Category Archives: भागलपुर

नवगछिया में Sweet Heaven के तीसरे ब्रांच का उद्घाटन, Sweets, Snacks, Bakery एवं Beverages हैं उपलब्ध // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल में लगातार अपने स्वीट,स्नैक्स और बेकरी आइटम शहरवासियों को सेवा देने वाले गणपति स्वीट हैवन के तीसरे ब्रांच का भव्य उद्घाटन संचालन अरविंद कुमार नें सपत्नीक पूजा अर्चना के साथ किया । यह ब्रांच नवगछिया के मील टोला पश्चिम रेलवे केबिन के समीप स्थित है । वही इस बाबत स्वीट हेवेन के संचालक विशाल गुप्ता ने बताया कि गणपति स्वीट हैवन का यह तीसरा ब्रांच हैं जिसमें स्वीट्स स्नैक्स ब्रेवरेज, बेकरी आइटम उपलब्ध हैं । वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडा ठंडा कूल कूल वाली कई आइटम उपलब्ध हैं । उन्होंने बताया कि स्वीट हैवेन के नए ब्रांच का उद्घाटन के बाद इलाके वासियों में काफी खुशी है । खासकर गुजरने वाले राहगीरों को अब तेज […]

नवगछिया के धरहरा में करंट लगने से युवक की गयी जान // GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा में करंट लगने से युवक की मौत। मृतक युवक गोपाल प्रसाद सिंह के पुत्र सोनू कुमार हैं। बताया गया कि सोनू मोटर चालू कर गाय को नहला रहा था। इस दौरान बिजली का करंट लग गया। परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने जांच करने के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पत्नी कंचन देवी का रो रो कर बुरा हाल हैं। मां गीता देवी भी रोते रोते बेहोश हो रही थी। इकलौती पुत्री गुंजन कुमारी का भी रो रो कर बुरा हाल था। गोपालपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। DESK 04 B

भागलपुर जगदीशपुर में पेट्रोल पंप मालिक से हथियार के बल पर सात लाख पचीस हजार की लूट की घटना को अंजाम देने वाली अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ आधे घंटे के अदंर किया गिरफ्तार // GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर से एक बहुत बडी़ खबर ,भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत फतेहपुर में एक सरोजनी पेट्रोल पंप मालिक से हथियार के बल पर तीन अपराधियों द्वारा सात लाख पचीस हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया, पुलिस की तत्परता से आधे घंटे के अन्दर रूपया सहित दो अपराधी बेलथू निवासी नंदू कुमार और मँझगाॅय मूंगेर निवासी सत्यदेव विंद हथियार के साथ कजरेली थानाध्यक्ष द्वारा कजरैली चेक पोस्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर बडी़ सफलता हासिल कर अपराधियों के मनसूबे को नाकामयाब कर दिया, मौका देख चेक पोस्ट पर से शामिल एक तीसरे अपराधी भाग निकले लेकिन पुनः पुलिस की तत्परता से छापेमारी कर तीसरे अपराधी को भी शाहकुण्ड के बेलथू गाँव से आशीष उर्फ रौशन बिन्द को […]

पेंशन की मांग को लेकर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन भागलपुर के कर्मियों ने किया प्रदर्शन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर l रिपोर्ट:- भागलपुर,ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन भागलपुर ब्रांच की ओर से ओ पी एस की मांग को लेकर वहां के कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया, ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन भागलपुर ब्रांच के कर्मियों का कहना है जितने भी राज्यों में एंटी बीजेपी सरकार है वह पुरानी पेंशन लगभग चालू करने के कगार पर है जैसे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी अनुरोध है कि अपने बिहार में भी एमपीएस खत्म कर o.p.s. की शुरुआत की जाए । मीडिया से बात करते हुए ईस्टर्न रेलवे मेंस के ज्वाइंट सेक्रेट्री चंदन कुमार ने कहा हमारे कर्मी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, इसको ध्यान में रखते हुए एनपीएस खत्म कर ओ पी एस की शुरुआत करने के लिए […]

भागलपुर गोराडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मिनी गन फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन, एसएसपी बाबूराम ने दी जानकारी // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है ।बीती रात नवगछिया में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ और आज गोराडीह में। बताते चलें कि भागलपुर गोराडीह पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर गोराडीह पुलिस ने सादे लिवास में छापेमारी कर मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस ने 3 अर्धनिर्मित पिस्टल, 3 बैरल, 4 मैगजीन, एक ड्रिल मशीन, आरी समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किया है साथ ही मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बर्धय निवासी मोहम्मद फकरुद्दीन के बेटे मोहम्मद महफूज़, मोहम्मद मुर्शी के बेटे मोहम्मद सरफ़राज़ व मोहम्मद मुस्ताक के बेटे मोहम्मद खुशनयाज़ को गिरफ्तार किया […]

जगदीशपुर थाना अंतर्गत पेट्रोलपंप कर्मी से साढ़े सात लाख रुपए की हुई लूट // GS NEWS

DESK 04 B0

त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने कुछ ही मिनटों में 2 अपराधी को पैसे के साथ किया गिरफ्तार रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर,जगदीशपुर थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप कर्मी से बैंक जाने के रास्ते मे साढ़े सात लाख रुपए लूट की घटना अपाचे बाइक सवार 3 अपराधियों द्वारा की गई।Sho जगदीशपुर श्री कांत चौहान द्वारा बिना एक क्षण गंवाए तुरन्त अपराधियों तथा बाइक के हुलिए के साथ सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई।Sdpo विधि व्यवस्था गौरव कुमार के द्वारा अलर्ट मेसेज पर कजरैली थाना की चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग कर रहे sho कजरैली नवनीश कुमार तथा उनकी टीम ने अलर्ट मेसेज पर त्वरित करवाई कर सख्ती से वाहन चेकिंग शुरू की।बाइक पर 3 लोगों को आता देख हुलिया के आधार […]

ट्रक व कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में चालक की गई जान ,पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम में भेजा
दो घंटे तक आवागमन बाधित // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पांच बजे मड़वा गांव के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने कंटेनर एवं गिट्टी लदे ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कंटेनर का अगला पूरी तरह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कंटेनर का चालक दब कर फंस गया. वही सड़क दुर्घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार एवं दरोगा मनोज चौधरी मौके पर पहुंचे जहां चालक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान विकेश कुमार (25वर्ष) शरीफपुर, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुआ. इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा. कंटेनर पटना से भागलपुर की ओर जा रहा था एवं गिट्टी […]

लोजपा के प्रदेष उपाध्यक्ष ने कहा नितीश कुमार शराब बंदी में पूर्ण रूपेण विफल, गोपाल मंडल मंत्री बनने लायक नहीं, // GS NEWS

DESK 04 B0

चिराग बच्चा है पर सच्चा है रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने प्रेसवार्ता में नीतीश सरकार को जमकर लताड़ा। उन्होंने बताया कि नितीश कुमार शराब बंदी में पूर्णरूपेन विफल है । भागलपुर में शराब पीने से कई लोगों की मौतें हो रही हैं बिहार में शराबबंदी होते हुए भी यहां शराब मिल रहा है आखिर इसके जिम्मेदार कौन है, वहीं गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के दिए गए बयान पर की चिराग पासवान बच्चा है . उसे नीतीश कुमार के साथ मिल जाना चाहिए उस पर भी उन्होंने कहा कि जो बच्चा है वही सच्चा है उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि नेता से लोग सीखते हैं उनका अनुसरण करते हैं लेकिन नेता ही जब […]

Noimg

आरजेडी प्रत्याशी संजय कुमार यादव ने निर्वाचन क्षेत्र संख्या 21 के भागलपुर – बांका क्षेत्र के लिए किया पर्चा दाखिल // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर,बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 9 मार्च से ही नामांकन दाखिल प्रारंभ हो गया है, आज आरजेडी प्रत्याशी जो भागलपुर-बांका स्थानीय प्राधिकार बिहार विधान परिषद के लिए अपना नामांकन पर्चा भागलपुर जिलाधिकारी के सामने भागलपुर समाहरणालय में भरा l इस नामांकन पर्चा दाखिल में सैकड़ों की संख्या में उनके चाहने वाले समर्थक शामिल थेl नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद लोगों ने खुशी का इजहार एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर कियाl साथ ही एमएलसी प्रत्याशी को उनके चाहने वाले अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं देते दिखे l इससे बाद एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भागलपुर – बांका क्षेत्र के एमएलसी प्रत्याशी संजय कुमार यादव का स्वागत उनके समर्थकों ने जोर शोर से माल्यार्पण […]

ट्रेन से हुए एक व्यक्ति गायब, तीन दिन बीतने के बाद भी नहीं पहुंचा गांव, परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल, गांव में छाया सन्नाटा // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर , एक यूवक तीन दिन के बावजूद नहीं पहुंचा गांव ,परिजनों की खोजबीन जारी है, बताते चलें कि ट्रेन में 3 दिन बीतने के बाद भी एक यूवक अपने गांव के नहीं पहुंचने से पूरे गांव में सन्नाटा है। पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई है, अब देखना यह होगा कि प्रशासन क्या करवाई करती है।मामला भागलपुर जिला के सनोखर थाना क्षेत्र का है। सनोखर के बड़ीनाकी पंचायत के अगैया छोटीनाकी गांव के निवासी मोहम्मद मोईन मंसूरी जो दुर्गापुर बंगाल में काम करते थे जानकारी के मुताबिक वह 11 मार्च को शाम 06 बजे अंडाल रेलवे स्टेशन से मोरखरवी गाड़ी का टिकट कटा कर गाड़ी पर चढ़े और 7:30 बजे रामपुरहाट के लिए रवाना हुए […]