Category Archives: बिहार

भागलपुर के जिलाधिकारी ने परिवार संग किया मतदान, बोले — लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है वोट देना ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भागलपुर जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भी अपने परिवार के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने डीवीसी स्थित बूथ संख्या 54 पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान के दौरान जिलाधिकारी ने आम मतदाता की तरह कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने गर्व के साथ अपनी उंगली पर लगी स्याही का निशान दिखाया और मतदान केंद्र पर बने सेल्फी पॉइंट पर जाकर अपने परिवार के साथ सेल्फी भी ली। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा, “जिस तरह हम मतदान कर रहे हैं, उसी […]

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने परिवार संग किया मतदान, बोले — बिहार में फिर बनेगी एनडीए सरकार, 14 नवंबर को मनाएंगे विजय की दीपावली ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। लोकतंत्र के इस महापर्व पर भागलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार भारी बहुमत के साथ बनने जा रही है। उन्होंने कहा, “14 नवंबर को पूरा बिहार विजय की दीपावली मनाएगा, क्योंकि जनता विकास और सुशासन के पक्ष में वोट कर रही है।” अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा पाई है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए को ही जनादेश देगी। दिल्ली में हुए आतंकी […]

कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने परिवार संग किया मतदान, बोले — लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर नागरिक करे मतदान  ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने अपने परिवार संग मतदान किया। वे अपनी पत्नी विभा शर्मा और पुत्र वैभव शर्मा के साथ कृषि भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे और शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि हर मतदाता का यह नैतिक और लोकतांत्रिक कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की असली ताकत जनता के वोट में होती है। भागलपुर के लोगों से मेरा आग्रह है कि वे भयमुक्त होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।” इस दौरान मतदान केंद्र पर […]

भागलपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान, जिला प्रशासन की 24 घंटे की मॉनिटरिंग से बनी रही चाक-चौबंद व्यवस्था ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भागलपुर जिले में मंगलवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न हो गया। जिला प्रशासन की सतर्कता और सख्त निगरानी के चलते पूरे जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की थी, जो लगातार 24 घंटे सक्रिय रहा। इस कंट्रोल रूम से जिले के सभी मतदान केंद्रों की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जाती रही। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत स्वयं मॉनिटरिंग में जुटे रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से रिपोर्ट लेते […]

भागलपुर में दूसरे चरण में उत्साहपूर्वक हुआ मतदान ||GS NEWS

DESK20250

सात विधानसभा सीटों पर 82 प्रत्याशी मैदान में, सुरक्षा के थे कड़े इंतज़ाम भागलपुर जिले में बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार सुबह शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था । सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही थी । जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया । जिले की कुल सात विधानसभा सीटों — भागलपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव, गोपालपुर, पीरपैंती और बिहपुर — पर इस बार कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, भागलपुर जिले में कुल 22 लाख 30 हजार 208 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष, महिला तथा तृतीय लिंग मतदाता शामिल […]

मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत : जेम्स फाइटर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जेम्स फाइटर ने कहा कि मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है। एक मजबूत राष्ट्र और सशक्त लोकतंत्र के लिए हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी मतदाता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 11 नवंबर को बिना किसी डर या लालच के मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जेम्स फाइटर ने कहा कि मतदान करते समय निजी हितों को न देखकर ऐसे उम्मीदवार को वोट देना चाहिए जो ईमानदार हो और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हो। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार ही राज्य को सही दिशा देती है और लोकतंत्र की […]

नवगछिया में पोखर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के पोखर रोड स्थित आदित्य विजन के सामने सोमवार की दोपहर एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव पोखर किनारे से बरामद किया गया। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि महिला की मृत्यु पोखर में डूबने से हुई होगी। अनुमान है कि मौत रविवार की रात हुई होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण जब पोखर की ओर गए, तो उन्होंने पानी में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना […]

भागलपुर में बने सात पीडब्ल्यूडी प्रबंधित मतदान केंद्र, सभी कर्मी होंगे दिव्यांग ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिले में समावेशी मतदान व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुल सात पीडब्ल्यूडी (दिव्यांगजन) प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की विशेषता यह है कि यहां कार्यरत सभी कर्मी—मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी, दंडाधिकारी और सहायक कर्मी—सभी दिव्यांगजन होंगे। प्रशासन का कहना है कि इन विशेष मतदान केंद्रों का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, इन केंद्रों के माध्यम से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि दिव्यांगजन केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया […]

भागलपुर में बने 14 सखी मतदान केंद्र, सभी कर्मी होंगी महिलाएं ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक खास पहल के रूप में कुल 14 सखी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की विशेषता यह है कि यहां मतदान से जुड़ी हर जिम्मेदारी केवल महिलाओं के हाथों में होगी। इन सखी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी, सुरक्षा बल, दंडाधिकारी से लेकर सहायक कर्मचारी तक सभी महिलाएं होंगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि महिला मतदाताओं को सुरक्षित और सहज वातावरण मिले, साथ ही मतदान प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी बढ़े। भागलपुर के सातों विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए सखी […]

मतदान तिथि तक वाहनों के परिचालन को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

अभ्यर्थियों को केवल तीन वाहनों की मिलेगी अनुमति, आम लोगों के निजी उपयोग पर नहीं होगी रोक भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने को लेकर वाहनों के उपयोग से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत एवं पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। यह आदेश भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, मतदान के दिन प्रत्येक अभ्यर्थी को कुल तीन वाहनों के उपयोग की अनुमति दी जाएगी। इनमें एक वाहन स्वयं अभ्यर्थी के लिए, एक वाहन उनके चुनाव अभिकर्ता के लिए तथा एक वाहन […]