और उत्साह का माहौल 28 व 29 को होगा भव्य भजन संध्या का आयोजन नवगछिया प्रखंड के तेतरी गांव में इस बार भी गणपति पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। तेतरी के महेश प्रसाद सिंह के दरवाजे पर होने वाला यह आयोजन 27 अगस्त से प्रारंभ होकर 30 अगस्त 2025 तक चलेगा। गांव के लोगों में पूजा को लेकर खासा उत्साह है। उल्लेखनीय है कि यह परंपरा लगातार 18 वर्षों से भक्ति और आस्था के साथ निभाई जा रही है। पूजा के दौरान हर दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 28 को भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार और भजन मंडलियां अपने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना […]