Category Archives: भागलपुर

राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के पुरूष व महिला दोनों वर्गों में बिहार की जीत || GS NEWS

DESK 04 B0

मैंगलोर ( कर्नाटक ) में खेली जा रही 67वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के ” पूल ए ” के महत्वपूर्ण लीग मैच में बिहार ने राजस्थान को 35-32,35-29 से पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया। इस मैच में बिहार की ओर से कप्तान संगीता कुमारी,प्रिया सिंह,पूनम कुमारी,युक्ता रानी,सोनाली घोष ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि पुरूष वर्ग के “पूल सी” के पहले लीग मैच में बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 35-8,35-14 से एवं दूसरे मैच में बिहार ने गुजरात को 35-18,35-11 से पराजित किया। पुरूष वर्ग के मैंच में बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन,बादल कुमार,राहुल […]

विश्व वन्यजीव दिवस पर वन विभाग भागलपुर में आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर l भागलपुर,प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को विश्व वन्य जीवन दिवस मनाया जाता है, इसे मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में तेजी से विलुप्त हो रही वनस्पति और जीव जंतुओं की प्रजातियों की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना हैl इसी उपलक्ष्य पर आज विश्व वाइल्डलाइफ डे पर वन विभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सात जगह से आए प्रशिक्षक,वन्य प्रेमी व अधिकारी ने भाग लिया। मीडिया से बात करते हुए डॉ संजीत ने बताया कि इसमें मछुआरा व अधिकारियों के बीच लोगों को जागरूकता प्रेरित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज से कहलगांव तक डॉल्फिन सेंचुरी मानी जाती है जिस का संरक्षण […]

आत्मा भागलपुर द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला का हो रहा आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, आत्मा भागलपुर द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान, पशु एवं मत्स्य प्रदर्शनी का शुभारंभ कृषि भवन परिसर में मेला के दूसरे दिन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने दीप प्रज्वलन कर कियाl मेला में दूसरे दिन फल सब्जी तथा प्रमाणित जैविक फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों के द्वारा प्रदर्शों का निबंधन करा कर प्रतियोगिता में शामिल किया गया l कल अर्थात 13 मार्च को प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले किसानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।प्रतियोगिता में केला, पपीता, मशरूम, चेरी ,टमाटर ,स्टोबेरी , कड़कनाथ मुर्गा आदि आकर्षण का केंद्र था। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को और अच्छी उपज के लिए […]

एनटीपीसी कहलगांव में हुआ नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर, एनटीपीसी कहलगांव में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया lनैगम सामाजिक दायित्व के तहत जीवन ज्योति चिकित्सालय एवं सृष्टि समाज के सहयोग से नि:शुल्कमोतियाबिंद ऑपरेशन का शुभारम्भ मुख्य महाप्रबंधक अरविंद सिन्हा एवं अध्यक्षा रूपाली सिन्हा सृष्टि समाज ने नेत्र शिविर-2022 का शुभारंभ किया। मुख्य महाप्रबंधक ने इस अवसर पर सृष्टि समाज, एनटीपीसी चिकित्सालय एवं नेत्र शिविर मे लगे परियोजना के आसपास के गॉवों को मोतियाबिंद मुक्त समाज बनाने हेतु प्रेरित किया । इस क्रम में इस वर्ष परियोजना प्रभावित इलाकों एवं आसपास के क्षेत्रों से आये कुल चार सौ मोतियाबिंद के रोगियों ने अपना निबंधन करवाया, जिनका ऑपरेषन जीवन ज्योति चिकित्सालय के डा0 विनोद कोलहतकर, नेत्र चिकित्सक एव डीबी आई फाउडेशन कोलकोता […]

सुंदरवती महिला महाविद्यालय के कर्मचारीयों का लगातार धरना प्रदर्शन जारी || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर l भागलपुर, सुंदरवती महिला महाविद्यालय के कर्मचारी पिछले दो दिनों से कॉलेज प्राचार्य के कक्ष के सामने धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि मुक्ता चौधरी दिनचर्या लिपिक को कार्यशाला पदाधिकारी के प्रभार पर प्राचार्य के द्वारा गलत तरीके से नियुक्त कर दिया गया है। जिसकी हटाने की मांग को लेकर कर्मचारी दो दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। वही कर्मचारियों का कहना है कि नवनियुक्त प्रभारी प्रशाखा पदाधिकारी के द्वारा कर्मचारियों पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। जिसकी शिकायत प्राचार्य से लेकर कुलसचिव तक को की गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने से कर्मचारी लगातार धरने पर बैठे हुए हैं, और इन लोगों का कहना है कि जब […]

आयशा के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। आज आयशा के कार्यकर्ताओं ने स्थाई कुलपति की मांग के साथ साथ प्रभारी कुलपति हनुमान पांडे के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कियाl वहीं मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब तक तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति नहीं मिल जाता है तब तक हमलोग इसी तरह निरंतर प्रदर्शन करते रहेंगे, टीएमबीयू को स्थाई कुलपति नहीं होने के चलते विश्वविद्यालय का कार्य चरमरा गया है, चाहे हॉस्टल का छत हो, विभाग का छत हो, सब गिर रहा है। छात्र छात्राओं को एक हस्ताक्षर कराने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है, कॉपी के लिए कागज नहीं है। यह तभी सुचारू रूप से चल सकता है जब विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति होंगे। साथ ही उन […]

तिलकामांझी हटिया रोड का रहने वाला एक युवक ने खत्म की जीवनलीला, कारण का खुलासा नहीं || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी,भागलपुर l तिलकामांझी के हटिया रोड में दुर्गा स्थान के पास मोबाइल दुकान चलाने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीl मृतक राहुल राज आत्महत्या से पहले अपने स्टेटस में सैड सॉन्ग भी लगाया थाl बताते चलें कि 1 जनवरी से अब तक 15 आत्म हत्याएं हो चुकी हैं जिसमें मरने वाले सबसे ज्यादा 30 वर्ष से कम उम्र के युवा हैंl राहुल राज के परिजन भी अचंभित हैं कि आखिर राहुल ने ऐसा कदम क्यों उठायाl मृतक के पड़ोसी नीरज ने बताया कि शाम में वह राहुल के कमरे में गया तो उसने फंदे से उसे लटका देखाl नीरज ने शोर मचाया फिर सारे परिजन आनन-फानन में राहुल को मायागंज अस्पताल ले गए […]

आइसा भागलपुर के द्वारा पीडब्ल्यूएस कोटा में घोटाला और मूल्यांकन में टालमटोल को लेकर प्रति कुलपति का किया घेराव || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर, आइसा भागलपुर के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा आज विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति का घेराव करते हुए कई घंटों काम को बाधित कियाl आयशा के कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पी डब्ल्यू एस कोटा में घोटाला किया गया है साथ ही साथ मूल्यांकन के मामले में भी टालमटोल किया जा रहा हैl इसी कारण आज प्रति कुलपति का हमलोगों ने घेराव किया और जल्द इस पर कार्रवाई करने की बात कहीl उन्होंने मीडिया से यह भी बताया कि अगर हमलोगों की दोनों बातें नहीं मानी जाती है तो आंदोलन और उग्र होगा ,पूरा विश्वविद्यालय बंद कराया जाएगाl वही तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति ने कहा के मैं आज कुलपति से बात कर लूंगा […]