September 13, 2025
भागलपुर: इमामपुर के मोहीबअलीचक में जलमीनार निर्माण को लेकर विवाद, काम रुका, ग्रामीणों में आक्रोश ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर। इमामपुर प्रखंड के मोहीबअलीचक गांव में मिनी जलापूर्ति योजना के तहत जलमीनार निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यह विवाद अब हबीबपुर थाना से होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, पीएचईडी विभाग की टीम जैसे ही सरकारी भूमि पर जलमीनार निर्माण का काम शुरू कराने पहुंची, तभी गांव का ही राजा नामक व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध करने पर मजदूरों और ग्रामीणों के साथ बदसलूकी की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। बताया गया कि दबंगई का आलम यह था कि अज्ञात लोगों को भी मौके पर बुला लिया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों […]