Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर में फॉरेस्ट विभाग के एएसआई पर बदमाशों का हमला, मोबाइल और सोने का लॉकेट लूटा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में शनिवार देर शाम बदमाशों ने फॉरेस्ट विभाग के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) और उनके भाई पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ दोनों भाइयों की पिटाई कर उनका सिर फोड़ दिया, बल्कि एएसआई से मोबाइल फोन और सोने का लॉकेट भी छीनकर फरार हो गए। यह घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगछी गांव की बताई जा रही है। घायल एएसआई की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर नवटोलिया गांव निवासी विकास यादव के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कैमूर जिले में फॉरेस्ट विभाग में पदस्थापित हैं। वहीं उनके भाई का नाम नीतीश कुमार है। विकास यादव ने बताया कि वे अपनी बहन के घर दोगछी नवटोलिया आए हुए थे। शुक्रवार […]

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध राजमिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर–जमालपुर रेलखंड के नाथनगर रामपुर के समीप रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक वृद्ध राजमिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया गांव निवासी 53 वर्षीय श्याम सुंदर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर अपनी पत्नी लोखो देवी के साथ नाथनगर बाजार खरीदारी करने गए थे। बाजार से लौटते समय उन्होंने अपनी पत्नी को भतोड़िया गांव जाने वाले ऑटो में बैठा दिया। […]

Noimg

डीआरएम अमित शरण ने नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण किया, जल्द होगा अंडरपास निर्माण का सर्वे ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । शुक्रवार को सोनपुर रेलवे मंडल के डीआरएम अमित शरण ने नवगछिया रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सोनपुर डिविजन के इंजीनियरों की टीम भी उनके साथ मौजूद रही। डीआरएम ने प्लेटफॉर्म नंबर 1, पैनल रूम, डीआरएम कैंप कार्यालय सहित स्टेशन के दक्षिणी छोर पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने इंजीनियर टीम के साथ नए भवन के नक्शे पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा, कपिलदेव मंडल, मोहम्मद मोहिउद्दीन सहित अन्य लोगों ने डीआरएम के समक्ष अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों में हो रही देरी की समस्या रखी। साथ ही उन्होंने […]

नवगछिया प्रीमियर लीग का सातवां दिन रोमांचक, रोहन का शतक और सचिन की गेंदबाज़ी छाई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। कचहरी मैदान में जारी नवगछिया प्रीमियर लीग के सातवें दिन दो मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। पहले मुकाबले में नवगछिया स्ट्राइकर ने रोहन की शतकीय पारी के दम पर नवगछिया वॉरियर्स को 3 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में नवगछिया पैंथर्स ने दमदार खेल दिखाते हुए नवगछिया टाइटन को 8 विकेट से मात दी। पहला मुकाबला : नवगछिया वॉरियर्स बनाम नवगछिया स्ट्राइकर दिन के पहले मैच में नवगछिया वॉरियर्स के कप्तान देवकांत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 148 रन बनाए। वॉरियर्स की ओर से रक्षेंद्र ने 50 रन और नाजिश ने 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का […]

बाबा गणिनाथ जी के 21वें वार्षिक पूजनोत्सव की तैयारी पूरी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक बाजार स्थित श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ धाम मंदिर में 29 नवंबर को एक दिवसीय 21वां वार्षिक पूजनोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर मंदिर परिसर में सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। पूजा समिति ने कार्यक्रम से संबंधित सभी प्रबंधों की पुष्टि कर दी है। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्षिक पूजनोत्सव के अवसर पर शनिवार की सुबह सुंदरी पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर की मुख्य पुजारिन ने बताया कि पूजा के दौरान बाबा गणिनाथ जी को उजले फल, फूल तथा मिष्ठान अर्पित किए जाते हैं। सच्चे मन से की गई पूजा से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा […]

ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित ‘कौन बनेगा चैंपियन-2’ में स्नेहा प्रकाश बनी विजेता ||GS  NEWS

DESK20250

नवगछिया। सूबे के प्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकन्दपुर, नवगछिया में ‘कौन बनेगा चैंपियन-2’ प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इस कार्यक्रम में कक्षा केजी से पाँचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने 23 नवंबर को हॉट सीट पर गेम खेला था। वहीं कक्षा 6 से 10 तक के चयनित छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर केबीसी हॉट सीट गेम खिलाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से अलग-अलग राशि जीती। कक्षा 9 की छात्रा स्नेहा प्रकाश ने 11,000 रुपये जीतकर ‘कौन बनेगा चैंपियन-2’ का विजेता खिताब अपने नाम किया। दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने हॉट सीट पर बैठकर अपना ज्ञान और बुद्धि का शानदार प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि […]

चार दिनों से लापता रिटायर आर्मी जवान का शव पोखर से बरामद ||GS NEWS

DESK20250

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परीजन को सौंपा नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र के महंत स्थान चौक के समीप पोखर में शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे एक युवक का शव तैरता हुआ बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना आग की तरह फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। वही शव की पहचान नन्हकार, जयरामपुर वार्ड संख्या 13 निवासी रिटायर आर्मी जवान गुंजन चौधरी उम्र 40 वर्ष पिता सच्चिदानंद चौधरी उर्फ कारे चौधरी के रूप में की गई। सूचना मिलते ही झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, एएसआई अजित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला, जिसके बाद शव की शिनाख्त की गई। मिली जानकारी […]

जर्जर भवन बना खतरा, हादसे के डर से विभाग नहीं आते छात्र ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी अंबेडकर विचार एवं समाज कार्य विभाग की जर्जर अवस्था अब किसी बड़े हादसे का संकेत दे रही है। विभाग की दीवारों से झड़ता प्लास्टर, छत से गिरता मलबा और जगह-जगह पड़ी दरारें इस बात की गवाही देती हैं कि यहां पढ़ाई से अधिक दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि छात्र-छात्राओं ने विभाग आना कम कर दिया है। उनका कहना है कि भवन कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। विभाग के गलियारे में क्लास के समय भी सन्नाटा छाया रहता है। छात्रों ने बताया कि बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता है और प्लास्टर टूटकर गिरता रहता है। कई बार मामूली चोटें भी लग […]

भागलपुर में जाम से मचा त्राहिमाम, दक्षिणी क्षेत्र बेहाल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। शहर में इन दिनों जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, विशेषकर दक्षिणी क्षेत्र में स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। सरमसपुर–गोराडीह रोड स्थित बौंसी रेलवे पुल के समीप प्रतिदिन घंटों तक जाम लगा रहता है। हालात ऐसे हैं कि मुख्य सड़क के दोनों ओर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बसें, एम्बुलेंस और आम वाहन रोजाना जाम में घंटों फंसे रहते हैं और रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते हैं। गुढ़हट्टा चौक से लेकर शीतला स्थान चौक और फिर शीतला स्थान चौक से बौंसी रेलवे पुल के आगे तक स्कूल समय में ट्रैफिक पूरी तरह चरम पर रहता है। एक निजी स्कूल के संचालक राकेश कुमार उर्फ कन्हैया ने बताया कि उनके स्कूल की कोई भी बस […]

Noimg

मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं को ₹10,000 की सहायता ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर की फूलन कुमारी ने कहा—इस राशि ने हमें आत्मनिर्भर बनाया भागलपुर। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को राज्यभर की लगभग 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹10,000 की सहायता राशि भेजी गई। इस योजना का लाभ भागलपुर जिले की करीब 10,000 महिलाओं को भी मिला। जिला समीक्षा भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहा। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर की जीविका दीदी फूलन कुमारी से सीधा संवाद भी किया। फूलन कुमारी ने मुख्यमंत्री से बातचीत में बताया कि इस सहायता राशि ने उन्हें आत्मनिर्भर […]