October 9, 2025
भागलपुर में रेलवे ट्रैकमैन ने पत्नी से विवाद के बाद खाया पदार्थ, उपचार के दौरान हुई मौत ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर में रेलवे विभाग में कार्यरत ट्रैकमैन मुकेश कुमार की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गई। घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार की पोस्टिंग पूर्णिया में थी, जबकि वे तिलकामांझी क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था, जो अब तलाक की प्रक्रिया तक पहुंच चुका था। मंगलवार की शाम विवाद के बाद मुकेश ने आवेश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना […]