Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : BJP नेता नें ASI द्वारा पांच सौ रुपये लेकर गाडी की चाभी देनें का लगाया आरोप || GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सिंघिया मकंदपुर चौक पर सैदपुर निवासी भाजपा नेता निलेश कुमार द्वारा अपना निजी मारुति कार लगाया था। मौके पर मौजूद गोपालपुर थाना के जमादार आर के सिंह द्वारा गलत जगह गाडी लगाने की बात कर कर पांच हजार रुपया बतौर जुर्माना मांगा गया। गाडी की चाभी छीन लिया। भाजपा नेता ने पूरे मामले की जानकारी गोपालपुर थानाध्यक्ष व सर्किल इंसपैक्टर को दिया गया। इसके बावजूद एएसआई द्वारा पांच सौ रुपये लेकर गाडी की चाभी दी गई। भाजपा नेता ने नवगछिया एसपी को पूरे मामले की लिखित जानकारी देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने सर्किल इंसपैक्टर से 24 घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। DESK 04

गोपालपुर पुलिस द्वारा अभिया में देशी शराब की भट्टी को किया ध्वस्त || GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना अंतर्गत अभिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर पुलिस द्वारा देसी शराब बनाने की जानकारी मिलने पर छापेमारी कर भट्टी को ध्वस्त किया। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिला था कि अभिया गांव के समीप कुछ बाहर के शराब माफिया के द्वारा देसी शराब तैयार किया जा रहा है। छापेमारी किया गया। 400 लीटर अर्द्धनिर्मित देशी शराब विनिष्ट किया। 25 लीटर देसी शराब वह दो आरोपित को गिरफ्तार किया। जिसमें भीमदास टोला निवासी विभीषण मंडल एवं रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। देसी शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया गया। DESK 04

मध्य विद्यालय ध्रुवगंज के शिक्षक रामशोषित यादव को ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई ||GS NEWS

DESK 040

विदाई सम्मान समारोह में सम्मानित शिक्षक खरीक प्रतिनिधि खरीक प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय ध्रुवगंज में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लू यादव ने किया वही कार्यक्रम का संचालन जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के उप प्रधान सचिव योगेश कुमार के द्वारा किया गया. ग्रामीणों और शिक्षकों ने सेवाकाल समापन होने पर राम शोषित कुमार यादव भावभीनी विदाई दी.विदाई सह सम्मान समारोह को कई वक्ताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि राम शोषित बाबू एक सच्चे इंसान हैं जिन्होंने शिक्षक बनने के बाद समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया. शिक्षक ही वह सामाजिक प्राणी है जिसके बिना सामाजिक […]

विक्रमपुर में कालाजार से बचाव को किया दवा का छिड़काव ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर मध्य पंचायत के विक्रमपुर में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कालाजार से बचाव को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार के नेतृत्व में दवाई का छिड़काव कराया गया. गांव में  16जून से छिड़काव कराया जा रहा था.जो अबतक 890 घरों में दवाई का  कराया जा चुका हैं. वही जिला से  डॉक्टर एलीजारासन एवं   डब्ल्यूएचओ के जोनल कॉर्डिनेटर भागलपुर ने छिड़काव का जायजा लिया और दिशा निर्देश भी दिये.इस मौके पर हेल्थ मेनेजर मनीष भट्ट ,बीसीएम मोहम्मद शमशाद आलम ,वेक्टर बोर्न डिजीज सुपरवाइजर संजीव कुमार ,ब्लॉक कॉर्डिनेटर सुमन्त कुमार आदि उपस्थित थे. DESK 04

कहारपुर में और तीन घरों को कोसी ने निगला ,कई घर कटाव के मुहाने पर ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर वार्ड नंबर 4 में कोसी की विनाशलीला जारी हैं. कोसी की मचलती धारा गांव को निगलने को बेताब नजर आ रही हैं.जो घर -आंगन बच्चों की किलकारी व हंसी -खुशी से गुंजायमान रहता था। वहां अब वीराना छा चुकी हैं. लोग अपने घरों को तोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ,पंसस अंजू देवी ,प्रतिनिधि शिवशंकर दास व वार्ड सचिव रविशंकर यादव ने बताया की गुरुवार को जगदीश रविदास ,पिंटू रविदास और पंकज रविदास का कोसी में विलीन हो गया. अब कटाव के मुहाने पर स्व मंचन रविदास और मटरू रविदास का घर हैं. जो किसी भी समय कोसी समा सकता हैं।लोगों ने इन घरों […]

मनहरपुर गांव से युवक का अपहरण, फिरौती ले कर छोड़ने का आरोप ||GS NEWS

DESK 040

एक चालक को ग्रामीणों ने दबोचा किया पुलिस के हवाले नारायणपुर – मनहरपुर गांव से मो मजरूल अली नाम के युवक का अपहरण कर फिरौती लेने के बाद उसे चार चक्का वाहन से उसके घर पर छोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों ने चार चक्का वाहन को भी जब्त कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. जबकि अपहर्ताओं के चंगुल से छूटे युवक का इलाज नारायणपुर पीएचसी में कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. अपहरण की घटना को अंजाम देने में खगड़िया जिले के कुल्हड़िया निवासी मो इजराइल अली व अन्य का नाम सामने आ रहा है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को देर रात मो मजरूल अली का […]

प्रभात खबर ने सिंगल प्लास्टिक पर रोक को लेकर चलाया जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – आज से सिंगल प्लास्टिक पर रोक है. इसको लेकर कई सरकारी कार्यक्रम व प्रक्रियाएं जारी हैं. इन सबसे इतर जनसरोकार के लिए जाने जानेवाले आपके अपने दुख-सुख के साथी प्रभात खबर ने लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है. इस क्रम में नवगछिया स्थित बाल भारती विद्यालय गौशाला रोड में. बड़ी संख्या में छात्र छत्राओं ने प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ ली. इस दौरान बच्चों ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और अपने माता-पिता व साथियों को भी सजग करने की शपथ ली. कार्यक्रम में प्रबंध समिति के समाजसेवी पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा, प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डीपी सिंह समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं की भी सराहनीय भागीदारी रही. DESK 04

प्रशासन की लापरवाही के कारण मध्यान भोजन खाने से बच्चे बीमार हुए : अरुण यादव ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लू दास दुर्गा मंदिर मध्य विद्यालय के लगभग दो दर्जन से अधिक स्कूली छात्र मध्यान भोजन (मिड डे मील) खाने से बीमार होने की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण यह घटना हुई है. श्री यादव ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि मध्यान भोजन के तहत स्कूली बच्चों को दिए जाने वाला भोजन गुणवत्तापूर्ण नहीं रहता है. अगर स्कूली बच्चों को शुद्ध भोजन मिलता तो आज बच्चे बीमार नहीं पड़ते. जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. जोकि राजद […]