Category Archives: भागलपुर

भागलपुर में स्मार्ट सिटी के तहत 3 विद्यालयों का हुआ है चयन ,आज जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

शिक्षा में गुणवत्ता के साथ-साथ खेलकूद संगीत नृत्य एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम करने का दिया निर्देश भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर, भागलपुर में स्मार्ट सिटी के तहत तीनविद्यालयों का चयन हुआ है जिसमें जिला स्कूल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय एवं पदस्थापित जिला स्कूल है । वही आज जिलाधिकारी सभी विद्यालयों में निरीक्षण करने एवं कई बिंदुओं पर वार्ता करने पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत चयनित विद्यालयों में रंग रोगन के अलावे कई इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य किया जा रहा है, लगभग कार्य पूर्ण हो चुके हैं जो भी कार्य बचे हुए हैं वह बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ खेलकूद संगीत नृत्य में भी बच्चे […]

इनकम टैक्स की रेड चौथे दिन भी वृहद पैमाने पर ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी सीए रवि जलान और राजेश वर्मा को आमने सामने बैठा कर आयकर विभाग के अधिकारी कर रहे हैं पूछताछ, कई गुत्थी सुलझने के है आसार भागलपुर गुंडा बैंक को लेकर चल रही इनकम टैक्स की रेड चौथे दिन भी वृहद पैमाने पर जारी है। सीए रवि जलान को इनकम टैक्स की टीम ने उनके घर से पूछताछ के लिए पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के घर पर लाया है। जहां आमने-सामने कर दोनों से पूछताछ की जा रही है। कई कागजातों के बारे में भी सीए से पूछताछ की जा रही है। जबकि कल ही रवि जलान के घर पर चल रही इनकम टैक्स की रेड समाप्त हुई है, और वहां से 24 लाख रुपए और राजेश वर्मा […]

निवर्तमान उप मेयर राजेश वर्मा के घर इनकम टैक्स की रेड चौथे दिन भी जारी ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी शहर में जितने भी जगह इनकम टैक्स की रेड पड़ी, उस सभी जगहों पर राजेश वर्मा से जुड़े कागजात हुए हैं बरामद भागलपुर गुंडा बैंक को लेकर चौथे दिन भी पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के आवास पर इनकम टैक्स की रेड जारी है। इनकम टैक्स के द्वारा शहर में अब तक की सबसे लंबे समय तक की जाने वाली कार्रवाई अभी भी जारी है। वही रेड के दौरान रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आज हवाला से जुड़े मामले भी सामने आए हैं। जिसको लेकर भी इनकम टैक्स की टीम छानबीन कर रही है। वही शहर में जितने भी जगहों पर इनकम टैक्स की रेड हुई है वहां से पूर्व डिप्टी मेयर से जुड़े […]

2024 का लोकसभा और 2025 का विधानसभा भारी बहुमत से जीतेगी भारतीय जनता पार्टी ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी जैसे ही बिहार में लालू की सत्ता आती है बिहार में खौफ का राज हो जाता है वहीं कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है- पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भागलपुर,भारत सरकार के पूर्व कानून मंत्री सह पटना के सांसद व वरिष्ठ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद तीन दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने जहां नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। वही उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट है 2024 का लोकसभा और 2025 का विधानसभा भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी जीतेगी वही नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग नीतीश कुमार के रवैया से अब थक चुके हैं और साथ ही उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी की अगुवाई में काफी कार्य […]

भागलपुर के रेलवे अस्पताल की ऊंची दीवार पर चढ़ा युवक…. कहा – दे देंगें जान .. घंटों चला ड्रामा || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर स्टेशन स्थित रेलवे अस्पताल के पास घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा बताते चलें कि रेलवे स्टेशन के रेलवे अस्पताल की ऊंची दीवार पर एक विक्षिप्त युवक चढ़ गया और वहां से कूदने का प्रयास करने लगा। जिसको देखकर अस्पताल के कर्मचारियों के साथ साथ आसपास के लोग भी वहां पर पहुंच गए और युवक से मिन्नत करने लगे कि वह दीवार से उतर जाए। वही घंटो चले ड्रामा के बाद एक व्यक्ति के द्वारा दीवाल पर चढ़कर किसी तरह से विक्षिप्त युवक को उतारा गया। वही अस्पताल अधिकारी युवक के इलाज को लेकर उसकी जांच कर रहे हैं। Barun Kumar Babul

सुलतानगंज के नवादा गांव के ही एक दबंगों ने युवक को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल, मायागंज रेफर ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र नवादा गांव मे गांव के दबंगों द्वारा एक युवक को गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा घायल युवक मनोहर कुमार यादव को ईलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए बेहतर ईलाज के लिये मायागंज रेफर कर दिया ।इस घटना कि जानकारी परिजनों द्वारा स्थानीय थाना पुलिस को देने पर घटना कि छानबीन मे पुलिस जुट गई हैं।वहीं ग्रामीणों ने गोली मारकर भाग रहे युवक के पिता प्रकाश राम को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं इस मामले मे घायल युवक मनोहर कुमार यादव के बडे भाई मनोज यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया हैं कि मनोहर […]

नवगछिया के रंगरा में पुलिस नें बरामद किया 300 Kg गांजा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला से एक बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा ओपी थाना क्षेत्र एनएच 31 पर गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक 12 चक्के ट्रक को रंगरा ओपी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पकड़ा । वही ट्रक पकड़े जाने के बाद इसकी जांच हुई तो ट्रक में बने तहखाने में करीब 3 क्विंटल (300 किलो) गांजा छुपाकर ले जाया जा रहा था. उसे रंगरा पुलिस ने बरामद किया है। वहीं मौके से ही रंगरा पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी दोनों को दबोच लिया है पूछे जाने पर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि यह एक बड़ी उपलब्धि है । जो रंगरा […]

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नें तेतरी दुर्गा मंदिर जा कर किया मां दुर्गा का दर्शन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से उतरते श्री प्रसाद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. श्री प्रसाद तेतरी दुर्गा मंदिर भी पहुंचे और यहां पर उन्होंने देवी दुर्गा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की. इसके बाद वे भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता संवाद में अपना वक्तव्य दिया और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के मिशन से अवगत कराया. विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में जिला प्रभारी अभय वर्मन, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, बिहपुर विधानसभा के विधायक ई कुमार शैलेन्द्र, एमएलसी डॉ एनके यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला महामंत्री आलोक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, गुलाब सिंह, महंत नवलकिशोर दास, डॉ शंभु ठाकुर, कौशल जायसलवाल, प्रभुनारायण चौधरी, प्रो भोला कुमर, श्रीकिशोर झा, प्रवेश कुमार यादव समेत […]