Category Archives: भागलपुर

Noimg

अजगैबीनाथ धाम में जीतिया पर्व पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, एनडीआरएफ ने बचाई महिला की जान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में जीतिया पर्व को लेकर शनिवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों से आई महिलाएं गंगा स्नान और पूजा-अर्चना में जुटी रहीं। परंपरा के अनुसार यह पर्व विशेषकर माताएं अपने पुत्र की लंबी आयु की कामना के लिए करती हैं। सुबह तड़के गंगा स्नान के दौरान एक महिला गहराई में चली गई, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को डूबने से बचाया और उसे एम्बुलेंस से रेफरल अस्पताल भेजा गया। अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि जीतिया पर्व का यह दिन ‘नहाय-खाय’ के रूप में मनाया जाता है। कल महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी और संतान की दीर्घायु की कामना […]

Noimg

गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नहाए-खाए के साथ शुरू हुआ जितिया पर्व ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जितिया पर्व की शुरुआत शनिवार को नहाए-खाए के साथ हुई। इस अवसर पर सुबह से ही शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु महिलाएं गंगा स्नान कर धर्म-अनुष्ठान में जुट गईं। धार्मिक मान्यता है कि गंगा स्नान के बाद ही भोजन ग्रहण किया जाता है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क रहा। गंगा घाटों पर आपदा मित्र और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतज़ाम किए गए। जितिया पर्व का धार्मिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। महिलाएं इस व्रत को अपने बच्चों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना के लिए करती हैं। नहाए-खाए […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का मामला, महिला ने पति पर गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए की न्याय की गुहार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में एक महिला ने अपने पति सुनील दास पर गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह पिछले 10 दिनों से लगातार रंगरा थाने का चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति सुनील दास का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी कारण वह घर में बार-बार झगड़ा करता है और महिला पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला करता है। महिला ने बताया कि यह प्रताड़ना लंबे समय से चल रही है और कई बार वह गंभीर रूप से घायल भी हो चुकी है। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसने कई बार थाना में […]

Noimg

गश्ती के नाम पर वसूली: देर रात मछली गाड़ी से पैसा वसूलने का वीडियो सामने ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोग और वाहन चालक कहते हैं कि गश्ती में तैनात पुलिसकर्मी पिकअप गाड़ियों को रोककर उनसे जबरन नकद वसूल करते हैं। गुरुवार रात रंगरा थाना की गश्ती गाड़ी, जो लोगों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर रहती है, पिकअप को रोककर उससे पैसा वसूल रही थी, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिकअप पर मछली लदी हुई थी। गश्ती गाड़ी थाना के सामने खड़ी थी। इस दौरान एक सिपाही ने हाथ से इशारा कर पिकअप को रोका और फिर पैसे की मांग की गई। पैसा मिलने के बाद सिपाही ने […]

Noimg

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के तेतरी में हनुमान मंदिर के समीप घटी घटना नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाइल चौक से पूरब बजरंबली मंदिर के सामने शुक्रवार की संध्या करीब 6:15 बजे सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी वार्ड संख्या-11 निवासी 85 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक सरयुग प्रसाद राय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। उसी दौरान नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार भी उधर से गुजर रही थीं। घटनास्थल पर भीड़ देखकर उन्होंने वाहन रुकवाया और घायल वृद्ध शिक्षक को तत्काल इलाज के लिए भागलपुर भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरयुग प्रसाद राय रोज की तरह संध्या में टहलने […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन के यात्री शेड में एक युवक ने जान देने का किया प्रयास,मची अफरातफरी ||GS NEWS

DESK20250

रेल जीआरपी थानाध्यक्ष की तत्परता से युवक की बची जान नवगछिया : बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या- 2 पर शुक्रवार को सुबह लगभग 9:30 बजे उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब यात्री शेड के बैंच पर बैठे एक युवक ने अचानक गमछे का फंदा बनाकर जान देने का प्रयास किया। नवगछिया रेल जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी की चतुराई के कारण युवक की जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक किशनगंज जिला के गलगलिया थाना क्षेत्र के जोगीटोला गांव का निवासी श्रवण हांसदा पिता: कांद्रा हांसदा, 36 वर्ष का है, जो परदेस में मजदूरी करता है। वह काम करके घर लौट रहा था और शुक्रवार को सुबह किसी ट्रेन से नवगछिया रेलवे स्टेशन […]

Noimg

नवगछिया के फूड प्लाजा में 29 सितंबर को होगा रोमांटिक कैंडल नाइट डिनर एवं म्यूजिकल ईवनिंग का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया सहित भागलपुर वासियों के लिए 29 सितंबर 2025 की शाम खास होने जा रही है। फूड प्लाजा की ओर से इस दिन रोमांटिक कैंडल नाइट डिनर और म्यूजिकल ईवनिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को एक यादगार शाम देने का है, जिसमें हर कोई अपने प्रियजनों के साथ खुशनुमा पल बिता सके। आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम पति-पत्नी, परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का भी बेहतरीन अवसर होगा। मेहमानों को कैंडल लाइट माहौल में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ संगीतमय कार्यक्रम का आनंद मिलेगा। आयोजन स्थल को विशेष सजावट और रोशनी से आकर्षक रूप दिया जाएगा ताकि लोग इसे जीवनभर याद रखें। इस आयोजन में सीमित संख्या में ही लोगों […]