



नवगछिया। इस्माइलपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदन टोला स्थित जूनियर मंडल के बासा से 15 लीटर देशी शराब एवं शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। साथ ही मौके पर शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया।
इस मामले में इस्माइलपुर थाना कांड संख्या-173/25, धारा 30 (ए)/(डी) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।














