Category Archives: भागलपुर

बारातियों के साथ मारपीट और लूटपाट: छेड़खानी के बाद भड़का विवाद, सैकड़ों लोगों ने दिया वारदात को अंजाम; दूल्हा भागकर बचाई जान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में शादी समारोह के दौरान एक बड़ी वारदात सामने आई है। ईशुपुर थाना क्षेत्र के सीमानपुर मोड़ के पास बारातियों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना घटी। आरोप है कि डीजे गाड़ी के पीछे नृत्य कर रही महिलाओं और नाबालिग लड़की के साथ स्थानीय युवक द्वारा छेड़खानी किए जाने के बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार बारात हनुमान मंदिर के पास रुकी हुई थी, जहां दूल्हा पूजा के लिए गया था। इसी दौरान बारात की कुछ गाड़ियाँ आगे निकल चुकी थीं और डीजे गाड़ी के पीछे महिलाएँ नृत्य कर रही थीं। तभी गांव के युवक मोहम्मद हल्लो अंसारी के पुत्र मोहम्मद मोजशम (20) ने महिलाओं से छेड़खानी शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाओं के साथ […]

सूफी मजार का मुख्य गेट दो महीने से बंद, कमेटी की फरियादों के बावजूद नहीं खुला ताला ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सिविल सर्जन कोठी परिसर स्थित हजरत मेंहदी शाह रहमतुल्लाह अलैह एवं हजरत अनजान शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ का मुख्य गेट पिछले दो महीनों से बंद है। बीते 16 अगस्त से मजार परिसर के प्रवेश द्वार पर ताला लगाया हुआ है, जिससे जायरीनों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। मजार कमेटी के सदस्यों ने गेट खुलवाने के लिए जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी से लेकर CMO कार्यालय तक कई आवेदन दिए, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कमेटी की ओर से 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के नाम एक सार्वजनिक याचिका भी भेजी गई, जिसमें यह मांग की गई है कि मजार का मुख्य गेट तत्काल प्रभाव से खोला जाए। कमेटी की ओर से बताया […]

सांस्कृतिक रंगों से सजा ज्ञान वाटिका विद्यालय का मंच, अभिभावकों और बच्चों ने उठाया भरपूर आनंद ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने उपस्थित अभिभावकों और बच्चों का खूब मनोरंजन किया। पूरे परिसर में उत्साह, संगीत और सांस्कृतिक रंगों का ऐसा संगम दिखाई दिया कि हर कोई कार्यक्रम की सराहना करता नजर आया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए जी एस न्यूज़ के संपादक बरूण बाबुल ने कई मनमोहक गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उनके साथ विकास म्यूज़िक टीम ने उत्कृष्ट सहयोग दिया, जिससे पूरा वातावरण संगीत की धुनों से गूंज उठा और कार्यक्रम और भी शानदार बन गया। विद्यालय की वर्ग आठ, नौ और दस की छात्राएँ भारतीय पारंपरिक परिधान में सुसज्जित होकर गुरुजनों और अभिभावकों के स्वागत में तैनात थीं। आगंतुकों का स्वागत फूल-अक्षत और चंदन […]

कक्षा चतुर्थ के निखिल नयन बने KBC-2 प्रतियोगिता के चैंपियन || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित KBC-2 प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ के मेधावी छात्र निखिल नयन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में तत्परता, तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान तथा निर्णय क्षमता को विकसित करना था, जिसमें निखिल ने सभी चरणों में अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के अलग-अलग दौर में निखिल नयन ने अद्भुत आत्मविश्वास, त्वरित उत्तर देने की क्षमता और विभिन्न विषयों पर मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया। उनके सटीक और प्रभावी उत्तरों ने न केवल निर्णायक मंडल को प्रभावित किया, बल्कि उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों की तालियाँ भी बटोरीं। विद्यालय के प्राचार्य ने निखिल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि“निखिल नयन ने परिश्रम, एकाग्रता […]

100 रुपये का सवाल .. भारत का लोकप्रिय मिठाई कौन सी है ? ||GS NEWS

DESK20250

ज्ञान वाटिका विद्यालय में कौन बनेगा चैंपियन-2 का भव्य आयोजन स्वामी आगमानंद जी महाराज बने हॉट सीट के प्रथम विजेता नवगछिया के सिंघिया मकन्दपुर स्थित प्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय में रविवार को जीएस न्यूज़ द्वारा टीवी धारावाहिक पर आधारित खेल “कौन बनेगा चैंपियन-2” प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन स्वामी आगमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी जी के चरण पूजन से हुआ, जिसके बाद विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बन गया। उक्त कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा जी एस न्यूज़ के संपादक बरुण बाबुल द्वारा तैयार की गई। प्रतियोगिता में लगभग सात सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें तीन चरणों की परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली परीक्षा येलो […]

बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में तीन नए विषयों की पढ़ाई प्रारंभ करने के लिए विश्वविद्यालय टीम ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, अंगिका तथा एंथ्रोपोलॉजी विषय के नए संबंधन के लिए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय टीम ने शनिवार की दोपहर महाविद्यालय पहुंचकर पूर्ण निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने महाविद्यालय के लगातार विकास और उपलब्ध संसाधनों का विस्तृत अवलोकन किया। विश्वविद्यालय की इस निरीक्षण टीम में कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष सीपी सिंह, पुस्तकालय विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. आनंद कुमार झा और मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार पांडे शामिल थे। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य, लेखापाल विनोदानंद मंडल, नोडल पदाधिकारी प्रो. मोहम्मद खालिद महमूद, प्रो. रामानंद सिंह सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। महाविद्यालय […]

हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमाहा गांव में कुछ माह पूर्व आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में कपिल देव मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी द्वारा मनोज मंडल सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के क्रम में गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान घटना में शामिल दो आरोपियों—मनोज मंडल और नंदकिशोर मंडल—को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। DESK2025

Noimg

अचेत अवस्था में चार ब्लैक आईबिस पक्षी मिले घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शनिवार सुबह चार ब्लैक आईबिस पक्षी अचेत होकर जमीन पर गिरे मिले। सभी पक्षी घायल अवस्था में थे। स्थानीय निवासी एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि उनके दरवाजे के पास एक दिन पहले भी दो पक्षी मृत मिले थे। उन्होंने घायल एक पक्षी को तुरंत संरक्षण दिया और अगले दिन चार और पक्षियों के मिलने पर वन विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, गंगा किनारे मछली के शिकार के लिए आने वाले कुछ शिकारी पक्षियों के भोजन में नशीला पदार्थ मिला देते हैं। इसे खाने के बाद पक्षी मूर्छित होकर गिर जाते हैं, जिसके बाद शिकारी या तो उनका शिकार कर लेते हैं या फिर […]

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए आशा व एएनएम को मिला लक्ष्य ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । पुरुष नसबंदी पखवाड़ा को प्रभावी बनाने के लिए शनिवार को बिहपुर सीएचसी में आशा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। यह पखवाड़ा 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलाया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आशा और एएनएम कर्मियों को पुरुष नसबंदी के प्रति अधिक से अधिक पुरुषों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक आशा और एएनएम को कम से कम दो पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य दिया है, ताकि परिवार नियोजन का संदेश अधिक से अधिक दंपतियों तक पहुंचे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि पुरुष नसबंदी सुरक्षित, सरल और प्रभावी प्रक्रिया है, लेकिन इसके प्रति लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी है। […]