5
(1)

नवगछिया : भाकपा-माले की जिला कमिटी की बैठक 12 सितंबर 2025 को राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य अमर, राज्य कमिटी सदस्य एसके शर्मा और भागलपुर प्रभारी विजय कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि नीतीश-भाजपा सरकार ने बिहार को चौतरफा संकट में डाल दिया है। सत्ता संरक्षित अपराध और भ्रष्टाचार से आम नागरिक परेशान हैं। हर वर्ग कठिनाई और संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जेडीयू की अहंकारी सरकार अब जनता को गुमराह नहीं कर पाएगी। उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम काटे गए मतदाताओं के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं और इसे रोकने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। पार्टी ने यह निर्णय लिया कि वोटर लिस्ट से हटाए गए मतदाताओं का नाम पुनः जोड़ने और बीएलए – 2 बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, बाढ़-कटाव और पुनर्वास के मुद्दों पर जनआंदोलन तेज किया जाएगा।

सांगठनिक निर्णयों में बैठक ने बिंदेश्वरी मंडल द्वारा जिला सचिव पद से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर महेश प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से नया जिला सचिव चुना। साथ ही नौगछिया प्रखंड कमिटी सदस्य निरंजन कुमार भारती को जिला कमिटी में शामिल किया गया। जिला कमिटी सदस्य रणधीर यादव को कहलगांव प्रखंड कमिटी में नेतृत्वकारी भूमिका दी गई। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण पूर्व नौगछिया प्रखंड सचिव एवं पूर्व जिला कमिटी सदस्य रामदेव सिंह को पार्टी से निष्कासित किया गया।

बैठक में पूर्व जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, जिला सचिव महेश प्रसाद यादव, जिला कमिटी सदस्य मुकेश मुक्त, पुरुषोत्तम दास, गौरीशंकर राय, विष्णु कुमार मंडल, संथालजी, रणधीर यादव, सिकंदर तांती, सुशील कुमार भारती, आशुतोष यादव और सत्यनारायण यादव मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: