July 31, 2025
जिलाधिकारी ने श्रावणी मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, कांवरियों की मिली सराहना ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने धांधी बेलारी, नमामि गंगे घाट, कृष्णगढ़ सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके साथ संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धांधी बेलारी स्थित स्थायी सरकारी धर्मशाला का दौरा कर वहां की सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। वहां ठहरे कांवरियों से बातचीत कर उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। कांवरिया इन सुविधाओं से संतुष्ट दिखे और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग का सूचना केंद्र और खूब लाल महावीर महाविद्यालय […]