Category Archives: भागलपुर

गंगा नदी के समीप डॉल्फिन की मौत को लेकर DFO ने अपने कनीय अधिकारियों के साथ किया स्थल का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

दो दिन पूर्व इस्माइलपुर प्रखंड के पुरानी दुर्गा मंदिर के गंगा नदी के समीप डॉल्फिन की मौत को लेकर सोमवार को भागलपुर डीएफओ भरत चिंतापल्ली ने अपने कनीय अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। इस मौके पर इन्होंने डॉल्फिन की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि इसकी जांच होगी। इसके पीछे जो भी व्यक्ति होंगे उस पर कार्रवाई की जायेगी। डीएफओ ने मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक, नवगछिया रेंज पदाधिकारी एवं डॉल्फिन मित्र से कई तरह की जानकारी लिया। जनप्रतिनिधि के माध्यम से स्थानीय स्तर पर मछुआरों एवं अन्य जल जीव के शिकार करने वालों के बारे में पूछा। डॉल्फिन के मुंह में लगे फंदे एवं बांस के बल्ले को […]

पुलिस पूछताछ में कुंदन यादव ने स्वीकार की सुजीत की हत्या की बात, नवगछिया पुलिस नें किया मामले का उद्भेदन||GS NEWS

DESK 040

पुलिस पूछताछ में कुंदन यादव ने स्वीकार की सुजीत की हत्या की बात। यह बताते नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नवगछिया थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा । उन्होंने बताया कि परवत्ता थाना के जगतपुर में दो मार्च को अपराधियों ने सुजीत की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या की प्राथमिकी मृतक के भाई के पिता के बयान पर परवत्ता थाना में दर्ज की गई थी। जिसमें कुंदन यादव को नामजद आरोपित बनाया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदन यादव पंकज मंडल के घर में छिपा हुआ हैं। छापेमारी के क्रम में पंकज मंडल के घर कुंदन यादव हथियार व चार जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार हुआ। छापेमारी दल में परवत्ता […]

भागलपुर बम कांड के मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद ने कोर्ट में किया सरेंडर हाथ पर हाथ धरे रह गई पुलिस || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूरl एक तरफ भागलपुर पुलिस और एसआईटी की टीम काजबली चक में हुए धमाके के नामजद आरोपी मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी । वहीं दूसरी ओर आजाद ने आज भागलपुर व्यवहार न्यायालय के एडीजे 7 आर.के. रैना के कोर्ट में पुलिसिया व्यवस्था को धता बताते हुए सरेंडर कर दिया । जहां से आजाद को पुलिस अभिरक्षा में भागलपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया । इस पूरे मामले पर भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम ने बताया कि पुलिसिया दबाव के कारण मोहम्मद आजाद ने कोर्ट में सरेंडर किया है । पुलिस द्वारा उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है । जो भी भागलपुर में हुए बम विस्फोट कांड […]

डीआईजी व एसएसपी ने किए सभी एसएचओ ,इंस्पेक्टर , डीएसपी के साथ क्राइम मीटिंग || GS NEWS

DESK 04 B0

जिले के अंदर अवैध पटाखा निर्माण को पूरी तरह से खत्म करने का दिया निर्देश रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l जिले में घटित अपराधों के संबंध में समीक्षा के दौरान बारी-बारी से सभी थाना प्रभारियों से रूबरू हुएl हाल ही में भागलपुर में दिल दहला देने वाला बम विस्फोट पर भी अहम चर्चा करते हुए विशेष दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही सभी थाना के एसएचओ से कहा गया है की समय समय पर वाहन चेकिंग, गस्ती व वारंटीओं के मामले को शीघ्र निष्पादित करें lवहीं अवैध शराब की बिक्री होने पर भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया l बैठक में दूसरी ओर सभी थानेदारों को यह भी जिम्मेदारी दी गई है कि जिला के अंदर अवैध पटाखा निर्माण […]

भागलपुर पुलिस और एटीएस के एडीजे के बयान में विरोधाभास भागलपुर बम कांड को लेकर अधिकारियों के बयान में अंतर से अनुसंधान प्रभावित होने का दिख रहा है खतरा || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपूरl भागलपूर, 3 मार्च को भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक में हुए भीषण बम विस्फोट ने जहां शासन और प्रशासन की नींद उड़ा कर रख दी है । देश के प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक बम विस्फोट की घटना से आहत हैं । और इसके आतंकी कनेक्शन सहित सभी पहलुओं को एटीएस और एसआईटी की टीम खंगालने में जुटी है । एक ओर जहां एटीएस के एडीजी जे. एस .गंगवार ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भागलपुर बम कांड का यूपी, बंगाल और झारखंड से कनेक्शन होने की बात कही है । तो वहीं दूसरी ओर भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम लगातार पूरे मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं […]

भारत स्काउट गाइड के बच्चों ने “प्लास्टिक मुक्त हो अपना भारत अभियान” के तहत किया लोगों को जागरूक || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर,भारत स्काउट- गाइड के तत्वाधान में पॉलिथीन मुक्त बिहार अभियान को लेकर चंपा देवी बालिका इंटर विद्यालय शेरमारी ,पीरपैंती की गाइड कैप्टन जया मलिक, जिला संगठन आयुक्त गाइड आकांक्षा प्रिया और स्काउट जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद के नेतृत्व में प्लास्टिक जागरूकता रोड शो करते हुए रैली निकाली गईl हाथ में तख्तियां लेकर स्लोगन द्वारा लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया साथ ही गाइड की छात्राओं ने प्लास्टिक के कचरा को जमा करके नष्ट किया । दुकानदारों को भी पॉलिथीन इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया साथ ही कपड़े का झोला इस्तेमाल करने के लिए लोगों से अपील की गईl विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी ,स्नेह लता वर्मा ने […]

पीरपैंती प्रखंड के शेरमारी बाजार ये गौशाला के पीछे बाल संत त्यागी जी महाराज उर्फ इंटरनेशनल भिखारी के तत्वधान में अतुल्य नौ कुंडिया शक्ति महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूरl भागलपूर पीरपैंती प्रखंड के शेरमारी बाजार ये गौशाला के पीछे बाल संत त्यागी जी महाराज उर्फ इंटरनेशनल भिखारी के तत्वधान में अतुल्य नौ कुंडिया शक्ति महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।भागवत कथा का आयोजन किया गया यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई । यात्रा यज्ञशाला से लेकर गौशाला दुर्गा मंदिर भ्रमण करते हुए गौशाला पोखर पर जल भर कर यज्ञ मंडल पर कलश स्थापित किया गया। वही त्यागी जी महाराज ने जानकारी दिए यज्ञचार्य गोपाल कृष्ण शांडिल्य वाराणसी मंच संचालक हरेंद्र शास्त्री वाराणसी भागवत व्यास कृष्ण कान्हा तिवारी श्री धाम वृंदावन के राम कथा वाचक अजय पांडे अयोध्या के यज्ञ में पधार रहे हैं अन्नपूर्णा भंडारा लगातार चलेगा यज्ञ स्थल में 13 […]

आंगनवाड़ी केंद्र को किड्स प्ले स्कूल के स्वरूप में लाया जाए || GS NEWS

DESK 04 B0

पूर्व सांसद बुलो मंडल ने कहा- आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका को ग्रुप सी और डी के तहत सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे और पेंशन योजना चालू करें नहीं तो होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल अपने आवास(हनुमानपथ) पर प्रेसवार्ता आयोजित कीl इस प्रेसवार्ता में मीडिया से बात करते हुए कहा की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए ग्रेड सी और डी में समायोजित किया जाएl वही बिहार सरकार अन्य राज्यों की तरह वेतन में भी वृद्धि करें और पेंशन योजना चालू करेंl मोदी सरकार को कोसते हुए कहा कि कारपोरेट घराने पर चलने वाली सरकार पूर्णरूपेण फेल हैl पूरे देश में 22 लाख सेविका और […]

शिवनारायणपुर एसबीआई मिनी ब्रांच से करीब 400 लोगों के करोड़ों रुपए के गबन का मामला पहुंचा जिलाधिकारी के पास || GS NEWS

DESK 04 B0

जिलाधिकारी के नहीं रहने पर डीडीसी ने कही जल्द कार्रवाई होने की बात रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर,शिवनारायणपुर एसबीआई मिनी ब्रांच में करीब 400 लोगों के साथ करोड़ों रुपए के घोटाला का मामला सामने आ रहा है lआज जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कार्यालय करीब 400 महिला पुरुष पीरपैंती के सिरमतपुर, गोपाली चौक पंचायत मॉल टोला के करीब 7 गांव के लोग पहुंचेl जिलाधिकारी के नहीं मिलने पर उन्होंने डीडीसी प्रतिभा रानी से मिलकर अपनी बातें सुनाइएl वहां के मुखिया सुरक्षा देवी के पति सूकेस यादव ने बताया कि आसपास के 7 गांव के करीब 400 लोगों का बैंक एजेंट द्वारा पैसा गवन करने का मामला सामने आ रहा है lजिसमें ग्रामीणों ने सुनील यादव, रोहन शाह, गौतम मंडल, संजय […]