Category Archives: भागलपुर

एनडीए (जदयू) के एमएलसी प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने निर्वाचन क्षेत्र संख्या 21 के भागलपुर – बांका क्षेत्र के लिए किया पर्चा दाखिल // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर,बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 9 मार्च से नामांकन दाखिल प्रारंभ हो गया है, इससे पहले मंगलवार को भाजपा और जदयू ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी हैl बीजेपी जहां 13 तो जदयू 11 सीट पर चुनाव लड़ रही है l आज एनडीए के जदयू प्रत्याशी विजय कुमार सिंह जो भागलपुर-बांका स्थानीय प्राधिकार बिहार विधान परिषद के लिए अपना नामांकन पर्चा भागलपुर संग्रहालय में भरा l इस नामांकन पर्चा दाखिल में सैकड़ों की संख्या में उनके चाहने वाले समर्थक शामिल थेl नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद लोगों ने खुशी का इजहार एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर कियाl साथ ही एमएलसी प्रत्याशी विजय कुमार सिंह को उनके चाहने वाले अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं […]

नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा का सर्वे करने के लिए दो विमान भर रहे हैं उड़ान, प्रशासन की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर, भागलपुर हवाई अड्डा परिसर में गंगा का सर्वे करने के लिए दो विमान प्रत्येक दिन उड़ान भरते दिख रहे हैं ,लेकिन रनवे पर लोगों के आने से वहां खतरा बढ़ सकता हैl बताते चलें कि नमामि गंगे परियोजना के तहत बुधवार को दो चार्टर विमान के जरिए गंगा का एरियल सर्वे का सिलसिला बीते हफ्ता भर से जारी है लेकिन इसके लिए सर्वे ऑफ इंडिया की टीम को हवाई अड्डा से विमान उड़ान भरने और लैंडिंग में लगातार परेशानी हो रही है lबुधवार की दोपहर एक चार्टर्ड विमान उतरने के दौरान एक बाइक सवार रनवे पर आ गयाl जिसके चलते विमान कुछ देर के लिए ऊपर ही उड़ता रहा इससे हादसा तो टल गया लेकिन […]

23 बिहार बटालियन एनसीसी के बच्चों ने चलाया गंगा स्वच्छता आभियान सह जागरूकता रैली //GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर, 23 बिहार बटालियन के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने गंगा स्वच्छता अभियान के तहत घाटों की सफाई की गई साथ ही जागरूकता रैली निकालीl इस कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान के तहत कई घाटों के किनारे की सफाई करते हुए लोगों को गंदगी नहीं फैलाने के लिए जागरूक किया l साथ ही साथ बरारी के प्रत्येक गली मोहल्ले में जागरुकता रैली निकाली गई और लोगों को गंगा घाट को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया l एनसीसी के कैडेट्स ने नदियों के रक्षा देश की सुरक्षा विषयों को विस्तार से बताते हुए लोगों में जागरूक करते दिखे l वहीं कार्यक्रम में आईटीआई बरारी, मारवाड़ी कॉलेज ,बी एन कॉलेज, सबौर कॉलेज के 23 बिहार […]

कदवा व ढोलबज्जा में शांति पूर्ण माहौल में किया गया यूरिया की वितरण || GS NEWS

DESK 04 B0

सैकड़ों किसान अब भी झेल रहे यूरिया की किल्लत. ढोलबज्जा: बुधवार को कदवा दियारा व ढोलबज्जा पंचायतों में शांति पूर्ण माहौल में किसानों के बीच यूरिया वितरण की गई. लेकिन, अब भी वहां सैकड़ों किसान यूरिया के लिए मारामारी कर रहे हैं. कदवा दियारा में दिलीप कुमार यादव के यहां करीब दस बजे से हीं यूरिया की वितरण शुरू कर किसानों को यूरिया दी गई. उधर ढोलबज्जा पंचायत के महेंद्र गुप्ता के यहां सुबह आठ बजे से हीं यूरिया वितरण होना था. जहां किसान सात बजे से हीं दुकान पहुंच कर यूरिया के लिए हंगामें कर रहे थे. खाद विक्रेता का कहना था जब तक कोई कृषि पदाधिकारी नहीं आएंगे, तब तक यूरिया की वितरण नहीं करेंगे. 12:00 बजे तक […]

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस को अतिक्रमणकारियों ने खदेड़ा || GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर: प्रखंड के बलाहा महादलित मुहल्ला में कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने ई जेसीबी, एम्बुलेंस, दमकल के साथ नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार, बीडीओ हरिमोहन कुमार के लिए गए थे। इसके लिए दंडाधिकारी भी तैनात किया गया था। नवगछिया पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस जवान मंगवाए थे। अतिक्रमण हटाने से नाराज लोगों ने बीरबन्ना चौक से मधुरापुर बाजार तक सभी अतिक्रमणित जमीन को खाली करवाने की मांग करते हुए विरोध जताया। पुलिस पदाधिकारी पर पथराव भी किया। पुलिस व पदाधिकारियों को वहां से खदेर दिया। घटना को लेकर मध्य विद्यालय बलाहा में कार्यरत टोला सेवक मंटु मलिक को पुलिस ने हिरासत में लिया।गिरफ्तारी के विरोध में अतिक्रमणकारियों […]

प्रत्येक दिन के सुबह 30 मिनट दे अपने शरीर पर ध्यान, बोले जेम्स फाइटर || GS NEWS

DESK 04 B0

फाइटर्स फिटनेस क्लब के तत्वाधान में जीबी कॉलेज नवगछिया खेल फील्ड में क्लब के निर्देशक सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में नवगछिया के युवाओं को एक दिवसीय फिटनेस ट्रेनिंग दिया गया युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान युवाओं से अपील की रोजाना सुबह-सुबह फिजिकल फिटनेस हेतु हर मनुष्य को सुबह सुबह 30 मिनट अपने शरीर पर ध्यान देना चाहिए जिससे कि हमारा शरीर स्वस्थ और हमेशा फिट रहे और विभिन्न रोगों से मुक्त रहेगा इस ट्रेनिंग के दौरान क्लब के निर्देशक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो जेम्स फाइटर ,सहायक कोच गौतम यादव, पिंटू यादव, डॉ रजनीकांत देव ,डॉ राजू सिंह,राजा कुमार, पिंटू कुमार ,टुनटुन कुमार, रितेश कुमार ,मो निशारूल, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे DESK 04 B


मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा के सौजन्य से सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन लगाया गया || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया, स्थानीय रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की शाखा नवगछिया के सौजन्य से बुधवार ता० 9.3.22 को सैनिटरी पैड वेडिंग मशीन और निष्पादन मशीन लगाई गई| कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्री दिनेश सर्राफ जी ने की, मंच संचालन कमलेश अग्रवाल ने किया, भागलपुर प्रमण्डलीय उपाध्यक्ष विनोद केजरीवाल ने बताया कि यह मशीन प्रादेशिक अध्यक्ष श्री महेश जालान के द्वारा घोषित प्रान्तीय कार्यक्रम ” स्वच्छ बेटियॉं : स्वस्थ समाज ” अभियान के अन्तर्गत लगाई गई है, कि देश में स्कूलों में छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन का मुद्दा अहम है, इसके इस्तेमाल न करने के कारण कई बच्चियाँ बिमारियों की शिकार हो जाती है | अत: छात्राओं को स्कूल में ही सस्ते में नैपकिन मुहैया कराने के […]