Category Archives: भागलपुर

नवगछिया बाजार में आर्मी के जवान ने एक लाख रूपये की रंगदारी की मांग करते हुए चलाया गोली || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया बाजार में आर्मी के जवान राणा यादव ने एक लाख रूपये की रंगदारी की मांग करते हुए गोली चलाया। इस संबंध में नवगछिया बाजार के धर्मशाला रोड निवासी अशोक कुमार जयसवाल नवगछिया में थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया। जिसमें धोबिनया निवासी राणा यादव व एक अज्ञात को नामजद आरोपित बनाया हैं। अशोक कुमार जायसवाल ने नवगछिया थाना की पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की रात्रि 10 बजे राणा यादव अपने एक साथी के साथ अपाची बाइक से मेरे घर के बाहर आया। गाली गलौज करते हुए कहा कि यदि नवगछिया में रहना हैं तो एक लाख रूपये रंगदारी दो। अन्यथा जान से मार देंगे। यह बोलते हुए उसने मेरे उपर गोली चला दिया। मेरे उपर दो फायर किया। […]

बिहार पुलिस सप्ताह 2022 के तहत खेलो बिहार पुलिस के साथ का किया गया आयोजन || GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा थाने में किया गया बिहार पुलिस सप्ताह 2022 के तहत खेलो बिहार पुलिस के साथ का आयोजन जिसमें बैडमिंटन खेल का आयोजन किया गया था मौके पर कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे एक तरफ पुलिस तो एक तरफ पब्लिक के बीच बैडमिंटन खेल का आयोजन रखा गया था वह जानकारी देते हुए रंगरा थाना के थाना अध्यक्ष महताब खान ने बताया कि खेलो बिहार पुलिस के. साथ का आयोजन 22 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक चलेगा मौके पर मौजूदरंगरा के थाना अध्यक्ष महताब ख़ान जिला परिषद शवाना आजमी, बनिया के मुखिया गुड़िया देवी, कैलाश यादव उप सरपंच, पूर्व सरपंच सुबोध मंडल भवानीपुर, गफ्फार, छोटू सिंह सुमित यादव मौजूद थे DESK 04 B

ढोलबज्जा के पंचायत भवन में, 72 लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा || GS NEWS

DESK 04 B0

गुरुवार को खैरपुर कदवा व नगरह पंचायत के लोग प्रखंड कार्यालय में आवेदन करेंगे जमा.ढोलबज्जा: अपने पंचायत के लोगों को राशन कार्ड बनवाने को लेकर मुखिया संच्चिदानंद यादव उर्फ सच्चो यादव के विशेष पहल पर पंचायत भवन ढोलबज्जा में हीं वहां के 72 लोगों ने आनलाइन आवेदन जमा कर दिए हैं. मुखिया ने बताया- जब तक छुटे हुए लोगों का नया राशन कार्ड बनाने, नाम जोडवाने व हटाने का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक ढोलबज्जा पंचायत भवन परिसर में हीं कैंप लगा कर यहां के लोगों के आवेदन जमा लिए जायेंगे. उधर राशन कार्ड के लिए बुधवार को यमुनियां व जगतपुर, गुरुवार को खैरपुर कदवा व नगरह, शुक्रवार को पुनामा प्रतापनगर व खगड़ा पंचायत के लोगों के आवेदन […]

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम बाद कदवा पहुंचे भूमि सुधार मंत्री ने की अपील || GS NEWS

DESK 04 B0

हम सब मिल कर समाज के अंदर कुरीतियों को समाप्त करें. ढोलबज्जा: मंगलवार को भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के बाद बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय खैरपुर कदवा पहुंचे. अपने गंतव्य की ओर जाने से पहले मंत्री रामसूरत राय ने पत्रकार से मुखातिब होकर कहा कि- आज मुख्यमंत्री समाज सुधार अभियान में आए थे. समाज सुधार का मतलब है, पूरे समाज को सुधारना पड़ेगा. साथ हीं कदवा के लोगों से अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि पहले आप सुधरें, सुधरने का मतलब है कि- आप नशा मुक्त बिहार बनावें. नशा मुक्त अपना परिवार व अपना शरीर बनावें. नशा के साथ-साथ बाल विवाह व दहेज प्रथा है. समाज के अंदर जितने भी […]

मुख्यमंत्री नितीश कुमार को उनकी योजनाओं पर आधारित अंग प्रदेश की मंजूषा पेंटिंग की गई भेंट ||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,रेशमी शहर भागलपुर के समाज सुधार अभियान कार्यक्रम दौरे पर आए मुख्यमंत्री, अन्य कई मंत्री एवं अधिकारीगण का भागलपुर जिला प्रशासन के द्वारा स्वागत का पूरा इंतजाम किया गया था ,साथ ही अंग जनपद से जुड़े विषयों की भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई, इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के साथ साथ सभी अतिथियों को अंग प्रदेश की अमूल्य धरोहर मंजूषा पेंटिंग भेंट स्वरूप दी गई, जिसमें मंजूषा कला आधारित समाज सुधार अभियान का डिजाइन तैयार किया गया था, यह डिजाइन मनोज पंडित के द्वारा तैयार किया गया था। मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन भागलपुर की ओर से मंजूषा पेंटिंग भेंट देने की तैयार पहले से ही की गई थी साथ ही मंजूषा आधारित कुल्लड़ में चाय दिए गए, […]

मुख्यमंत्री समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के तहत पहुंचे भागलपुर,बांका – भागलपुर से आए 1500 जीविका दीदियों को किया सम्बोधित ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कई योजनाओं के बारे में बताया, दिए कई सौगात रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के तहत भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान पहुचे। मुख्यमंत्री के स्वागत में प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीना ने पौधा देकर और अन्य मंत्रियों को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पौधा देकर स्वागत किया, मुख्यमंत्री ने बांका व भागलपुर से आए 1500 जीविका दीदी को संबोधित किए । इसको लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी बाबू राम, डीआईजी सुजीत कुमार, कमिश्नर प्रेम सिंह मीना,सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात, डीडीसी प्रतिभा रानी समेत कई पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह पर रोक लगाने को लेकर समाज सुधार अभियान के तहत कई विषयों पर अपनी बाते […]

मुख्यमंत्री के खिलाफ़ प्रदर्शन करते तीन छात्र नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान के दौरान भागलपुर पहुंचने पर उनके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 3 छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । दरअसल छात्र संगठन आईसा के कार्यकर्ता तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की मांग को लेकर छात्र नेता सौरभ कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने के लिए तिलकामांझी चौक पहुंचे । इसी दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तिलकामांझी चौक पर तैनात सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस बल की सहायता से प्रदर्शन कर रहे तीनों छात्र को अपनी हिरासत में ले लिया । DESK 04 B

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने खुद संभाला कमान,|| GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के तहत भागलपुर आगमन पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में सुरक्षा को लेकर विशेष पहल किए थे। कई जगह मेटल डिटेक्टर टीम लगाए गए थे तो कई जगह बेरिकेटिंग लगाएं गए थे। मंच पर वीआईपी पास एवं दर्शक दीर्घा में भी बिना पास के प्रवेश वर्जित था। पूरा भागलपुर हवाई अड्डा मानो पुलीस छावनी में तब्दील हो गया था, दर्जनों डीएसपी स्तर के पदाधिकारी की तैनाती थी एवं सैकड़ों जवान को हवाई अड्डा मैदान के चप्पे चप्पे पर नज़र थी। जिसमे सैकड़ों महिला व पुरुष बीएमपी के जवान, गोरखा जवान, एआरबी के […]

दीपक सिंह हत्याकांड की मुख्य गवाह शबनम कुमारी का शव मिला फंदे से लटका ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के मधुसूदनपुर इलाके के बहवलपुर निवासी दीपक सिंह हत्यकांड की मुख्य गवाह शबनम कुमारी का शव फंदे में लटका पाया गया है। शव मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कौआकोली लक्ष्मणबाग स्थित उसके घर के कमरे में घटी है। घटना बीते सोमवार शाम चार बजे की बताई जा रही है। मृतका की बहन करीना ने बताया कि घटना को लेकर मधुसूदनपुर पुलिस को सूचना शाम 4 बजे ही दी गई थी लेकिन 18 घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। शव को फंदे से उतारने के बाद पंचनामा की प्रक्रिया की गई,दीपक सिंह हत्याकांड में मधुसूदनपुर पुलिस ने शबनम उर्फ सब्बो को पूछताछ के लिए हत्याकांड के बाद ले कर गई थी। आशंका जताई जा रही है कि […]

बरारी पश्चिम टोला में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, आत्महत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा, ताजा मामला बरारी पश्चिम टोला का है,बेलसर एकचारी का रहने वाला संजय यादव का पुत्र सूरज कुमार जो अपने नानी के यहां बरारी पश्चिम टोला में रहकर बचपन से पढ़ाई लिखाई करता था ,उसने रूम के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।बताते चलें कि सूरज महादेव सिंह कॉलेज इंटर फर्स्ट ईयर का छात्र था, परिजनों को जैसे ही पता चला वह आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज अस्पताल उसे ले गया ,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, सूत्रों की माने तो आर्थिक तंगी से सूरज ने यह कदम उठाया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। DESK 04