Category Archives: भागलपुर

ईद को लेकर एसएसपी पहुंचे नाथनगर थाना, हुई शांति समिति की बैठक, त्योहार शांतिपूर्ण मनाने को लेकर की गई अपील // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिले के पुलिस कप्तान बाबुराम ने नाथनगर थाने पहुंचकर आगामी त्योहार ईद उल फितर पर्व को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण व हर्षो उल्लास के साथ पर्व मनाने का अपील लोगों से किया। बैठक में शामिल शांति समिति व पूजा समिति के लोगों ने एसएसपी की बातों को मानकर अपने अपने इलाकों में पर्व के दिन शांति व्यवस्था बहाल रखने का भरोसा दिया। अध्यक्षता कर रहे नाथनगर इंस्पेक्टर मो.सज्जाद हुसैन ने बताया कि आगामी तीन मई को ईद की नमाज हो सकती है जो कर्ण गढ़ स्थित ईदगाह मैदान में अदा होगी। पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि करीब तीन वर्षों के कोरोना […]

चैती दुर्गा में हुए विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, स्थिति नाजुक // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, बरारी सब्जी चौक के पास घेरा बाड़ी में शनिवार रात 9:30 बजे चैती दुर्गा पूजा में हुए विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी ।जख्मी पवन यादव उर्फ मेजर पुरानी द्योरही रोड का रहने वाला है। गोली उसके सीने में आर पार हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस को दिए बयान में जख्मी मेजर ने बरारी पश्चिम टोला के भूषण यादव, राहुल यादव और रेमना यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है । घटना की जानकारी पाकर सीटी डीएसपी प्रकाश कुमार, जोगसर थानेदार अजय कुमार अजनबी, बरारी थाने के दरोगा हरिशंकर उपाध्याय के अलावे दर्जनों […]

एकता व आपसी भाईचारे का संदेश देता है दावत – ए – इफ्तार – विजय यादव // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर मौलानाचक स्थित मियां साहब मैदान में शनिवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने शिरकत की। वहीं दावत-ए-इफ्तार में पहुंचे समाजसेवी विजय यादव ने कहा कि यह साम्प्रदायिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान की मुबारकबाद दी। इफ्तार पार्टी में सैकड़ों की संख्या में वार्ड 39 के लोगों ने रोजा इफ्तार किया। वहीं रोजेदारों ने मगरिब की अजान के पूर्व सामूहिक रूप से देश में अमन चैन की दुआ मांगी। रोजेदारों ने कहा कि यह दुआओं की कबूलियत वाला महीना है। इस अवसर पर समाजसेवी मिंटू कुरैशी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सौहार्द और […]

अंचल अधिकारी के गाड़ी के सामने एक युवक ने शराब पीकर जमकर किया हंगामा पुलिस ने दबोचा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के सुल्तानगंज थाना से महज 2 किलोमीटर दूरी पर एक युवक ने सुल्तानगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी के गाड़ी के सामने आकर जमकर हंगामा किया, आपको बता दें कि अगुवानी पुल का निरीक्षण कर लौट रहे सुल्तानगंज सीओ शंभू शरण राय की गाड़ी के सामने एक युवक आ गया जिसके बाद सुल्तानगंज सीओ शंभू शरण राय ने घटना की सूचना पुलिस को दी हद तो तब हो गया जब पुलिस को सूचना मिलने के बाद काफी देर के बाद घटना घटनास्थल पर पहुंचे , दरअसल अंचल अधिकारी का आरोप है कि उक्त युवक ने शराब पी रखी है लेकिन उन्होंने मीडिया के कैमरे के सामने स्पष्ट रूप से नहीं कही, जब उक्त युवक से पूछा गया तो […]

जीवन जागृति सोसायटी ने किया बिहार विधान परिषद में आपदा फरिश्ता सम्मान समारोह का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

पूरे बिहार से करीब 100 लोगों को किया जाएगा सम्मानित निभाष मोदी,भागलपुर ।भागलपुर, बिहार में पहली बार फरिश्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जो किसी भी सड़क दुर्घटना, जल दुर्घटना, आगजनी, कोरोना आदि दुर्घटनाओं में दूसरे की मदद किए हैं।जीवन जागृति सोसायटी भागलपुर के द्वारा बिहार विधान परिषद पटना में आपदा फरिश्ता सम्मान समारोह मे बिहार के हर कोने से तकरीबन एक सौ लोगों को आपदा फरिश्ता सम्मान से सम्मानित कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में जीवन जागृति सोसायटी के अलावे समाजसेवी, शिक्षाविद, राजनेताओं ने भी शिरकत किया ।बिहार आपदा फरिश्ता सम्मान ऐसे लोगों को दिया गया है जो किसी व्यक्ति के दुर्घटना होने के बाद निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता […]

शाहकुंड जमालपुर में आयोजित नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ के लिए निकाला गया एक विशाल कलश शोभा यात्रा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर शाहकुण्ड जमालपुर में आयोजित नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ के लिए एक विशाल कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया,जो सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा घाट से दो हजार महिलाओं ने जल भर कर माथे पर कलश लेकर पचीस किलोमीटर पैदल दूरी यात्रा कर जमालपुर के यज्ञ स्थल पर पहुँची, वहीं यज्ञ हवन के चारो ओर कलश लेकर महिला श्रद्धालु ने परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल को सुशोभित किया,बता दें कि शाहकुण्ड पंचरूक्खी के जमालपुर गाँव में नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ एक मई से नौ मई तक होना है,जिसके लिए जमालपुर गाँव सहित क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं,इस दौरान जमालपुर महाविष्णु यज्ञ के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि एक मई से नौ मई तक होने वाले महाविष्णु […]

रमजान में रोजा-नमाज और कुरआन पढ़ने के साथ जकात और फितरादेने का भी बहुत महत्व // GS NEWS

DESK 04 B0

रमजान में रोजा-नमाज और कुरआन पढ़ने के साथ जकात और फितरादेने का भी बहुत महत्व है। जकात इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। रमजान के महीने में ईद की नमाज से पहले फितरा और जकात देना हर हैसियतमंद मुसलमान पर फर्ज होता है। इस संबंध में रंगरा चौक प्रखंड के सधुआ के मुफ्ती मु. मकबूल हुसैन कहते हैं कि फितरा और जकात क्या होता है आइए जानते हैं फितरा और जकात क्या होता है क्या है जकात (दान)इस्लाम में रमजान के पाक महीने में हर हैसियतमंद मुसलमान पर जकात देना जरूरी बताया गया है। आमदनी से पूरे साल में जो बचत होती है, उसका 2.5 फीसदी हिस्सा किसी गरीब या जरूरतमंद को दिया जाता है, जिसे जकात कहते […]