



नवगछिया । 7 अक्टूबर को वादी साजन कुमार यादव द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि बीते कल पड़ोसी किशुनदेव यादव एवं अन्य 3-4 व्यक्तियों के द्वारा हरवे हथियार के साथ इनके बासा में घुसकर इनके पिता के साथ मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 245/25, धारा- 126 (2) /117 (2)/109 /352 /3 (5)/303(2) बीएनएस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी किसुनदेव यादव पिता स्व भगवान यादव, शिवम कुमार पिता किशुनदेव यादव को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

















