Category Archives: भागलपुर

कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की चाहत में बने शराब तस्कर, पीकर कई लोगों की मौत; छापेमारी में मिला नकली सामान|| GS NEWS

DESK 04 B0

झारखंड के गोड्डा से लाई गई नकली शराब पीने से मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अंतरराज्यीय तस्कर भी शामिल हैं। पुलिस की छापेमारी में नकली शराब बनाने का सामान भारी मात्रा में जब्त किया गया है। पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे नकली शराब बनाते और बेचते हैं। यह माना है कि कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की चाहत ने उन्हें नकली शराब के धंधे में पड़े। पुलिस की गिरफ्त में आये शराब तस्करों ने पूछताछ में यह भी बताया है कि जिस शराब की बोतल की कीमत 800 रुपये है, उसकी नकली बोतल सिर्फ 500 रुपये में ही मिल जाती है। उसी बोतल को वे 1400 […]

अतिक्रमण हटाने का कार्य हुआ प्रारंभ, आज तिलकामांझी से घंटाघर तक अतिक्रमण हटाया गया ,कल होगी लोहिया पुल तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, शहर में काफी जाम का माहौल बना रहता है। यातायात व्यवस्था काफी लचर हो जाती है ।उसका मुख्य कारण रोड के किनारे अतिक्रमण है। इसको लेकर जिला प्रशासन आज से फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ कर दी है। इसको लेकर संबंधित जगहों पर चिन्हित भी कर दिया गया था। पहले से माइकिंग भी कराई जा रही थी। बताते चलें कि अतिक्रमण हटाने का काम 2 दिनों तक 26 मार्च और 27 मार्च को चलना सुनिश्चित हुआ है। एसडीओ धनंजय कुमार के आदेशानुसार दंडाधिकारी की नियुक्ति और पुलिस की तैनाती मे यह कार्य कराया जा रहा है, अतिक्रमण हटाने के क्रम में प्रशासन को कई जगह काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आज […]

मुस्लिम स्कूल के पीछे ट्रक ने रेलवे फाटक को टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,मुस्लिम स्कूल के पीछे वाले रेलवे फाटक के पोल को ट्रक ने धक्का मार कर तोड़ दिया ।रेलवे के द्वारा उसे किसी तरह नट बोल्ट से तैयार कर दिया गया था मगर लोग नहीं मान रहे हैं ,जिसके कारण ट्रेन भी आती-जाती रही है। एक बड़ी दुर्घटना कभी भी घट सकती है। बताते चलें कि यहां से डबल लाइन में ट्रेन गुजरती है और इलेक्ट्रिक पर चलने के कारण काफी तेज गति रहती है। अगर इसे जल्द ठीक नहीं किया गया तो कोई भी बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है ।रेलवे अभी भी उदासीन रवैया को अपनाई हुई है इसे जल्द दुरुस्त करना चाहिए। DESK 04 B

मारवाड़ी पाठशाला के दूसरे गेट की गली के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से बदमाशों ने चेन छीनी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, पटल बाबू रोड में मारवाड़ी पाठशाला के दूसरे गेट की गली के पास सुबह करीब 06 बजे दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला अपने व्यवसाई पति के साथ मॉर्निंग वॉक करने निकली थी। इस दौरान पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने रास्ता रोककर महिला के गले से चैन छीना। इसी दौरान महिला और उसके पति बदमाशों से भिड़ गए ।दोनों के साहस के आगे बदमाशों को वहां से भागना पड़ा ।मौके पर सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई ।महिला कोतवाली इलाके की रहने वाली है ।महिला ने थाने में केस दर्ज नहीं कराया। उनका कहना था की मेरी चेन मिल गई है, इसलिए मैं केस दर्ज […]

पीरपैती के जगदीशपुर में ग्रामीणों ने घंटों किया रोड जाम // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,पीरपैती प्रखंड के अंतर्गत जगदीशपुर स्तिथ कंस्ट्रक्शन के द्वारा छर्री मिक्सिंग का कार्य चल रहा हैं। उससे निकलने वाला धुंआ काफ़ी ज्यादा होने के कारण उस गाँव में रहने वालों ग्रामीणों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया।रोड जाम की सूचना जैसे ही थाना प्रभारी संजय कुमार सत्यार्थी को मिली तो उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी ली और मौके पर प्रशासन की गस्ती दल को भेजा प्रशासन ने करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर रोड जाम हटाया।वही इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। DESK 04 B

प्यार में नसरतखानी की एक विवाहिता युवती ने पंखे से झूल कर दे दी जान // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,सचमुच प्यार में हद को पार कर जाने की हिम्मत होती है। प्यार करने वालों का ऐसा ही कुछ मामला नसरतखानी के छज्जूपुर से सामने आया है । मधु कुमारी व दीपक सिंह का प्रेम प्रसंग कई महीनों से चल रहा था, मधु और दीपक एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे, लेकिन घरवालों ने उसकी शादी नसरतखानी के छज्जूपुर के रहने वाले नरेश मंडल के बेटे मिथुन कुमार से करा दी ।इसी बीच दीपक सिंह की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है, मधु यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाती है और अपने सास से भी कई बार इसका जिक्र कर चुकी थी कि मैं दीपक से प्यार करती थी और जब से उसकी मृत्यु हुई है, […]

मनोरंजन हत्या कांड के आरोपित चंदन यादव को न्यायालय से पुलिस नें लिया रिमांड पर ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक के कुत्ता व्यवसाई मनोरंजन हत्या कांड के आरोपित थाना क्षेत्र के ही लत्तरा निवासी चंदन यादव को न्यायालय से रिमांड पर लिया हैं। ज्ञातव्य हो कि एक मार्च को अपराधियों ने मनोरंजन की गोली मार कर हत्या कर दिया था। हत्या की प्राथमिकी मृतक के भाई पंकज मंडल के बयान पर नवगछिया थाना में दर्ज की गई थी। जिसमें चंदन यादव को नामजद आरोपित बनाया था। पुलिस की लगातार दबिस से घबरा कर चंदन ने नवगछिया न्यायालय में समर्पण किया था। पुलिस मनोरंजन हत्या मामले में चंदन से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया हैं। पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपित से पूछताछ कर रही हैं। DESK 04

नवगछिया में जदयू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

जनता दल यूनाइटेड बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस बाबत मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि भागलपुर से नवगछिया होते हुए मधुबनी जाने के क्रम में सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का नवगछिया जीरो माइल और रंगरा चौक पर भव्य स्वागत किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुबोध साह, अखिलेश सिंह निषाद, जिला महासचिव भवेश यादव, जिला महासचिव पुष्पक सिंह, पारसनाथ साहू सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे। फूलों की माला पहना कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। DESK 04

मोजाहिदपुर थाना अंतर्गत जरलाही चौक के समीप आर्थिक तंगी से जूझ रहा 25 वर्षीय युवक ने कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर मोजाहिदपुर थाना अंतर्गत जरलाही चौक के समीप 25 वर्षीय युवक दीपक कुमार ने साड़ी के फंदे से लटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।मृतक दीपक कुमार पिता का कल्लू तांती का पुत्र था। मृतक के परिजन ने बताया कि वह बाहर रह कर कमाई करता था और और पिछले लॉकडाउन में वह घर आया था यहां पर वह किसी से कर्ज लिया था जिसके कारण वह तनाव में रह रहा था और आज सुबह जब हम लोग घर में नहीं थे तो उसने घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन का कहना हुआ आर्थिक तंगी के चलते शायद दीपक ने यह कदम उठाया। परिजन का रो रो […]

हवाई सेवा चालू किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर से हवाई सेवा शुरू किए जाने की मांग को लेकर भागलपुर एयरपोर्ट सेवा संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन लगातार चौथे दिन घंटा घर चौक स्थित दीप नारायण सिंह की प्रतिमा के समीप जारी रहा । गायत्री सेवा समिति के द्वारा धरना स्थल पर हवन का आयोजन किया गया । जिसमें भागलपुर से नाता रखने वाले नेताओं और अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया, और शंखनाद कर भगवान से यह आह्वान किया गया कि जब तक विमान सेवा की शुरुआत नहीं होगी तब तक लोग अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन करते रहेंगे। हवन यज्ञ के दौरान सामाजिक संगठन सहित कई राजनीतिक दल के कार्यकर्ता डॉक्टर और शहर के प्रबुद्ध जनों ने हवन में […]