Category Archives: भागलपुर

Noimg

मद्य निषेध के खिलाफ नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 626 लीटर विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: बिहार सरकार के मद्य निषेध अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने बुधवार को इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर जाह्नवी चौक स्थित 14 नंबर सड़क पर वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार जांच के दौरान झारखंड नंबर की एक पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 04 एसी 4632) को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लोड गोल्डन टच 24 अल्ट्रा प्रीमियम इंडियन व्हिस्की के 70 कार्टन में कुल 1560 बोतलें बरामद की गईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 626.4 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक रजौन थाना […]

Noimg

ठनका की चपेट में आने से पशुपालक की मौत, दो भैंसों की भी गई जान||GS NEWS

DESK20250

रंगरा के भीमदास टोला में घटी घटना नवगछिया पुलिस जिला के के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनटंगा दियारा उत्तरी पंचायत के भीमदास टोला निवासी 60 वर्षीय पशुपालक लखन मंडल की ठनका (बज्रपात) की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लखन मंडल स्वर्गीय मोहन मंडल के पुत्र थे। परिजनों ने बताया कि लखन मंडल रोज की तरह सोमवार दोपहर अपने तीन-चार भैंसों को लेकर गांव के समीप बैहियार में चराने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। उसी समय ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आकर लखन मंडल तथा उनके साथ चर रही दो भैंसों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा […]

Noimg

बिजली बिल माफी पर भाजपा नेताओं ने जताया आभार, कहा- गरीबों को मिलेगी राहत ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: बिहार सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा पर नवगछिया के भाजपा नेताओं ने एनडीए सरकार का आभार प्रकट किया है। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा है। उन्होंने कहा कि यह कदम बिहार के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ देगा और उनके मासिक खर्च में बड़ी राहत पहुंचाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले तीन वर्षों में बिहार सरकार द्वारा गरीब परिवारों के घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का निर्णय एक दूरदर्शी और सकारात्मक पहल है। इससे न केवल बिजली उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि सौर ऊर्जा से जुड़ने […]

Noimg

सनातन महाकुंभ को लेकर विपक्ष पर भड़के अश्विनी चौबे, कहा गांधी मैदान को किया गया शुद्ध ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: पटना के गांधी मैदान में आयोजित सनातन महाकुंभ को लेकर राजनीति गरमा गई है। विपक्ष द्वारा इसे धार्मिक नहीं, बल्कि राजनीतिक मंच बताए जाने पर भाजपा के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भागलपुर पहुंचे अश्विनी चौबे ने कहा कि सनातन महाकुंभ पूरी तरह से धार्मिक आयोजन था, जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति और हिंदुत्व के मूल्यों को सशक्त करना था। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए उन्होंने न केवल भाजपा बल्कि विपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित किया था। यहां तक कि बिहार में विपक्ष के नेता के पूरे परिवार को भी आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। अश्विनी चौबे ने कटाक्ष करते हुए कहा, “दुर्भाग्य है कि वे घर पर […]

Noimg

नीतीश को बताया एनडीए का चेहरा, तेजस्वी पर बरसे अश्वनी चौबे ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने अपने पुराने रुख से पलटते हुए अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा बताया है। कुछ महीने पहले उन्होंने स्वयं को भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत करने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि नीतीश कुमार ही एनडीए के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। भागलपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अश्वनी चौबे ने कहा, “एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार होंगे। हमारी पार्टी ने तय किया है और यह अच्छा निर्णय है। एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। यह कोई ‘ठगबंधन’ नहीं है, जिसकी सरकार बनने वाली हो।” उन्होंने विपक्ष […]

Noimg

नशे के खिलाफ कुलकुलिया सैदपुर गांव में ग्रामीणों की अनोखी पहल, ड्रॉप गेट लगाकर रोक रहे नशेड़ियों का प्रवेश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: जिले के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत रसलपुर थाना क्षेत्र के कुलकुलिया सैदपुर गांव में नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। गांव में नशेड़ियों और नशे के कारोबारियों की बढ़ती गतिविधियों से परेशान होकर ग्रामीणों ने अब अपने स्तर पर निगरानी शुरू कर दी है। गांव के मुख्य सड़क मार्ग पर “ड्रॉप गेट” लगाकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद ही उन्हें गांव में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। यह पहल गांववासियों ने एक बैठक कर सामूहिक रूप से शुरू की है। गांव के मिलन चौक पर लगाए गए ड्रॉप गेट पर ग्रामीण दिन-रात बारी-बारी से पहरा दे रहे हैं। इस अभियान का असर भी दिखने लगा है, नशेड़ी अब गांव में […]

Noimg

वेतन वृद्धि और सेवा समायोजन की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: जिले भर के डाटा ऑपरेटरों ने गुरुवार को वेतन वृद्धि और सेवा समायोजन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। समाहरणालय गेट पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर डाटा ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डाटा ऑपरेटरों का कहना है कि वे वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है और न ही वेतन में किसी तरह का सुधार किया गया है। उनका आरोप है कि सरकार लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है। डाटा ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो वे आगामी चुनावों में वोट का […]

Noimg

श्रावणी मेला के सातवें दिन अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों कांवरियों ने भरी जयकारे के साथ यात्रा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, सुल्तानगंज: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के सातवें दिन अजगैबीनाथ धाम में कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, नेपाल सहित अन्य राज्यों और देशों से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचे। यहां उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र स्नान कर श्रद्धालुओं ने गंगा जल भरा और स्थानीय पंडितों से संकल्प कराते हुए “बोल बम”, “हर हर महादेव” के जयकारे लगाते हुए यात्रा पर निकल पड़े। श्रद्धालु 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर ज्योतिर्लिंग पर गंगाजल अर्पित करेंगे। पूरा वातावरण शिवमय हो गया है और भक्तों की गूंज से सुल्तानगंज क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गंगा घाट से लेकर कच्ची […]

Noimg

स्वच्छता रैंकिंग में भागलपुर ने मारी बड़ी छलांग, नगर निगम को मिला राज्य में तीसरा स्थान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: राज्य स्तरीय स्वच्छता रैंकिंग में भागलपुर नगर निगम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को लेकर गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने एक प्रेस वार्ता की और इसे शहर के लिए गर्व का विषय बताया। महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने कहा कि अब तक भागलपुर की रैंकिंग अपेक्षाकृत काफी नीचे रही थी, लेकिन नगर निगम की टीम, सफाईकर्मियों की मेहनत और आम जनता के सहयोग से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक रैंक नहीं बल्कि स्वच्छ और सुंदर भागलपुर के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है। महापौर ने यह भी कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य राज्य में पहला […]