Category Archives: भागलपुर

नवोदय नगरपारा में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, छात्रों ने निभाई पंचायत की भूमिकाएँ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भागलपुर में शनिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पीआरओ बिहपुर काजल कुमारी, मुखिया नगरपारा अन्नपूर्णा देवी, मुखिया भवानीपुर ममता कुमारी, पंचायत सचिव सिद्धार्थ कुमार, मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार, पीटीसी अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह, जेएनवी मुर्शिदाबाद के उप प्राचार्य आलोक गौतम और विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। मॉडल यूथ ग्राम सभा भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को ग्रामीण स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है। इस आयोजन में छात्र ग्राम सभा की बैठक का अनुकरण करते हुए पंचायत की योजनाओं और निर्णय प्रक्रिया को समझते हैं। इसके साथ ही छात्र-छात्राएँ अपनी […]

कारा अधीक्षक ने महिला एवं बाल विकास निगम के पालना घर का औचक निरीक्षण किया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : अमर शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर के कारा अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार को सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित पालना घर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों की देखभाल, सुरक्षा व्यवस्था और संचालित सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया। अधीक्षक ने पालना घर में मौजूद स्टाफ से बातचीत कर बच्चों की देखभाल से जुड़े मानकों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रजिस्टर, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधन और रिकॉर्ड रखरखाव की स्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता पाई गई, जिस पर अधीक्षक ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अमित कुमार ने कहा कि पालना […]

पीरपैंती रेफरल अस्पताल में सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, कई कर्मी पाए गए अनुपस्थित, सुधार के दिए निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने शनिवार को पीरपैंती रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और समग्र प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं, जिन पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत अस्पताल कैंपस से की गई, जहाँ उन्होंने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वे आउटडोर, इनडोर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, वार्ड, लेबर रूम, पैथोलॉजी, स्टोर रूम, कोल्ड चेन, दवा वितरण कक्ष और डेंटल सेक्शन का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते रहे। महिला वार्ड में उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति जानी। मरीजों ने साफ-सफाई […]

शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने पति पर ब्लेड से किया हमला, गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतौड़िया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के महज़ 15 दिन बाद पत्नी ने अपने पति पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि एजाज ने अरबीना से घर चलने की बात कही, लेकिन अरबीना ने मना कर दिया और उसे छोड़ देने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शनिवार को अरबीना और उसके परिवार वालों ने एजाज के साथ पहले मारपीट की और फिर अरबीना ने धारदार ब्लेड से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के […]

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता: भागलपुर ने हासिल किया ग्रुप में शीर्ष स्थान, दरभंगा की शानदार जीत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले गए। पहला मैच सुबह के सत्र में भागलपुर और मुंगेर के बीच हुआ। टॉस जीतकर भागलपुर ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम ने 9 विकेट खोकर कुल 114 रन बनाए। मुंगेर की ओर से आयुष कुमार ने सर्वाधिक 41 रन जबकि विकास यादव ने 29 रनों का योगदान दिया। अन्य खिलाड़ी अधिक प्रभाव नहीं छोड़ सके। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी बेहद किफायती रही। आरव कुमार ने अपने चार ओवर में केवल 20 रन देकर दो […]

अंतर प्रमंडल खो-खो प्रतियोगिता में भागलपुर का शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन कटिहार के संयुक्त तत्वाधान में कटिहार में आयोजित अंतर प्रमंडल बालक खो-खो प्रतियोगिता (यू/14, यू/17 व यू/19) 20 नवंबर 2025 से 22 नवंबर 2025 तक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में भागलपुर प्रमंडल की टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों में विजेता का स्थान हासिल किया। यू/17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में भागलपुर प्रमंडल की टीम ने सारण प्रमंडल को एक पाली और 11 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं यू/19 वर्ग में भी भागलपुर ने दमदार खेल दिखाते हुए मुंगेर प्रमंडल को एक पाली और 4 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। यू/14 बालक वर्ग के फाइनल में मुकाबला बेहद रोमांचक […]

स्वामी आगमानंद जी महाराज करेंगे ‘कौन बनेगा चैंपियन’ का उद्घाटन, तैयारी अंतिम चरण में ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया संवाददाता। परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में ज्ञान वाटिका विद्यालय, नवगछिया में कल रविवार 23 नवंबर 2025 को लोकप्रिय शैक्षणिक कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी-2) हॉट सीट गेम’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है। विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण तैयार किया जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी ‘हॉट सीट’ पर बैठकर सामान्य ज्ञान से […]