Category Archives: भागलपुर

आज बिहार बंदी पर भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड़ में , कहा – होगा कड़ा एक्शन ||GS NEWS

DESK 040

आज के बन्द के दौरान संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा तथा आम जन के जान माल की सुरक्षा एवम विधि व्यवस्था की दृष्टि से व्यापक तैयारी की गई है।जिला को बाहर से 500 सुरक्षा कर्मी प्राप्त हो चुके हैं।इसके अतिरिक्त जिला बल को भी एकत्रित कर लिया गया है।सबको दंगा रोधी उपकरणों से लैस कर दिया गया है। सभी संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल एवम कैमरा की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने या किसी व्यक्ति या संगठन के जान माल को नुकसान पहुंचाने के किसी भी प्रयास से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। कल की घटनाओं में सम्मिलित दंगा फैलाने वालों को भी चिन्हित कर लिया गया है, तथा इनके विरुद्ध कारवाई […]

बभनगामा में किसानों से बदमाशों ने मांगी रंगदारी ,दिया धमकी और लूटे रुपये  ||GS NEWS

DESK 040

किसान ने थाने में दिया आवेदन  बिहपुर – प्रखंड के बभनगामा में  बदमाशों द्वारा आम तोड़ने के एवज रंगदारी ,धमकी और रुपया लूट लेने का मामला सामने आया हैं. जिसको लेकर किसान चेतन चौधरी पिता निरंजन चौधरी ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराने को आवेदन दिया हैं।अपने आरोप में बताया हैं की 16जून की रात्रि में अपने निजी आम व लीची के बागान में था.वही व्यापारी ने आम खरीदने को को लेकर दस हजार रुपया दिया. अचानक रात्रि में हथियार से लैस होकर  नुमान और मोहम्मद उमर साकिन बभनगामा और सात अज्ञात आदमी  आया और बोला कल से आम बिना रंगदारी नही तोड़ोगे,पचास हजार रुपया रंगदारी देना होगा.मोहम्मद उमर के कहने पर नुमान से जेब से दस हजार रूपया […]

नवगछिया एसपी ने रेलवे और आरपीएफ के पुलिस कर्मियों के साथ की बैठक  ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को नवगछिया स्टेशन पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रेलवे आरपीएफ के पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक विचार विमर्श किया. नवगछिया एसपी ने पत्रकारों से कहा है कि प्रत्येक रेलवे स्टेशन, चौक चौराहे पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नारायणपुर और खरीक में भी प्रदर्शन कर रहे युवओं को समझा बुझा कर आंदोलन समाप्त करवाया गया. एसपी ने कहा कि लोकतंत्र में सबको विरोध करने का अधिकार है. सभी छात्रों से अपील है कि वे तोड़ फोड़ न रकें. युवा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात को सरकार तक पहुंचा सकते हैं. लेकिन जो भी संपत्ति को क्षति […]

नवगछिया स्टेशन चौक पर छात्र राजद ने फूंका मोदी और राजनाथ का पुतला ||GS NEWS

DESK 040

–  किया विरोध मार्च   छात्रों के साथ है राजद  नवगछिया – नवगछिया में स्टेशन चौक पर छात्र राजद ने सेना की नई स्कीम अग्निपथ के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंक दिया है. इससे पूर्व छात्र नेताओं ने नवगछिया के राजद कार्यालय से लेकर नवगछिया रेलवे स्टेशन चौक तक विरोध मार्च भी किया. इस दौरान छात्र राजद के कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे और अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग भी कर रहे थे. प्रदर्शन में शामिल आजाद हिंद मोरचा के अध्यक्ष राजद के वरिष्ठ नेता राजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार के अग्निपथ योजना को काला फरमान कहा और कहा कि यह योजना छात्र के हित में नहीं है. […]

अग्निपथ के विरोध में एनएच पर टायर जलाकर विरोध ||GS NEWS

DESK 040

दो घंटे बाद आवागमन चालू नारायणपुर : प्रखंड के एनएच 31नारायणपुर चौक पर शुक्रवार को अग्निपथ के विरोध में बेरोजगार युवक ने एनएच 31सङक पर सुबह ग्यारह बजे से लेकर एक बजे तक टायर जलाकर चक्का जाम व विरोध प्रदर्शन किया.छात्रों के द्वारा एनएच पर से गुजरने वाले एम्बुलेंस को छोडकर हर छोटी से बड़ी गाड़ी को रोक कर सरकार के प्रति छात्रों ने आक्रोश दिखाया। छात्र निरंजन कुमार,दिलखुश यादव,सुमन कुमार उमी, प्रवीण कुमार,निरंजन कुमार,संतोष कुमार,दिवाकर कुमार व अन्य सैकडों छात्र ने शनिवार को फिर से दोबरा चक्का जाम करने का फैसला किया. वहीं छात्र निरंजन कुमार ने बताया कि बीस तारीख तक अगर सरकार अपना फैसला नहीं बदलता है तो बीस के दिन से अनिश्चित समय तक चक्का जाम […]

 बिहपुर में दिव्यांग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र , शिविर मेंपहुंचे थे 45 बच्चे ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- प्रखंड संसाधन केंद्र बिहपुर में शुक्रवार  को दिव्यांग बच्चों का सर्टिफिकेट एवं यूडी आईडी कार्ड बनाने  के लिए शिविर का आयोजन किया गया।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवनारायण पंडित एवं अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया. शिविर में कुल 45 बच्चे पहुंचे थे. जिसमें से सभी बच्चों का सहाय उपकरण जैसे ट्राई साइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र, फिजियो थेरेपी एवं सर्जरी हेतु  पहचान किया गया एवं मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर  गोपाल कुमार एवं डॉक्टर चक्रधर कुमार ,आई टेक्नीशियन के द्वारा दृष्टिबाधित 4 एवं अस्थि दिव्यांग 26बच्चों का सर्टिफिकेट बनाया गया. वही मानसिक दिव्यांग एवं श्रवण बाधित बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया.जहां उनका मेडिकल बोर्ड के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिन […]

भाड़ा मांगने पर बस के खालसी और चालक से पांच यात्रियों ने की मारपीट||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना पहुंच बस का चालक नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाड़ा मांगने पर प्रिंसराज नाम की बस के चालक और खलासी से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. बस के चालक सैदपुर निवासी मनमोहन कुमार ने मामले की शिकायत नवगछिया थाने में की है जबकि मारपीट में जख्मी खलासी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मनमोहन कुमार ने बताया कि बस पर कदवा के पांच यात्री चढ़े थे. सबों का भाड़ा 150 रुपया होता था लेकिन वे लोग एक भी रुपया देने को तैयार नहीं थे. खलासी ने विरोध किया तो सबों ने मिल कर उसे बस पर गिरा कर मारने लगे. जब वह खलासी को बचाने गया तो उसके साथ भी […]

पकड़ा पशु हाट के पास बाइक सवार दंपत्ती से अपराधियों ने की छिनतई ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – पकड़ा पशु हाट के पास एक ही मोटरसाइकिल सवार दंपत्ती से अज्ञात अपराधियों ने एक पर्स छीन लिया है. तुलसीपुर निवासी पीड़ित पुरषोत्तम झा ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये, एक मोबाइल और एक मंगलसूत्र था. श्री झा ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से बनमनखी से अपने घर जा रहे थे. पकड़ा पशु हाट के पास एक ही मोटसाइकिल पर सवार हो कर तीन लड़कों ने उसे रोक दिया और छीना झपटी करने लगे, इस क्रम में उसने विरोध किया तो अपराधियों ने उसके पत्नी के हाथ से पर्स झपट लिया और सभी नवगछिया की ओर भाग गए. मामले की बाबत पुरषोत्तम झा ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नवगछिया […]