Category Archives: भागलपुर

बाइक जांच अभियान के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल||GS NEWS

DESK 04 B0

ललमटिया थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही ललमटिया थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी स्व रूपन मंडल के पुत्र कपिलदेव मंडल है। वहीं पुलिसिया पूछताछ में उसने बताया कि उक्त गाड़ी एकचारी थाना क्षेत्र निवासी अशोक मंडल के पुत्र ब्रजेश मंडल ने उसे दिया था वहीं वह गाड़ी झारखंड के गोड्डा से चोरी कर लाया था,गाड़ी रखने के एवज में दो हजार रुपये भी दिए थे।चोरी हुई बाइक बरामद की गयी है।वहीं ब्रजेश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। DESK 04 B

मैट्रिक की परीक्षा में बनारसी लाल कॉलेज में कदाचार करते हुए एक छात्रा धराई||GS NEWS

DESK 04 B0

मैट्रिक की परीक्षा में एक छात्रा कदाचार करते हुए पकड़ी गई। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएलएस कॉलेज नवगछिया में एक छात्रा परीक्षा के दौरान पकड़ी गई। छात्रा को स्पेल कर दिया गया। छात्रा से दो हजार रूपया जुर्माना वसूल करने के पश्चात छोड़ा गया। प्रथम पाली में 130 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। बाल भारती में छह छात्राएं अनुपस्थित थी। 543 छात्राओं ने परीक्षा दिया। बीएलएस कालेज में 19 छात्राएं अनुपस्थित थी। 675 छात्राओं ने परीक्षा दी। इंटरस्तरीय हाईस्कूल में पांच छात्राएं अनुपस्थित थी। 462 छात्राओं ने परीक्षा दी। रूंगटा बालिक उच्च विद्यालय में आठ छात्राएं अनुपस्थित थी। 367 छात्राओं ने परीक्षा दी। जीबी कॉलेज नवगछिया में 18 छात्र अनुपस्थित थे। 478 छात्रों ने परीक्षा […]

भागलपुर में पिछले 24 घंटे में मिलें तीन कोरोना पॉजिटिव, कार्यक्रम में धड़ल्ले से उड़ती रही कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां, चेहरे से मास्क तक नदारद|| GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर। बेशक प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम हो गया हो लेकिन खतरा अभी टला नहीं है । आए दिन भागलपुर जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं और सिर्फ शहरी क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में तीन कोरोना संक्रमित मरीज भी पाए गए हैं । और जिन जनप्रतिनिधियों, नेताओं और अधिकारियों के कंधों पर संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेवारी हो .वही नियम कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आए । दरअसल बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन भागलपुर के जीरोमाइल स्थित रेशम भवन बुनकरों को बुनियादी रीलिंग मशीन वितरित करने पहुंचे थे । कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे मंत्री के अलावे कांग्रेस विधानमंडल दल के […]

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने रेशम भवन में बुनकरों को सौगात, महिलाओं को बुनियादी रिलिंग मशीन का किया वितरण||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन एक दिवसीय दौरे पर हस्तकरघा व रेशम भवन भागलपुर पहुंचे। वहां उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी हाट का निरीक्षण किया। साथ ही इलाके के सैकड़ों बुनकरों के बीच बुनियादी रिलिंग मशीन का वितरण किया। आपको बता दें कि अभी भी ग्रामीण इलाकों में तसर सिल्क के उत्पादन में कोकून से रेशा निकालने के लिए महिलाएं जांघ का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के प्रयास एवम केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा बुनियादी थाई रिलिंग मशीन के उपलब्ध कराने से हस्तकरघा जैसे कुटीर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। भागलपुर इलाके के बुनकरों के विकास के लिए एनडीए और यूपीए के नेता भी संकल्पित हैं, वैसा हर बार दिखता है। बिहार […]

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन आज करेंगें बिहार का पहला एथेनॉल प्लांट का भूमि पूजन|| GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत साहू पेट्रोल पंप के ठीक सामने बिहार का सबसे बड़ा कोल्ड स्टोरेज साहू कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन एवं बिहार का पहला एथेनॉल प्लांट का भूमि पूजन शुक्रवार को बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन करेंगे। साहू कोल्ड स्टोरेज के संचालक नीरज कुमार साहू ने बताया की यह सबसे आधुनिक कोल्ड स्टोरेज है। यहां विभिन्न तरह के सब्जी एवं अनाज के उत्तम स्टोरेज की सुविधा रहेगी। जिसमे सामान को सुरक्षित रखने के लिए -18 डिग्री तक तापमान को ठंडा रखने की सुविधा हैं। कोल्ड स्टोरेज के सामने धर्मकांटा व पार्किंग की भी सुविधा है। श्री साहू ने बताया की कोल्ड स्टोरेज एथेनॉल सहित कई अन्य सहयोगी फर्म के जरिये लगभग 400 से अधिक लोगों […]

युवती को मारी गोली, इलाज के दौरान गई जान||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में अपराध थमने का नाम नही ले रहा है। ताज़ा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है जहां कुछ बदमाशों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतिका की पहचान फतेहपुर निवासी बबलू यादव की 18 वर्षीय पुत्री कोमल के रूप में हुई है। मामले को लेकर परिजनों का कहना है की मृतिका कोमल शाम के वक्त नल से पानी भरने गई थी तभी कुछ बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने कहा की कोमल ने सात महीने पूर्व ही खरीक प्रखंड के दाधपुर गांव निवासी दीपक कुमार के साथ प्रेम विवाह रचाया था। हालांकि उसके मायके वालों द्वारा कोमल की विदाई रस्म नहीं की गई थी, जिसको लेकर वह विवाह के […]

मुर्गा व्यवसाई हत्याकांड में मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 04 B0

मुर्गा व्यवसाई ऐहसान हत्याकांड में मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि मुर्गा व्यासाई नवगछिया बाजार के गोशाला रोड से अपनी दुकान को बंद कर बाइक पर भाई अतहर के साथ घर उजानी जा रहे थे।मनियामोर के अवध किशोर पासवान ग्रील बनाने वाले गेट से जैसे ही बढ़े कि अपराधियों ने एहसान की गोली मार कर हत्या कर दिया था। हत्या की घटना को अंजाम 18 दिसंबर की शाम में अंजाम दिया गया था। मृतक के पिता अनसारूल हक के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें गांव के ही मु. संजार आलम, मु. गुफरान, मु. तिखरूर उर्फ इश्तेखार को नामजद आरोपित बनाया। […]

अपराधियों पर अंकुश लगाने एंव जाम कि समस्याओं पर डीएसपी गौरव कुमार नये पहल कि किए शुरुआत|| GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर, सुल्तानगंज में अपराधियों पर अंकुश एंव जाम कि समस्याओं को लेकर प्रेसवार्ता मे भागलपुर डीएसपी डॉ.गौरव कुमार ने कि नई पहल की शुरुवात करते हुए बताया कि वैसे जगह को चिन्हित किया जाएगा।जो अपराधियों की गतिविधियां देखी जा रही वैसे जगहों को चिन्हित किए गए है।जिसमें मिरहट्टी घाट रोड, कांग्रेस ऑफिस , सब्जी मंडी, कृष्णगढ़ चौक सहित अन्य जगहों मे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।साथ ही बडी वाहनों के कारण शहर सहित अन्य जगहों मे जाम कि समस्याओं के सवाल पर कहा कि अकबरनगर मे जाम कि समस्या उत्पन्न होती हैं तो बडी वाहनों को कजरेली होकर प्रवेश किया जाएगा।जिससे जाम कि समस्याओं से लोगों को निदान मिल सके।। DESK 04 B